By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: ब्रेजा कार की मांग पर शादी तोड़ने का आरोप, दिल्ली पुलिस के निलंबित कांस्टेबल समेत 6 पर केस
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

ब्रेजा कार की मांग पर शादी तोड़ने का आरोप, दिल्ली पुलिस के निलंबित कांस्टेबल समेत 6 पर केस

khushi Mukhija
Last updated: November 25, 2026 12:20 pm
khushi Mukhija
Published: November 25, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: दहेज में ब्रेजा कार की मांग पूरी नहीं होने पर शादी के दिन बारात लौटाने के मामले में सोनीपत की सेक्टर-27 थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दिल्ली पुलिस के निलंबित कांस्टेबल कुलदीप, उसकी मां, भाई, भाभी और दो बिचौलियों समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ दहेज निषेध अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। हरियाणा महिला आयोग ने भी इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

क्या है पूरा मामला?

दुल्हन के पिता सुभाष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी की शादी गोहाना के गांधी नगर निवासी कुलदीप के साथ तय हुई थी, जो दिल्ली पुलिस में तैनात है। आरोप है कि शादी तय होने के बाद दूल्हा पक्ष ने सोने-चांदी के आभूषण, महंगे कपड़े और कार की मांग की। पिता के मुताबिक, उन्होंने अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार हुंडई ऑरा कार बुक कराई थी, लेकिन दूल्हा पक्ष ब्रेजा कार की मांग पर अड़ा रहा। 20 नवंबर को शादी वाले दिन मांग पूरी न होने पर विवाद हुआ और बिना शादी किए बारात लौट गई।

हरियाणा में निवेश बढ़ाने के लिए 28 नवंबर से यूके-जर्मनी दौरे पर जाएंगे CM सैनी

बैंक्वेट हॉल का सीसीटीवी फुटेज और नए आरोप

शादी वाले दिन का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी कांस्टेबल कुलदीप सादे कपड़ों में बैंक्वेट हॉल के भीतर जाता दिखाई दे रहा है। दुल्हन के परिवार का आरोप है कि कुलदीप यह देखने गया था कि वहां ब्रेजा कार खड़ी है या नहीं। इसके अलावा दुल्हन के पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि कुलदीप ने अपनी पहली शादी की बात छिपाई थी और इस घटना से उनकी बेटी गहरे सदमे में है।

आरोपी का पक्ष और पुलिस की कार्रवाई

संविधान रक्षा मार्च की तैयारी, कालका में कांग्रेस की अहम बैठक

दूसरी ओर, आरोपी कांस्टेबल कुलदीप ने दहेज मांगने के सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उसका दावा है कि उसने न तो ब्रेजा कार मांगी और न ही शादी से इनकार किया, बल्कि आयोजन के दौरान हुई कहासुनी और अन्य वजहों से विवाद बढ़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कुलदीप को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है। वहीं, हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन ऊषा प्रियदर्शी ने कहा है कि मामले में परिवार से बात हुई है और किसी समझौते के बावजूद तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सेक्टर-27 थाना पुलिस में दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन पाने के बाद अब एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

शहरी संपत्तियों की रजिस्ट्री के नियम बदले, डीटीपी देंगे ऑनलाइन वैधता की मंजूरी

You Might Also Like

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर से मारपीट के बाद भड़का विवाद, सड़क पर उतरे छात्र-शिक्षक; 4 गिरफ्तार
आईएएस अफसरों का पुनर्वास: रिटायरमेंट के बाद भी हरियाणा में मिल रही अहम कुर्सियां
हरियाणा से शुरू होगा खेत बचाओ अभियान
हरियाणा में GRAP-3 की पाबंदियां हटीं, कोहरे का येलो अलर्ट जारी
छौक्कर और बेटे पर चलेगा मनी लॉन्ड्रिंग केस, डिस्चार्ज याचिका खारिज
TAGGED:Brezza car demandDelhi Police constable suspendedDowry CaseFIR registeredHaryana NewsHaryana Womens CommissionSector 27 police stationSonipat Newswedding called off
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरनौकरियाँस्वास्थ्य एवं जीवनशैलीहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में डॉक्टरों के खाली पदों को भरने की तैयारी, भर्ती के लिए MBBS छात्रों में खासा क्रेज

Yuva Haryana
Yuva Haryana
February 5, 2026
हरियाणा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ’ चौपाल अभियान शुरू
सस्ते दामों पर महंगी प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी, जानिए कैसा हुआ इस प्रॉपर्टी स्कैम का खुलासा
हरियाणा: सरकारी अस्पतालों में अब हाथ की लिखावट वाली लैब रिपोर्ट नहीं मिलेगी, स्वास्थ्य विभाग ने दिए टाइप/प्रिंट रिपोर्ट जारी करने के निर्देश
देश के पहले हरियाणवी CJI बनने जा रहे जस्टिस सूर्यकांत, गांव से सुप्रीम कोर्ट तक का उनका पूरा सफर पढ़िए
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?