By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: 4.60 लाख एकड़ धान का वेरिफिकेशन पेंडिंग, किसान परेशान
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा न्यूज़कृषि

4.60 लाख एकड़ धान का वेरिफिकेशन पेंडिंग, किसान परेशान

Bhawana Vats
Last updated: October 7, 2026 11:57 am
Bhawana Vats - Editor
Published: October 7, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा में धान की सरकारी खरीद शुरू हुए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन खरीद प्रक्रिया को लेकर किसानों की परेशानी कम नहीं हो रही। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 4.60 लाख एकड़ धान का वेरिफिकेशन अभी पेंडिंग है, जबकि करीब 5.73 लाख एकड़ क्षेत्र का सत्यापन बाकी बताया जा रहा है। गलत या अधूरे डेटा के कारण किसानों को मंडियों में फसल बेचने में दिक्कत आ रही है।

धान की सरकारी खरीद 29 सितंबर से शुरू हुई थी। खरीद की रफ्तार धीमी रहने के बीच कई किसान मंडियों में धान लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन पोर्टल पर दर्ज फसल का वेरिफिकेशन नहीं होने के कारण उनकी फसल की खरीद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही।

4.60 लाख एकड़ का वेरिफिकेशन पेंडिंग

20 और 25 सितंबर को सीएम के साथ हुई बैठकों में कृषि विभाग ने करीब 4.60 लाख एकड़ धान का वेरिफिकेशन पेंडिंग बताया था। विभाग को इसे तीन दिन में पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद बड़ी संख्या में किसानों का सत्यापन लंबित है।

हरियाणा में सबसे ज्यादा बिना हेलमेट के चालान

वेरिफिकेशन नहीं होने के कारण संबंधित किसानों के लिए ई-खरीद पोर्टल से मंडी गेट पास जारी नहीं हो पा रहे हैं। इससे किसानों को अपनी फसल मंडी में बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

5.73 लाख एकड़ का सत्यापन बाकी

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने इस मामले को लेकर राजस्व विभाग को पत्र लिखा है। विभाग ने राजस्व अधिकारियों, खासकर जिला उपायुक्तों से धान के क्षेत्र का सत्यापन जल्द पूरा कराने के निर्देश देने का अनुरोध किया है।

विभाग का कहना है कि जिन किसानों की फसल का डेटा मिसमैच है, उसका सत्यापन कराया जाए, ताकि किसान अपनी फसल मंडियों में बेच सकें।

हरियाणा में धान की सरकारी खरीद धीमी: नमी और राइस मिलर्स की कमी से किसान औने-पौने दाम पर फसल बेचने को मजबूर

नमी वाले धान की कटाई रोकने के लिए धारा-163

धान की कटाई को लेकर भी प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। ज्यादा नमी वाली फसल मंडियों में न पहुंचे, इसके लिए धारा-163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने करनाल में मंडियों में धान नहीं पहुंचने की समस्या को लेकर हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड को भी पत्र लिखा है।

किसानों के सामने दोहरी परेशानी

गुरुग्राम में 80 पेंडिंग चालान वाली बाइक जब्त

एक तरफ वेरिफिकेशन और पोर्टल से जुड़े तकनीकी मुद्दों के कारण किसानों को धान बेचने में परेशानी हो रही है, वहीं दूसरी ओर अधिक नमी वाली फसल को लेकर प्रशासन की सख्ती ने चिंता बढ़ा दी है। किसानों की मांग है कि लंबित वेरिफिकेशन जल्द पूरा किया जाए, ताकि मंडियों में फसल की बिक्री सुचारू रूप से हो सके।

You Might Also Like

अभय चौटाला पर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS ने अपने बयान से मारी पलटी, माफी मांगते हुए कही ये बात
हरियाणा: बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत के मामले में एक्शन, खेल अधिकारी सस्पेंड
वायरल रील स्टंट ने पहुंचाया थाने तक
हरियाणा में पंचायत विभाग का नया फैसला, अब पंचायतों को इस मंजूरी के बिना नहीं मिलेगा फंड
हाई प्रोफाइल IPS पूरन कुमार सुसाइड केस, पुलिस जांच पर उठे ये बड़े सवाल
TAGGED:Dhan VerificationE-Kharid PortalFarmers NewsHaryana Dhan KharidHaryana FarmersHaryana NewsHaryana Paddy ProcurementPaddy MandiPaddy ProcurementPaddy Procurement 2026ई-खरीद पोर्टलधान खरीदधान वेरिफिकेशनमंडी समाचारहरियाणा किसान
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़

हरियाणा: 2,814 सरकारी स्कूल भवन जर्जर, 118 के पुनर्निर्माण के लिए 200 करोड़ का बजट मंजूर; निजी भवनों का आंकड़ा अब भी अधूरा

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 5, 2026
हरियाणा में सरकारी सेवाएं पकड़ेगी रफ्तार ! इन योजनाओं का लाभ देने के लिए तय की डेडलाइन, पढ़ें
बिहार में NDA की बंपर जीत और महागठबंधन की करारी हार, PM मोदी ने दिखाया ‘बिहारी स्टाइल’
Best beaches in the UK for the Perfect Sandy Getaway
इस गैंगस्टर का मुख्य शूटर हुआ गिरफ्तार, कई बड़ी वारदातों में चल रहा था वांटेड
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?