By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ’ चौपाल अभियान शुरू
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

हरियाणा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ’ चौपाल अभियान शुरू

khushi Mukhija
Last updated: November 3, 2026 4:09 pm
khushi Mukhija
Published: November 3, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित ऐतिहासिक महारैली के बाद हरियाणा प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के पैतृक गांव मंगोली जठेर से प्रदेशव्यापी ‘वोट बचाओ–देश बचाओ चौपाल’ अभियान का विधिवत शुभारंभ कर दिया है। मुख्यमंत्री के अपने विधानसभा क्षेत्र से इस अभियान की शुरुआत कर कांग्रेस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की यह आवाज अब प्रदेश के हर गांव, गली और बूथ तक पहुंचेगी।

कार्यक्रम में प्रमुख नेताओं की उपस्थिति

लाडवा में आयोजित इस विशाल जनसभा में हरियाणा के एआईसीसी (AICC) प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, सांसद दीपेंद्र हुड्डा और कुरुक्षेत्र जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी मेवा सिंह ने शिरकत की। इस दौरान विधायक रामकरण काला और पूर्व सांसद कैलाशो सैनी सहित कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। यह अभियान 3 नवंबर से 25 नवंबर तक पूरे हरियाणा में चलाया जाएगा।

भाजपा सरकार पर तीखे सवाल

सभा को संबोधित करते हुए एआईसीसी प्रभारी संजय दत्त ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से सीधे सवाल किए। उन्होंने पूछा कि निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति समिति से भारत के मुख्य न्यायाधीश को हटाकर सरकार के मंत्री को शामिल क्यों किया गया? साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों को उनके कार्यकाल के बाद भी आधिकारिक कृत्यों के लिए कानूनी कार्रवाई से संरक्षण (अधिनियम, 2023 की धारा 16) देने वाला कानून क्यों बनाया गया? उन्होंने कहा कि इन फैसलों से निर्वाचन आयोग की स्वतंत्रता और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

हरियाणा रोडवेज की हड़ताल टली, यात्रियों को मिली राहत!

हर पात्र मतदाता के वोट की रक्षा हमारी प्राथमिकता: राव नरेंद्र सिंह

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि रामलीला मैदान की सफलता के बाद अब यह संघर्ष हरियाणा के प्रत्येक ब्लॉक और बूथ तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और यह सुनिश्चित करना है कि हर पात्र नागरिक बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

चुनावी प्रक्रिया और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं: दीपेंद्र हुड्डा

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर जो गंभीर सवाल उठे हैं, उनका जवाब राजनीतिक बयानों से नहीं बल्कि तथ्यों और पारदर्शिता से दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हरियाणा के हर मतदाता के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी ताकत से संघर्ष करेगी।

अभियान के प्रमुख बिंदु

हरियाणा कैबिनेट में 7 अहम प्रस्तावों को मंजूरी

बूथ स्तर पर सत्यापन: बीएलए और कार्यकर्ता मतदाता सूचियों की जांच करेंगे और पात्र मतदाताओं के नाम सुनिश्चित करेंगे।

‘वोट रक्षक‘ टीमें: हर बूथ पर समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करेगी।

शिकायत निवारण: जिन नागरिकों के नाम सूची से हटे हैं, उनके दस्तावेज और शिकायतें एकत्र कर नियमानुसार सहायता दी जाएगी।

संविधान जागरूकता: चौपालों के माध्यम से नागरिकों को उनके संवैधानिक और मतदान के अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

 

दिल्ली बॉर्डर पर 3 दिन में 509 वाहन इंपाउंड

 

You Might Also Like

हरियाणा में गेहूं की फसल पर मौसम की मेहरबानी, बंपर पैदावार होने की उम्मीद
हरियाणा में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, पाला जमने के चलते किसानों को दी ये सलाह
हरियाणा में बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार, ये दो नई रेल लाइनें मंजूर, जानें रूट और पूरी जानकारी
हरियाणा कांग्रेस: जयप्रकाश और पूर्व CPS रामकिशन फौजी में बढ़ी रार
गुरुग्राम: 1003 एकड़ में बन रही ‘ग्लोबल सिटी’, जून 2027 तक पूरा होगा पहला चरण
TAGGED:campaignCongresssavestartVoteहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़

हरियाणा में बिजली लाइन लॉस 10.81% पर पहुंचा, 7,883 करोड़ रुपये बकाया

Bhawana Vats
Bhawana Vats
October 26, 2026
हरियाणा में दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जानिए किराया और रूट सहित पूरी डिटेल
हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन पर गरमाई सियासत, BJP सरकार के खिलाफ इन पार्टियों ने खोला मोर्चा
एशियन गेम्स 2026 में हरियाणा का दबदबा
दिल्ली NCR में खतरनाक स्तर पर प्रदूषण, GRAP-4 लागू होने से कंस्ट्रक्शन समेत इन चीजों पर लगा बैन
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?