By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: 2 माह से इंतजार में बैठे हरियाणा के बुजुर्गों का सरकार से सवाल, “कब मिलेंगे 3200 रूपए” ?
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

2 माह से इंतजार में बैठे हरियाणा के बुजुर्गों का सरकार से सवाल, “कब मिलेंगे 3200 रूपए” ?

Yuva Haryana
Last updated: December 22, 2025 4:40 pm
Yuva Haryana
Published: December 22, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन का विषय खासा चर्चा में रहता है। यहां चाहे चुनाव हो या फिर न हो। बुजुर्गों को बुढ़ापा पेंशन बढ़ने का इंतजार रहता है और सभी दलों के नेता भी बुढ़ापा पेंशन बढ़ाने को लेकर बड़े-बड़े चुनावी वादे करते रहते है।

चलिए अब आपको बुढ़ापा पेंशन से जुड़ा सुर्खियों में आया एक ताजा मामला बताते है।

दरअसल, 17 अक्टूबर 2025 को सूबे के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुढ़ापा पेंशन को तीन हजार रुपए से बढ़ाकर 3200 रूपए प्रति माह करने की घोषणा करके बुजुर्गों को दिवाली गिफ्ट दिया था।

इस दौरान सीएम ने यह भी कहा था कि पेंशन बढ़ोतरी का यह फैसला नवंबर माह से लागू होगा। लेकिन, अब दिसंबर माह समाप्त होने वाला है और प्रदेश के बुजुर्गों को अभी भी बढ़ी हुई पेंशन नहीं मिली है।

हरियाणा में औद्योगिक क्रांति: 123 MOU साइन, 5 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य

एक प्रमुख समाचार पत्र ने दावा किया है कि अभी भी बुजुर्गों को पुरानी दर यानी कि तीन हजार रुपए प्रतिमाह के हिसाब से ही पेंशन मिल रही है और बुजुर्गों को बढ़ी हुई पेंशन मिलने का इंतजार करना पड़ रहा है।

बढ़ी दर के हिसाब से बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिलने के चलते उनमें खासा रोष है। उनका यही सवाल है कि आखिर कब उनके खाते में 3200 रुपए के हिसाब से पेंशन आएगी ?

बुजुर्गों का कहना है कि सीएम की घोषणा से उन्हें बड़ी राहत की उम्मीद जगी थी, लेकिन दो महीने बीतने के बाद भी पेंशन बढ़कर नहीं आई।

ऐसे में बुजुर्गों का यह भी मानना है कि बढ़ती महंगाई में दवाइयों, राशन और बिजली-पानी के बिलों का खर्चा निकालना मुश्किल हो रहा है।

नायब सैनी का रिपोर्ट कार्ड: ‘कांग्रेस राज में पाताल से आकाश तक घोटाले’

बुजुर्गों को बढ़ रही आर्थिक परेशानियों के चलते अब उनका यही सवाल है कि जब घोषणा हो चुकी है तो उसे लागू करने में कहां देरी हो रही है ?

आपको बता दें कि हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन बुजुर्गों का बड़ा सहारा है और ऐसे में सरकार की तरफ हो रही देरी के चलते बुजुर्ग खासा परेशान हो रहे है। अब उनकी मांग है कि सरकार जल्द से जल्द पेंशन बढ़ोत्तरी का लाभ उन्हें दें।

कब-कब कितनी बुढ़ापा पेंशन ?
1987 – 100 रूपए
1999 – 200 रुपए
2004 – 300 रुपए
2009 – 500-700 रुपए
2014 – 1000 रूपए
2015 – 1200 रुपए
2016 – 1400 रुपए
2016 – 1600 रुपए
2017 – 1800 रुपए
2020 – 2250 रुपए
2021 – 2500 रुपए
2023 – 2750 रुपए
2024 – 3000 रुपए
2025 – 3200 रूपए

पानीपत एलिवेटेड एक्सप्रेसवे जनवरी 2027 से होगा टोल-फ्री !

You Might Also Like

अंतरराष्ट्रीय मेले के लिए सजने लगा सूरजकुंड, इस बार पर्यटकों के लिए क्या खास रहेगा ? जानें
हरियाणा में लंबी कानूनी लड़ाई के बाद जीते 4 HCS अधिकारी, 21 साल पहले उठे थे नियुक्ति पर सवाल
मानेसर लैंड स्कैम, पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा सहित अन्य आरोपियों को बड़ा झटका, जानें पूरा मामला
हरियाणा में बनेंगे 250 किमी रेंज वाले हेलीकॉप्टर ड्रोन, रूस के साथ तकनीकी सहयोग की तैयारी
कांग्रेस की दूरियों पर सैलजा ने उठाए सवाल
TAGGED:“When will the increased old age pension come into the account”?“बढ़ी हुई बुढ़ापा पेंशन खाते में कब आएगी” ?The question of the elderly people of Haryana to the governmentहरियाणा के बुजुर्गों का सरकार से सवाल
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

नशा तस्करों पर हरियाणा पुलिस का प्रहार, 575 ठिकानों पर छापेमारी कर 108 आरोपियों को पकड़ा

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 4, 2025
हरियाणा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी कब बनेगी ? देरी की वजह आई सामने, पढ़ें
गुरुग्राम के जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त, ‘सख्त कदम ’ उठाने के निर्देश दिए
हरियाणा के इन HCS अधिकारियों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी किए ये आदेश
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर से मारपीट के बाद भड़का विवाद, सड़क पर उतरे छात्र-शिक्षक; 4 गिरफ्तार
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?