By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: महंगी होगी रेल की सवारी, बढ़ा हुआ किराया इस दिन से लागू
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरभारत

महंगी होगी रेल की सवारी, बढ़ा हुआ किराया इस दिन से लागू

Yuva Haryana
Last updated: December 21, 2025 1:05 pm
Yuva Haryana
Published: December 21, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana: भारत में रेल का सफर करना अब महंगा हो जाएगा। दरअसल, भारतीय रेलवे ने नया किराया ढांचा लागू करने का ऐलान किया है। इसके तहत जनरल, मेल, एक्सप्रेस और एसी श्रेणियों के टिकट महंगे हो जाएंगे।

भारतीय रेलवे के अनुसार किराए की बढ़ी हुई ये दरें 26 दिसंबर 2025 से लागू हो जाएंगी। हालांकि, रेलवे ने ये भी स्पष्ट किया है कि लोकल ट्रेनों और मासिक सीजन टिकट के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

आपको बता दें कि साधारण श्रेणी में 215 किमी तक किराया नहीं बढ़ा है, लेकिन उससे ज्यादा दूरी पर एक पैसा और मेल-एक्सप्रेस और एसी में दो पैसे प्रति किमी अतिरिक्त देने होंगे। इससे 500 किमी के सफर पर 10 रुपये ज्यादा लगेंगे।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

ऐसे में रोजमर्रा के यात्रियों और छोटी दूरी का सफर करने वालों को इस बदलाव से कोई नुकसान नहीं होगा, लेकिन लंबी दूरी की यात्रा अब थोड़ी महंगी पड़ने वाली है, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को थोड़ी ज्यादा जेब ढीली करनी होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किराया बढ़ाने के पीछे की सबसे बड़ी वजह रेलवे का बढ़ता हुआ खर्च है। पिछले एक दशक में रेलवे ने अपने नेटवर्क और ऑपरेशन्स का काफी विस्तार किया है, जिससे मैनपावर यानी कर्मचारियों की संख्या और उन पर होने वाले खर्च में भारी इजाफा हुआ है।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

रेलवे का ये भी मानना है कि इस किराया समायोजन से उसे लगभग 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होने की उम्मीद है, जिसका उपयोग परिचालन लागत को संभालने और यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए किया जाएगा। यह नई दरें 26 दिसंबर से प्रभावी होंगी और उसी के अनुसार टिकट बुकिंग की जाएगी।

You Might Also Like

अंतरराष्ट्रीय मेले के लिए सजने लगा सूरजकुंड, इस बार पर्यटकों के लिए क्या खास रहेगा ? जानें
इनेलो ने सड़क पर उतरकर भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, डीसी पर भड़के अभय चौटाला
अरावली में अवैध खनन रोकने की मांग, सुप्रीम कोर्ट के नए आदेश का स्वागत
हरियाणा में SIR से पहले JJP की ‘पाठशाला’, वोटों की निगरानी और संगठन मजबूती पर ये बड़े फैसले लिए
मनरेगा का नाम बदलने से भड़की कांग्रेस, देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
TAGGED:increased fares will be applicable from this dayTrain travel will become more expensiveबढ़ा हुआ किराया इस दिन से लागूमहंगी होगी रेल की सवारी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

आतंकी साजिश नाकाम, फरीदाबाद में डॉक्टर के घर पर मिला भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 10, 2025
हरियाणा के इस महिला विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को 4 महीने से नहीं मिला वेतन, मनाई काली दिवाली
कुरुक्षेत्र के एक निर्माणाधीन होटल में पांच लोग मृत मिले, शहर में मची सनसनी
सोने-चांदी के दामों में आया उछाल, जानें ताजा रेट और तेजी का कारण
Whatsapp पर आया ये वेडिंग कार्ड भूलकर भी मत करना डाउनलोड, खाली हो सकता है आपका बैंक खाता
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?