By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ बदसलूकी, सोशल मीडिया पर किया खुलासा
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरमनोरंजनहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ बदसलूकी, सोशल मीडिया पर किया खुलासा

Yuva Haryana
Last updated: January 25, 2026 1:25 pm
Yuva Haryana
Published: January 25, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने हरियाणा के एक इवेंट में हुई बदसलूकी के मामले का खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नोट लिखते हुए इसके बारे में जानकारी दी है और अपनी नाराजगी जाहिर की है।

उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें ऑडियंस द्वारा कथित तौर पर उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। उनका कहना है कि कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों का व्यवहार बेहद शर्मनाक और असहज करने वाला था।

मौनी रॉय के मुताबिक दो बुजुर्गों ने कमर पर हाथ रखा और स्टेज पर प्रस्तुति के दौरान कुछ लोगों ने अश्लील टिप्पणी और गाली गलौज की।

पानीपत एलिवेटेड एक्सप्रेसवे जनवरी 2027 से होगा टोल-फ्री !

अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि “पिछले दिनों करनाल में एक इवेंट था और मैं वहां लोगों के व्यवहार से बहुत निराश हूं, खासकर दो अंकल, जिनकी उम्र दादा-दादी बनने लायक है”

मौनी रॉय के अनुसार इवेंट शुरू होते ही जब वे स्टेज की ओर चलने लगी तो अंकल और परिवार के सभी पुरुष सदस्यों ने फोटो क्लिक कराने के लिए उनकी कमर पर हाथ रखा जो उन्हें पसंद नहीं आया और उन्हें कहना पड़ा कि सर, प्लीज अपना हाथ हटा लें।

मौनी रॉय आगे बताती है कि इसके बाद वे स्टेज पर चली गई। यहां भी दो अंकल ठीक सामने खड़े होकर अश्लील टिप्पणियां और अश्लील इशारे करते हुए गालियां देने लगे। तब उन्होंने विनम्रता से उन्हें इशारा करते हुए ऐसा करने से रोका।

धान-बाजरा खरीद में देरी, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

मौनी रॉय ने बताया कि इतना ही नहीं उनपर गुलाब के फूल भी फेंके गए। इसके बाद उन्हें मजबूरन परफॉर्मेंस को छोड़कर जाना पड़ा।

एक और पोस्ट में भी मौनी रॉय का दर्द छलका। उन्होंने बताया कि स्टेज ऊंचाई पर था और कुछ लोग नीचे से गलत एंगल में वीडियो बना रहे थे। उन्हें रोकने पर उन्होंने गालियां निकाली। एक्ट्रेस ने कहा कि कलाकार खुशी के मौकों पर मेहमान बनकर जाते है, लेकिन इस तरह का व्यवहार असहनीय है। इन हरकतों से उन्हें न तो परिवार और न ही आयोजकों ने रोका।

मौनी रॉय ने प्रशासन से इस तरह के व्यवहार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की है। उन्होंने इस घटना को अपमानजनक और मानसिक रूप से परेशान करने वाली बताई।

मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज की हालत खराब, छात्रों ने CM से मांगी मदद

You Might Also Like

हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत बढ़ेंगे इलाज पैकेज, सरकारी अस्पतालों में डायबिटिक रेटिनोपैथी का मुफ्त इलाज
हरियाणा में HKRN कर्मियों के लिए अच्छी खबर, सैलरी बढ़ाने की तैयारी में सरकार
हरियाणा में नेट परीक्षा पास करवाने के नाम पर बड़ी ठगी का पर्दाफाश, इतने लाख रुपए में हो रही थी डील
हरियाणा के DGP का एक और बयान चर्चा में, इस बड़े अपराध को बताया बकवास और गालियां देने की कही बात
हरियाणा में HTET रिजल्ट का मामला गरमाया, JJP ने छेड़ा आंदोलन और प्रदेशभर में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
TAGGED:Bollywood actressmanhandlemisbehaviorकरनालबॉलीवुड एक्ट्रेसमौनी रॉयहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

कांग्रेस में छिड़ी पोस्टर ‘वॉर’, सांसद कुमारी सैलजा का बड़ा पोस्टर हटाने पर हुआ विवाद

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 30, 2025
हरियाणा कांग्रेस में गुटबाज़ी चरम पर: ‘दम है तो रोक कर दिखाओ’ — सिरसा विधायक गोकुल सेतिया की बीरेंद्र सिंह को सीधी चुनौती
अभय चौटाला ने फिर उठाया धान फर्जीवाड़े का मुद्दा, BJP सरकार पर किसानों को लूटने के आरोप
हरियाणा में भाजपा की गुटबाजी फिर उजागर, मंत्रियों में आपसी खींचतान जारी
हरियाणा में 1,646 वार्ड समितियों के गठन पर कानूनी सवाल, एडवोकेट ने सरकार को भेजा नोटिस
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?