By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में राजस्व रिकॉर्ड की गलतियां अब तहसील स्तर पर होंगी ठीक, एफसीआर सुमिता मिश्रा ने शुरू किया ऑनलाइन करेक्शन मॉड्यूल
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा न्यूज़

हरियाणा में राजस्व रिकॉर्ड की गलतियां अब तहसील स्तर पर होंगी ठीक, एफसीआर सुमिता मिश्रा ने शुरू किया ऑनलाइन करेक्शन मॉड्यूल

Yuva Haryana
Last updated: October 2, 2026 5:34 pm
Yuva Haryana
Published: October 2, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा सरकार ने नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए राज्य की सभी तहसीलों में ऑनलाइन राजस्व रिकॉर्ड सुधार मॉड्यूल लागू कर दिया है। अब भूमि एवं राजस्व रिकॉर्ड में होने वाली सामान्य त्रुटियों को ठीक कराने के लिए मामलों को राज्य मुख्यालय भेजने की आवश्यकता नहीं होगी। इनका निपटारा संबंधित तहसील स्तर पर ही किया जा सकेगा।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त (एफसीआर) डॉ. सुमिता मिश्रा ने गुरुवार को बताया कि इस नई व्यवस्था का उद्देश्य ऑनलाइन भूमि और राजस्व रिकॉर्ड में मौजूद छोटी-मोटी त्रुटियों को सरल, पारदर्शी और विकेंद्रीकृत तरीके से ठीक करना है। इससे नागरिकों को लंबे इंतजार से राहत मिलेगी और रिकॉर्ड सुधार की प्रक्रिया पहले से अधिक तेज होगी।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि विभाग द्वारा शुरू किए गए इस ऑनलाइन मॉड्यूल से राजस्व रिकॉर्ड से जुड़े लगभग 99 प्रतिशत सामान्य मामलों का समाधान तहसील स्तर पर ही संभव हो सकेगा। इससे मुख्यालय पर लंबित मामलों का बोझ कम होगा और लोगों को शीघ्र राहत मिलेगी।

ऐसे होगी रिकॉर्ड सुधार की प्रक्रिया

गुरुग्राम में विकास कार्यों की समीक्षा: नागरिक की पुष्टि के बाद ही माना जाएगा शिकायत का निस्तारण, CM नायब सिंह सैनी का बड़ा संदेश

नई व्यवस्था के तहत यदि ऑनलाइन रिकॉर्ड में खेवट हिस्सेदारी गलत दर्ज हो गई हो, भूमि का क्षेत्रफल गलत अंकित हो, या किसी खेवट अथवा खसरा नंबर की ऑनलाइन रिकॉर्ड में प्रविष्टि छूट गई हो, तो संबंधित पटवारी ऑनलाइन करेक्शन रिक्वेस्ट भेजेगा।

इसके बाद कानून गो मैनुअल राजस्व रिकॉर्ड से मिलान कर जांच करेगा। सत्यापन पूरा होने के बाद तहसीलदार की अंतिम स्वीकृति मिलने पर ऑनलाइन रिकॉर्ड में आवश्यक संशोधन कर दिया जाएगा। विभाग ने विभिन्न प्रकार की त्रुटियों के निस्तारण के लिए अलग-अलग दिशा-निर्देश भी तय किए हैं।

म्यूटेशन और जमाबंदी संबंधी त्रुटियों का भी होगा समाधान

एफसीआर ने बताया कि यदि म्यूटेशन (इंतकाल) की प्रिंट कॉपी सही है लेकिन उसका ऑनलाइन रिकॉर्ड गलत दर्ज हो गया है, तो ऐसी त्रुटियों को ऑनलाइन करेक्शन मॉड्यूल के माध्यम से ठीक किया जा सकेगा। वहीं यदि म्यूटेशन की प्रिंट कॉपी में ही गलती है, तो निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

एशियन गेम्स 2026 में हरियाणा के खिलाड़ियों का स्वर्णिम धमाका, कुछ ही मिनटों में भारत की झोली में आए तीन गोल्ड मेडल

इसी प्रकार यदि मैनुअल जमाबंदी सही है लेकिन ऑनलाइन डेटा में त्रुटि है, तो उसे ऑनलाइन सुधार प्रक्रिया के माध्यम से ठीक किया जाएगा। हालांकि यदि गलती मैनुअल जमाबंदी में ही मौजूद है, तो उसका समाधान ऑनलाइन मॉड्यूल से नहीं होगा। ऐसे मामलों का निपटारा निर्धारित ‘फर्द बदर’ प्रक्रिया के तहत किया जाएगा।

निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था

सरकार ने इस नई व्यवस्था के दुरुपयोग को रोकने के लिए निगरानी तंत्र भी तैयार किया है। डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) और उपायुक्त (डीसी) स्तर के अधिकारी कम से कम 10 प्रतिशत सुधार अनुरोधों की रैंडम जांच और निगरानी करेंगे। इसके लिए जल्द ही विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह पहल राजस्व रिकॉर्ड सुधार प्रक्रिया को अधिक तेज, पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित बनाएगी। अब लोगों को सामान्य त्रुटियों के समाधान के लिए राज्य मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और अधिकांश मामलों का निपटारा उनके निकटतम तहसील कार्यालय में ही हो सकेगा।

गुरुग्राम में भूजल संकट गंभीर, तुरंत कदम उठाने की जरूरत: हरियाणा एवं पंजाब हाईकोर्ट

You Might Also Like

हरियाणा ने iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म रैंकिंग की ‘बी’  कैटेगरी में हासिल किया पहला स्थान
हरियाणा: शराब कारोबार में ₹21.30 करोड़ का बड़ा घोटाला, सॉफ्टवेयर में हेराफेरी कर लगाया चूना; 6 ठेके और L-13 गोदाम सील
हरियाणा : खेल मंत्री के खिलाफ दायर याचिका के सबूत गायब, जानें हाईकोर्ट से जुड़ा यह पूरा मामला
हरियाणा कांग्रेस: जयप्रकाश और पूर्व CPS रामकिशन फौजी में बढ़ी रार
पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का अपने राजनीतिक संन्यास पर स्पष्टीकरण, कही ये बड़ी बात
TAGGED:FCR हरियाणाHaryana NewsLand Records HaryanaRevenue RecordsTehsil Newsई-गवर्नेंसऑनलाइन करेक्शन मॉड्यूलखसरा नंबरखेवटजमाबंदीडिजिटल भूमि रिकॉर्डतहसीलफर्द बदरभूमि रिकॉर्डम्यूटेशनराजस्व रिकॉर्डसुमिता मिश्राहरियाणाहरियाणा राजस्व विभाग
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़राजनीति

हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के सामने कांग्रेसियों का हंगामा, राव नरेंद्र बोले- “हमें ऐसे कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं”

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 14, 2025
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को मिली इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, सीएम ने कही मुफ्त सफर की बात, सुनिए
हवाबाजी पड़ी भारी ! फैंसी कार नंबर पर रिकॉर्ड बोली लगाकर पीछे हटा शख्स तो सरकार हुई सख्त
जेजेपी के संगठन में विस्तार, हरियाणा में 45 युवा हलका अध्यक्ष घोषित, पढ़ें पूरी लिस्ट
इनेलो ने सड़क पर उतरकर भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, डीसी पर भड़के अभय चौटाला
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?