By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में कलयुगी पोते की करतूत, पैसों के लालच में दादा-दादी की कर दी हत्या
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में कलयुगी पोते की करतूत, पैसों के लालच में दादा-दादी की कर दी हत्या

Yuva Haryana
Last updated: January 14, 2026 5:09 pm
Yuva Haryana
Published: January 14, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में एक कलयुगी पोते की बड़ी शर्मनाक करतूत सामने आई है। दरअसल, करनाल जिले के असंध में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

पुलिस की जानकारी के अनुसार असंध के रामनगर में बुजुर्ग दंपती की हत्या की वारदात को 25 वर्षीय नशेड़ी पोते रविंद्र ने ही अपने दो साथियों जयसिंहपुर निवासी चाचा-भतीजा प्रदीप और गुलशन के साथ मिलकर अंजाम दिया था।

कलयुगी पोते के साथियों ने हाथ-पैर कपड़े से बांधे और दोनों का गला दबा दिया। शोर न मचाएं इसलिए दोनों बुजुर्ग के मुंह पर टेप लगा दी गई थी। वारदात के समय बुजुर्ग दंपती अपने पोते से जान बचाने के लिए मदद की गुहार भी लगाते रहे, लेकिन कलयुगी पोते को अपने दादा-दादी पर कोई तरस नहीं आया।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

दोनों की हत्या के बाद आरोपियों ने रस्सी से मृतकों के हाथ पैर बांध दिए ताकि सभी को लूट के कारण हत्या की वारदात लगे, लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर ही वारदात का पर्दाफाश कर दिया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि रविवार देर रात कबाड़ी का काम करने वाले 80 वर्षीय नंबरदार हरी सिंह और उनकी पत्नी 70 वर्षीय लीला के डबल मर्डर की घटना हुई थी।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

पुलिस जांच में ये भी सामने आया है कि रुपए के लालच और मकान पर कब्जा करने के लिए पोते ने वारदात को अंजाम दिया था। मृतक के बेटे बंसी ने सात और चार लाख रुपए का लोन लिया था, जिसे वह भर नहीं पाया था। लेकिन मृतक हरी सिंह ने करीब डेढ़ साल पहले कुड़की बचाने के लिए अपने बेटे का लोन भर दिया था और कुछ उधारे पैसे भी दिए थे, अब वह अपने बेटे से 15 लाख रुपए मांग रहा था।

आरोपी पोता अपने दादा के घर की भूमि पर मंदिर बनाना चाहता था। लंबे समय से वह बाबा के वेश में रह रहा था और खेड़े पर जाकर पूजा पाठ भी करता था। रविंद्र की इच्छा थी कि वह मंदिर बनाकर खुद उसमें महंत बनकर बैठे। लेकिन, सुल्फा पीने का आदी होने के कारण उसके पास रुपए नहीं थे।

आरोपियों से पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पोते रविंद्र ने छत से मकान में घुसा था और उनके घर का दरवाजा खोलकर अपने दोनों दोस्तों को अंदर बुलाया और घटना को अंजाम दिया।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

पोते रविंद्र ने काफी समय पहले ही हत्या की योजना बना ली थी। आरोपी ने अपने दोस्तों को तांबा चोरी की वारदात की बात कहकर बुलाया था, लेकिन जब दोनों दोस्त हरी सिंह के घर पहुंचे तो मुख्य आरोपी रविंद्र ने हत्या का प्लान बताया।

You Might Also Like

हरियाणा में हड़ताल के बाद काम पर लौटे पटवारी-कानूनगो, अब तहसीलदार इस बात पर अड़े
Haryana : इंडस्ट्रीयल इलाकों में सीवरेज-पानी पर बड़ा फैसला, अब इतने दिनों में कनेक्शन देना होगा जरूरी
हरियाणा के बिजली मंत्री को बिजली निगम के कर्मचारी को सस्पैंड करने का अधिकार नहीं : हाईकोर्ट
इंतजार खत्म, एचटेट परीक्षा का परिणाम घोषित, 14 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए पास
हरियाणा के बड़े गांवों के लिए अच्छी खबर, इन जिलों के इतने गांवों में सरकार बनाएगी स्मार्ट गलियां
TAGGED:for moneyGrandparents murderedअसंधकरनालकलयुगी पोताखुलासाडबल मर्डर
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा की ओर बढ़ रहा ज्वालामुखी की राख का गुबार, मौसम विभाग ने जारी की ये एडवाइजरी

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 25, 2025
हरियाणा में रजिस्ट्रियों का काम अटका, तहसीलदारों की हड़ताल के कारण व्यवस्था ठप
किसानों के लिए अच्छी खबर, इस दिन खाते में आ सकते है 2000 रूपए
मौसम ने फिर ली करवट, हरियाणा के इन जिलों में हुई बरसात और दिल्ली NCR में प्रदूषण से राहत
जयदीप राठी हत्याकांड, परिवार से मिले अभय और दुष्यंत, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?