By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में जेल वार्डर ने बैरक में की सुसाइड, डीएसपी समेत दो अधिकारियों को ठहराया जिम्मेदार
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में जेल वार्डर ने बैरक में की सुसाइड, डीएसपी समेत दो अधिकारियों को ठहराया जिम्मेदार

Yuva Haryana
Last updated: January 3, 2026 1:50 pm
Yuva Haryana
Published: January 3, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा के सिरसा जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक जेल वार्डर ने बैरक में खुदकुशी करके डीएसपी समेत दो अधिकारियों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

दरअसल, वीरवार शाम को सिरसा जिला जेल के वार्डन सुखदेव सिंह ने अपनी बैरक में जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर ली। मरने से पहले वार्डन ने जेल महानिदेशक और जेल सुपरिटेंडेंट के नाम पर दो सुसाइड नोट भी छोड़े, जिसमें उन्होंने डीएसपी समेत दो अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे ड्यूटी लगाने को लेकर इन्होंने प्रताड़ित किया और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का दबाव बनाया।

परिजनों के मुताबिक वार्डन सुखदेव लंबे समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके दिल में दो स्टेंट लगे हुए थे और इसी कारण उन्होंने 14 दिसंबर को पुलिस उप अधीक्षक से रात की ड्यूटी न लगाने का अनुरोध किया था।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

आरोप है कि इस अनुरोध पर अधिकारी भड़क गए और इसके बाद लगातार उन्हें परेशान किया जाने लगा। सुसाइड नोट में सुखदेव सिंह ने लिखा है कि बीते 15 दिनों तक उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के हिजरावां खुर्द निवासी दीप सिंह ने पुलिस को शिकायत देते हुए आरोप लगाया है कि उनका बेटा 53 वर्षीय सुखदेव सिंह पिछले सात साल से सिरसा जेल में कार्यरत था और जेल क्वार्टर में रहता था।

31 दिसंबर को जेल उपाधीक्षक वरुण गोदारा से उनके बेटे सुखदेव की ड्यूटी लगाने को लेकर बहस हो गई थी। जेल उपाधीक्षक ने उनके बेटे पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया और मेडिकल जांच कराई। अगले दिन सुखदेव ने जेल अधीक्षक के पास जाकर माफी भी मांग ली थी और ड्यूटी पर वापस लेने की भी बात हो गई थी।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

आरोप है कि इसके बावजूद सुखदेव को ड्यूटी पर नहीं लिया गया। वीरवार शाम को परेशान होकर सुखदेव ने अपनी बैरक में जहरीला पदार्थ पी लिया। इलाज के लिए पहले सरकारी अस्पताल और फिर परिजन एक प्राइवेट अस्पताल भी लेकर गए, लेकिन देर रात सुखदेव की मौत हो गई।

आत्महत्या से पहले सुखदेव ने अपने बेटे को फोन भी किया था। परिजनों के मुताबिक उन्होंने बताया कि दोनों अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर वह जहरीला पदार्थ खा रहे हैं। उनके बैग में जेल महानिदेशक और जेल सुपरिटेंडेंट के नाम लिखा सुसाइड नोट रखा है।

कॉल के दौरान उन्होंने अपने बेटे से कहा कि “मैं इन दरिंदों से हार गया हूं, अपना और मां का ख्याल रखना और मुझे माफ कर देना”

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

वहीं मामले में पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर आरोपियों पर प्रथमिकी दर्ज कर ली है। पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए है।

You Might Also Like

हरियाणा में कौन कहां फहराएगा तिरंगा ? चीफ गेस्ट लिस्ट में इन नेताओं के नाम गायब
उद्यमियों से मिले दुष्यंत चौटाला, बदलते वक्त की चुनौतियों के लिए तैयार रहने पर दिया जोर
हरियाणा में साइबर ठगों के निशाने पर बेरोजगार, इस साल नौकरी का लालच देकर करोड़ों रुपए की ठगी हुई
दक्षिण हरियाणा के लिए अच्छी खबर, SYL का पानी पहुंचाने के लिए नई योजना तैयार, पढ़ें
हरियाणा में स्कूली शिक्षा व्यवस्था की सूरत बदलने की तैयारी, टीचर और बच्चों के लिए ये खास होगा
TAGGED:A jail warder in Haryana committed suicide in his barracksholding two officersincluding a DSPresponsible.डीएसपी समेत दो अधिकारियों को ठहराया जिम्मेदारहरियाणा में जेल वार्डर ने बैरक में की सुसाइड
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में बढ़ेगी ठंड, इस दिन बारिश के बाद बदलेगा मौसम, जानिए Weather Update

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 3, 2025
MDU में शिक्षकों का भारी टोटा, 5 साल से भर्ती नहीं होने के चलते स्टूडेंट ही बन रहे ‘गुरुजी’
कोहरे का कहर, हरियाणा में यातायात बाधित और कई लोगों की मौत
IPS वाई पूरन सुसाइड केस, सीएम आवास के बाहर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
हरियाणा में भाजपा की गुटबाजी फिर उजागर, मंत्रियों में आपसी खींचतान जारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?