By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: जल्द आएगी हरियाणा की सबसे बड़ी वेब सीरीज, महा-पुनर्जन्म की रीलीज डेट आई सामने
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
मनोरंजन

जल्द आएगी हरियाणा की सबसे बड़ी वेब सीरीज, महा-पुनर्जन्म की रीलीज डेट आई सामने

Yuva Haryana
Last updated: October 22, 2025 6:16 pm
Yuva Haryana
Published: October 19, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : जब भी कहीं पर पुनर्जन्म की बात होती है तो एक बात अवश्य कही जाती कि “हर जन्म छोड़ता है अपना एक राज”। इसी तरह के राज और जन्मों के पीछे की कहानी को दिखाने वाली हरियाणा की अब तक की सबसे बड़ी वेब सीरीज़ की रिलीज़ डेट का ऐलान हो गया है।

पिछले काफी दिनों से दर्शक पुनर्जन्म के कंसेप्ट पर बन रही इस वेब सीरीज़ की रिलीज़ डेट के ऐलान का इंतजार कर रहे थे। स्टेज ऐप ने दीपावली के शुभ अवसर पर इस वेब सीरीज़ की तारीखों का ऐलान कर दिया है।

26 एपिसोड वाली वेब सीरीज़ “महापुनर्जन्म …जन्मों की महागाथा” 31 अक्टूबर से रिलीज़ हो रही है। हरियाणा में पहली बार ऐसा हो रहा है जब हर सप्ताह एपिसोड फॉर्मेट में कोई वेब सीरीज़ रिलीज होगी।

31 अक्टूबर को वेब सीरीज़ के पहले दो एपिसोड आएंगे और इसके बाद हर शुक्रवार 2 नए एपिसोड देखने को मिलेंगे। यह वेब सीरीज़ 13 सप्ताह तक दर्शकों को बांधे रखने का काम करेगी। इस सीरीज़ को स्टेज ऐप के लिए श्री अधिकारी ब्रदर्स ने प्रोड्यूस किया है, और इसके क्रिएटर्स हैं कैलाश अधिकारी और रवि अधिकारी हैं। जिन्होंने भारतीय टेलीविज़न और ओटीटी जगत में दर्जनों सफल शो दिए हैं और अब हरियाणवी कंटेंट को नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

एक नवंबर को हरियाणा दिवस है और स्टेज एप का भी स्थापना दिवस है, ऐसे में इससे ठीक एक दिन पहले 31 अक्टूबर से स्टेज एप ने हरियाणा के अपने दर्शकों को इस वेब सीरीज़ के रूप में बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है।

तंजानिया से कुरुक्षेत्र तक… फिर India’s Got Latent: फैजल की कहानी में है सपनों, संघर्ष और भाईचारे की पूरी दास्तान

जन्म, कर्म और मोहब्बत का मिश्रण
‘महा-पुनर्जन्म’ एक ऐसी कहानी है जो अधूरी मोहब्बत, कर्म और पुनर्जन्म के रहस्य को एक नए नज़रिए से दिखाती है। इसमें एक अधूरी मोहब्बत भी देखने को मिलेगी जिसे पूरा करने के लिए एक प्रेमी नया जन्म लेकर आया है।
अब देखना यह होगा कि क्या उसकी पिछले जन्म की प्रेमिका उसे पहचान पाएगी या नहीं। क्या नया जन्म लेकर अब इस दस साल के बच्चे के साथ समाज इस युवती के प्रेम को स्वीकार कर पाएगा।

कहानी की शुरुआत होती है अजयवीर से – एक ऐसा इंसान जिसकी ज़िंदगी पिछले जन्म के कर्मों से बंधी है। उसके आसपास हैं मोहनी, एक ऐसी औरत जो समय की सीमाओं से परे मोहब्बत में बंधी है और गुरुजी, जो कर्म और जन्म के रहस्यों का पहरेदार हैं।

इसके हर एपिसोड एक नए रहस्य का दरवाज़ा खोलता है – कभी किसी जन्म का अधूरा प्रेम, कभी किसी कर्म का अधूरा हिसाब, और कभी उस आत्मा की तलाश जो मोक्ष चाहती है, पर बंधन नहीं तोड़ पाती। ऐसे में यह वेब सीरीज़ हरियाणा के लोगों के लिए बिलकुल नया अनुभव है।

सिनेमैटिक स्केल पर हरियाणवी कहानी
‘महा-पुनर्जन्म’ हरियाणवी वेब सीरीज़ का पैमाना बदलने वाला कंटेंट है। यह सीरीज़ अपने विजुअल, म्यूज़िक और प्रोडक्शन वैल्यू में बॉलीवुड और नेशनल ओटीटी लेवल की ग्रैंडनेस लिए हुए है। इसकी शूटिंग हरियाणा के भिवानी जिले में चल रही है।

इस बार GST कलेक्शन में कौन-सा राज्य आगे रहा? इस स्टेट ने मारी बाजी, देखें नए आंकड़े

दृश्यों में गांव की असल मिट्टी, लोक संस्कृति और आधुनिक यथार्थ का संतुलित मेल दिखता है। भिवानी में शूटिंग देखने वालों की हर रोज भीड़ लग रही है और लोग शूटिंग का भी जमकर आनंद ले रहे हैं।

हरियाणा में यह भी पहली बार हो रहा है जब एक तरफ शूटिंग चल रही होगी और दूसरी तरफ वेब सीरीज़ की शूटिंग भी साथ-साथ हो जाएगी। कहानी में रहस्य और भावनाओं का संगम इसे सिर्फ़ एक वेब सीरीज़ नहीं, बल्कि एक महागाथा बनाता है, जो जन्मों के पार जाती है, पर दिल से जुड़ी रहती है।

हरियाणा में कंटेंट की दिशा बदलने का दावा
वेब सीरीज़ के निर्माता कैलाश अधिकारी और रवि अधिकारी का कहना है कि “महा-पुनर्जन्म सिर्फ़ पुनर्जन्म की कहानी नहीं है, यह इंसान की आत्मा, उसके कर्म और प्रेम की अधूरी यात्रा का चित्रण है। हरियाणवी कहानियों में इतनी गहराई है कि उन्हें बड़े स्तर पर बताया जाना ज़रूरी है और STAGE App ने वो प्लेटफॉर्म दिया है।

उनहोंने कहाना है कि हमारा उद्देश्य यह है कि हरियाणवी दर्शकों को वो अनुभव मिले जो नेशनल ओटीटी पर मिलता है। शानदार विजुअल, गहरी कहानी और दिल छू लेने वाला म्यूज़िक। महा-पुनर्जन्म हरियाणा की ओटीटी यात्रा का टर्निंग पॉइंट साबित होगा।”

STAGE App हरियाणा की कहानियों का सबसे बड़ा घर
भारत का पहला डायलैक्ट-बेस्ड ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म STAGE App हमेशा से ही हरियाणा की जड़ों से जुड़ी कहानियों, कला और संस्कृति को डिजिटल दुनिया तक पहुँचाता रहा है। ‘महा-पुनर्जन्म’ STAGE के विज़न का अगला बड़ा कदम है, जहाँ लोकल भाषा में ग्लोबल क्वालिटी का कंटेंट पेश किया जा रहा है।

हरियाणा में बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ बदसलूकी, सोशल मीडिया पर किया खुलासा

STAGE App टीम के अनुसार, “हम मानते हैं कि हरियाणा की कहानियाँ सिर्फ़ हरियाणवियों की नहीं हैं, ये भारत की आत्मा की कहानियाँ हैं। ‘महा-पुनर्जन्म’ एक ऐसी यात्रा है जो भावना, कर्म और नियति को एक सूत्र में पिरोती है।

You Might Also Like

जया किशोरी के पति (jaya kishori husband): क्या सच में शादी हुई है? पूरा सच और वायरल अफवाहें
हरियाणा में बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ बदसलूकी, सोशल मीडिया पर किया खुलासा
Haryana’s biggest web series has been released, see here
How to Take the Perfect Instagram Selfie: Dos & Don’ts
Nayab Saini takes jibe at Rahul Gandhi, says ‘there is no cure for lies’
TAGGED:Haryana's biggest web series Maha-Punarjanma will be released soonSTAGE App हरियाणाजल्द आएगी हरियाणा की सबसे बड़ी वेब सीरीजमहा-पुनर्जन्म की रीलीज डेट आई सामने
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरखेल खिलाड़ीसोशल-वायरलहरियाणा न्यूज़

हरियाणा के बॉक्सर के साथ PM मोदी की बातचीत वायरल, इतनी चर्चा क्यों ? देखें Video

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 26, 2025
SIR की टाइमिंग पर इस कांग्रेस सांसद ने उठाए सवाल, कही यह बड़ी बात, पढ़िए
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को मिली इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, सीएम ने कही मुफ्त सफर की बात, सुनिए
हरियाणा में राशन डिपो संचालकों को हाईकोर्ट से राहत
हरियाणा में सुसाइड के मामलों को रोकने पर जोर, मेंटल हेल्थ के लिए सरकार उठा रही ये कदम
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Loading Comments...
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?