By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: भिवानी-जींद में रिश्वत लेते AFSO और SDC गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

भिवानी-जींद में रिश्वत लेते AFSO और SDC गिरफ्तार

khushi Mukhija
Last updated: November 6, 2026 11:20 am
khushi Mukhija
Published: November 6, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी (AFSO) और पब्लिक हेल्थ विभाग के सब डिवीजनल क्लर्क (SDC) को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों अधिकारियों ने अलग-अलग मामलों में काम कराने के एवज में भारी-भरकम रिश्वत की मांग की थी।

मामला 1: भिवानी में राशन डिपो के लाइसेंस के लिए 1 लाख रुपये रिश्वत लेते AFSO गिरफ्तार

भिवानी में एसीबी की टीम ने गुरुवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी (AFSO) मुकेश कुमार को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

अमित शाह की राहुल गांधी को SIR पर बहस की चुनौती

क्या था मामला: सुमन के नाम से राशन डिपो का लाइसेंस जारी करवाने के एवज में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। आरोपी AFSO पहले ही 20 हजार रुपये ले चुका था।

ट्रैप की कार्रवाई: मृतका/शिकायतकर्ता के परिजनों ने इसकी शिकायत भिवानी एसीबी से की। योजना के तहत 500-500 रुपये के नोटों पर फिनोफ्थैलीन पाउडर लगाकर शिकायतकर्ता को दिए गए। गुरुवार को जैसे ही शिकायतकर्ता ने AFSO मुकेश कुमार को उसके ऑफिस में पैसे दिए, एसीबी टीम ने उसे दबोच लिया और 1 लाख रुपये बरामद कर लिए। पानी में हाथ धुलवाने पर आरोपी के हाथ गुलाबी हो गए। तय हुआ था कि बाकी बचे 30 हजार रुपये लाइसेंस जारी होने के बाद दिए जाने थे।

मामला 2: जींद में ठेकेदार के बिल पास करने की एवज में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते SDC गिरफ्तार

अमित शाह की राहुल गांधी को हरियाणा में बहस की चुनौती

जींद में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पब्लिक हेल्थ विभाग के सब डिवीजनल क्लर्क (SDC) धर्मवीर को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

क्या था मामला: गांव रामगढ़ निवासी और ठेकेदार प्रदीप कुमार के पिछले दो सालों से डिवीजन नंबर दो में करीब 9 लाख रुपये और डिवीजन नंबर एक में 6 लाख रुपये के बिल बकाया थे। कुल 15 लाख रुपये के बिलों के भुगतान के लिए जब वह SDC धर्मवीर से मिला, तो उसने बिल पास करने की एवज में 3 प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत मांगी थी।

ट्रैप की कार्रवाई: शिकायत मिलने पर एसीबी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने एक ट्रैप टीम का गठन किया। एनिमल हसबैंड्री के डिप्टी डायरेक्टर डॉ। सूर्या को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। गुरुवार को प्रदीप कुमार ने ऑफिस पहुंचकर SDC को केमिकल लगे नोट दिए, जिसके बाद एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। इस हाई-प्रोफाइल मामले में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के एक ग्रुप-डी कर्मी की संलिप्तता भी सामने आई है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

स्कूलों में एंटी-बुलिंग और मानसिक सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त

You Might Also Like

हरियाणा में 1.75 लाख और वोट कटेंगे, एक लाख लोग पहचान और पते के दस्तावेज देने को तैयार नहीं
हरियाणा में मौसम बदलेगा मिजाज, 7 डिग्री तक गिरेगा पारा
जींद की नीरू ढांडा को मिलेगा हरियाणा गौरव अवार्ड
हरियाणा: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े एनकाउंटर मामले में बड़ा मोड़, कोर्ट में फर्जी साबित हुई मुठभेड़; मुख्य आरोपी बरी
हरियाणा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ’ चौपाल अभियान शुरू
TAGGED:acceptingBhiwanibribeJind
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
अन्य

कांग्रेस का एक्शन: फरीदाबाद थप्पड़ कांड पर पराग शर्मा और लांबा को नोटिस

khushi Mukhija
khushi Mukhija
October 17, 2026
पराली प्रबंधन: हरियाणा में घटनाओं में 99% कमी, पंजाब में 123 मामले दर्ज
हरियाणा ओलंपिक गेम्स से पहले नया विवाद, इन दो खेल संघों ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा
हरियाणा में 4 IAS अफसरों की वापसी की तैयारी
अयान लोचब बने KCL-2 के सबसे महंगे खिलाड़ी, झज्जर जगुआर्स ने खरीदा
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?