By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: अमित शाह की राहुल गांधी को SIR पर बहस की चुनौती
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

अमित शाह की राहुल गांधी को SIR पर बहस की चुनौती

khushi Mukhija
Last updated: November 6, 2026 11:31 am
khushi Mukhija
Published: November 6, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने करनाल में एक जनसभा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एक तरफ राहुल गांधी हाथ में संविधान की किताब लेकर लोकतंत्र की दुहाई देते हैं, वहीं दूसरी तरफ वे खुद संसद में चर्चा से बचते हैं। शाह ने कहा कि संवैधानिक पद पर होने के बावजूद राहुल गांधी संस्थाओं में बहस करने के बजाय सड़क पर भीड़ जुटाकर चर्चा करना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री को पत्र लिखें, एसआईआर पर विशेष सत्र के लिए तैयार है सरकार

गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि वे चाहें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख सकते हैं, और सरकार एसआईआर (SIR) पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने को पूरी तरह तैयार है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “यदि सड़क पर चर्चा करने का इतना ही शौक है, तो हरियाणा में कोई भी चौराहा तय कर दें, भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष ही उनसे चर्चा कर लेगा।”

भिवानी-जींद में रिश्वत लेते AFSO और SDC गिरफ्तार

सेक्टर-12 में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के बाद जनसभा

करनाल के सेक्टर-12 में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने जोर देकर कहा कि देश में कानून बनाने, समस्याओं और कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा संसद और विधानसभाओं के भीतर होनी चाहिए, न कि सड़कों पर। उन्होंने कहा कि यदि मुद्दों में सच्चाई और तर्क है, तो संसद में चर्चा करनी चाहिए, क्योंकि वहां हर सवाल का जवाब दिया जाएगा।

मतदाता सूची की शुद्धता पर उठाए सवाल

अमित शाह की राहुल गांधी को हरियाणा में बहस की चुनौती

सभा के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री ने मतदाता सूची की शुद्धता को लेकर भी बड़ा सवाल उठाया। उन्होंने जनता से सवाल किया कि जिन लोगों की मृत्यु हो चुकी है या जो प्रदेश छोड़कर जा चुके हैं, उनके नाम अभी तक मतदाता सूची से क्यों नहीं हटने चाहिए? उन्होंने एक से अधिक स्थानों पर वोट दर्ज कराने वालों और घुसपैठियों के नाम हटाने की प्रक्रिया का जिक्र करते हुए विपक्ष के रुख पर भी सवाल खड़े किए।

इस अवसर पर मंच पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं हरियाणा प्रभारी स्मृति ईरानी सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

स्कूलों में एंटी-बुलिंग और मानसिक सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त

You Might Also Like

मानसून में बाढ़ के बावजूद गुरुग्राम में हर साल 7 सेमी गिर रहा है भूजल स्तर, MCG बंद करेगा 94 ट्यूबवेल
पीएम मोदी के दौरे की तैयारी: एनएच-44 को चमकाने में जुटा NHAI
ओम बिरला बोले- लोकतंत्र में असहमति का सम्मान जरूरी
वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी ₹1.16 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार
भाजपा सरकार के दो साल पूरे: कांग्रेस आज 13 शहरों में खोलेगी मोर्चा, मांगेगी कामकाज का हिसाब
TAGGED:amitchallangeGandhihomeministerrahulshah
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
अन्य

हरियाणा में महिला पुरस्कार 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, जानें पूरी डिटेल्स

khushi Mukhija
khushi Mukhija
October 10, 2026
हरियाणा में बजट को अंतिम रूप देने का काम जारी, पहली बार AI तकनीक का इस्तेमाल
4.60 लाख एकड़ धान का वेरिफिकेशन पेंडिंग, किसान परेशान
नकलंक धाम हरिद्वार (Naklank Dham Haridwar): हरिद्वार का सबसे लोकप्रिय और सुविधायुक्त धर्मशाला
अभय चौटाला पर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS ने अपने बयान से मारी पलटी, माफी मांगते हुए कही ये बात
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?