By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदन अटके, कहीं फोटो मैच नहीं तो कहीं दस्तावेज सत्यापन लंबित
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरयोजनाहरियाणा न्यूज़

लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदन अटके, कहीं फोटो मैच नहीं तो कहीं दस्तावेज सत्यापन लंबित

Yuva Haryana
Last updated: September 25, 2026 1:42 pm
Yuva Haryana
Published: September 25, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत आर्थिक सहायता की उम्मीद लगाए बैठी महिलाओं को आवेदन प्रक्रिया में तकनीकी और दस्तावेज संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई महिलाओं के आवेदन रद्द हो रहे हैं, जबकि कुछ मामलों में दस्तावेजों का सत्यापन नहीं होने से आवेदन लंबित पड़े हैं।

महिलाओं के अनुसार, आवेदन के दौरान लाइव फोटो का आधार कार्ड पर लगी फोटो से मिलान नहीं हो पा रहा है। इसके कारण आवेदन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही। तकनीकी खामियों के चलते कुछ महिलाएं पिछले कई महीनों से सीएससी केंद्रों और संबंधित सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

आधार से फोटो मैच नहीं होने से अटका आवेदन

हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 27 से 29 सितंबर तक बारिश के आसार

छावनी निवासी राजकुमारी ने बताया कि उन्होंने पिछले साल दिसंबर में योजना के तहत आवेदन किया था। आवेदन के दौरान उनकी लाइव फोटो आधार कार्ड की फोटो से मैच नहीं कर रही थी, जिसके कारण फॉर्म सबमिट नहीं हो सका। उनका कहना है कि आधार कार्ड अपडेट कराने के बाद भी समस्या बनी हुई है।

राजकुमारी के मुताबिक, कई बार फॉर्म भरने के बावजूद एक आवेदन रिजेक्ट हो गया, जबकि दूसरा आवेदन लगातार पेंडिंग दिख रहा है। उनका कहना है कि समस्या दूर कराने के लिए उन्हें बार-बार सीएससी केंद्र और सरकारी कार्यालय जाना पड़ रहा है।

पति की फोटो अपलोड होने से परेशान महिला

12 घंटे की पैरोल पर गैंगस्टर मैनपाल ने रचाई शादी, कंबोडिया की प्रेमिका बनी दुल्हन, झज्जर में जुटे 500 मेहमान

छावनी निवासी दर्शनी देवी ने बताया कि आवेदन करते समय गलती से उनके फॉर्म में उनकी जगह पति की फोटो अपलोड हो गई। इसके कारण आवेदन पूरा नहीं हो पा रहा है। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि पोर्टल पर अपलोड हुई फोटो को डिलीट करने का विकल्प नहीं मिल रहा।

दर्शनी देवी के अनुसार, वह पिछले चार महीनों से सीएससी सेंटर के चक्कर काट रही हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

आठ महीने पहले आवेदन, अब बताया जा रहा रिजेक्ट

हरियाणा के 12 हजार अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण पर 15 दिन में फैसला, शिक्षा विभाग ने दिया आश्वासन

छावनी निवासी लक्ष्मी ने बताया कि उन्होंने करीब आठ महीने पहले योजना के लिए आवेदन किया था। शुरुआत में करीब पांच महीने तक मोबाइल ऐप में दस्तावेज सत्यापित नहीं हो रहे थे। अब उनके मोबाइल पर फॉर्म रिजेक्ट होने का मैसेज आ रहा है।

लक्ष्मी का कहना है कि दोबारा आवेदन करने वाली अन्य महिलाओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने तकनीकी समस्याओं को जल्द दूर कर आवेदन प्रक्रिया को सुचारु करने की मांग की है।

You Might Also Like

हरियाणा में पंचायत विभाग का नया फैसला, अब पंचायतों को इस मंजूरी के बिना नहीं मिलेगा फंड
CM बनने की इच्छा पर क्या बोले मंत्री अनिल विज ? सामने आया ये नया बयान
हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी पर कुमारी सैलजा का बड़ा बयान, बोलीं- चुनावी हार की एक वजह रही गुटबाजी
हरियाणा के सुजीत बने वर्ल्ड चैंपियन, पहलवानी में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
हरियाणा का नया DGP कौन? दौड़ में इन अफसरों के नाम सबसे आगे
TAGGED:applicationsgovernmentlaado lakshmistuckyojanaहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

अभय चौटाला पर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS ने अपने बयान से मारी पलटी, माफी मांगते हुए कही ये बात

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 13, 2025
इस तकलीफ के चलते अस्पताल में एडमिट हुए धर्मेंद्र, जानें उनकी हेल्थ अपडेट
हरियाणा के दिव्यांग कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब रिटायरमेंट में नहीं आएगी ये बाधा
हरियाणा: धान खरीद में नई गड़बड़ सामने आई, पोर्टल पर कपास-बाजरे के रकबे में धान दिखाकर बेचा
मंत्री अनिल विज ने पुलिस वालों को लगाई फटकार, चौकी इंचार्जों को सस्पेंड करने के दिए आदेश
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?