By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: 12 घंटे की पैरोल पर गैंगस्टर मैनपाल ने रचाई शादी, कंबोडिया की प्रेमिका बनी दुल्हन, झज्जर में जुटे 500 मेहमान
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरअन्यहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

12 घंटे की पैरोल पर गैंगस्टर मैनपाल ने रचाई शादी, कंबोडिया की प्रेमिका बनी दुल्हन, झज्जर में जुटे 500 मेहमान

Yuva Haryana
Last updated: September 25, 2026 1:57 pm
Yuva Haryana
Published: September 25, 2026
Share
SHARE

हरियाणा के झज्जर में एक गैंगस्टर की शादी इन दिनों चर्चा में है। गैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला ने 12 घंटे की पैरोल के दौरान अपनी कंबोडियाई पार्टनर मेचा चान से शादी की। शादी समारोह में करीब 500 मेहमान शामिल हुए। पुलिस की कड़ी निगरानी के बीच शादी की रस्में पूरी हुईं और इसके बाद मैनपाल को वापस जेल ले जाया गया।

शादी के लिए मिली 12 घंटे की पैरोल
मैनपाल को पारिवारिक रीति-रिवाजों और शादी के लिए 12 घंटे की पैरोल दी गई थी। मंगलवार सुबह वह जेल से बाहर आया और झज्जर के गुरुग्राम रोड के पास स्थित एक फार्महाउस पहुंचा।
दोपहर करीब 12 बजे तक फार्महाउस में बड़ी संख्या में मेहमान पहुंच चुके थे। पुलिस ने शादी में आने वाले लोगों की जांच और निगरानी के लिए करीब 50 पुलिसकर्मियों की तैनाती की थी।

हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 27 से 29 सितंबर तक बारिश के आसार

कंबोडिया की मेचा चान से हुई शादी
मैनपाल की दुल्हन मेचा चान कंबोडिया की रहने वाली हैं। दोनों की मुलाकात 2018 में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच संबंध बने रहे और वे कंबोडिया के सिएम रीप में साथ रहे। दोनों के चार बच्चे भी हैं। इनमें सबसे छोटा बेटा करीब चार महीने का है।

शादी के बाद वापस जेल गया मैनपाल
पुलिस की निगरानी में शादी की रस्में पूरी होने के बाद मैनपाल को वापस जेल ले जाया गया। वह दोपहर करीब 8 बजे तक जेल लौट गया।

लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदन अटके, कहीं फोटो मैच नहीं तो कहीं दस्तावेज सत्यापन लंबित

कई मामलों में आरोपी रहा है मैनपाल
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मैनपाल ढिल्ला पर हत्या, हत्या के प्रयास, फिरौती और आपराधिक साजिश समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। उसे अप्रैल 2013 में उम्रकैद की सजा भी सुनाई गई थी।
वह कुछ समय पहले जेल से पैरोल पर बाहर आया था और बाद में दोबारा गिरफ्तार किया गया। जुलाई 2025 में दिल्ली और हरियाणा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद उसे पकड़े जाने की भी जानकारी रिपोर्ट में दी गई है।

शादी के लिए जुटे करीब 500 मेहमान
शादी समारोह में करीब 500 मेहमानों के पहुंचने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस की मौजूदगी में कार्यक्रम को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराया गया और पैरोल खत्म होने के बाद मैनपाल को वापस जेल भेज दिया गया।

हरियाणा के 12 हजार अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण पर 15 दिन में फैसला, शिक्षा विभाग ने दिया आश्वासन

 

You Might Also Like

हरियाणा के सिरसा में ग्रेनेड अटैक, इस पाकिस्तानी गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी
हरियाणा के गांवों में विकास को मिलेगी रफ्तार, अब ग्रामसभा में इतनी प्रतिशत हाजिरी से ही पूरा हो जाएगा कोरम
नए साल पर हरियाणा को मिली तीन नई नगरपालिका, रजिस्ट्री से जुड़ा एक ये फैसला भी सरकार ने लिया, पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय मेले के लिए सजने लगा सूरजकुंड, इस बार पर्यटकों के लिए क्या खास रहेगा ? जानें
बड़ी खबर : हरियाणा कांग्रेस को झटका, इस बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी, पढ़िए पूरी वजह
TAGGED:12 घंटे की पैरोलCambodian PartnerGangster MarriageHaryana Crime NewsJhajjar NewsMainpal Dhillaकंबोडिया की लड़की से शादीगैंगस्टर की शादीगैंगस्टर ने रचाई शादीझज्जर गैंगस्टर शादीझज्जर समाचारमैनपाल गैंगस्टरहरियाणा क्राइम न्यूजहरियाणा गैंगस्टर
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरभारतराजनीति

मनरेगा का नाम बदलने से भड़की कांग्रेस, देशव्यापी आंदोलन का ऐलान

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 27, 2025
हरियाणा में कंप्यूटर साइंस शिक्षकों की भर्ती कब होगी ? कई सालों से इंतजार में बैठे अभ्यर्थी
हरियाणा में मनरेगा को लेकर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, हर हलके में होगी पैदल यात्रा
हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की पेंशन नीति से जुड़ी याचिका
झज्जर एनकाउंटर केस में अब खापों की हुई एंट्री, दोनों पक्षों ने दिया ये अल्टीमेटम, पढ़ें पूरा मामला
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?