By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: कुलदीप बिश्नोई बोले- कांग्रेस से लगाव नहीं, दुकान नंबर 107 ही मेरा हेड ऑफिस
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
राजनीति

कुलदीप बिश्नोई बोले- कांग्रेस से लगाव नहीं, दुकान नंबर 107 ही मेरा हेड ऑफिस

khushi Mukhija
Last updated: November 24, 2026 12:34 pm
khushi Mukhija
Published: November 24, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस में वापसी अथवा कांग्रेस नेताओं के साथ किसी भी तरह की बातचीत की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस से उनका कोई लगाव नहीं है और न ही उनकी कांग्रेस के किसी नेता से मुलाकात हुई है। उन्होंने यहां तक कहा कि वह कांग्रेस के किसी नेता से मुलाकात करेंगे भी नहीं। बिश्नोई का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब उनके समर्थक भाजपा में राजनीतिक भूमिका और अनदेखी को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं।

कुलदीप बिश्नोई इन दिनों प्रदेशभर में अपने पुराने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में जुटे हैं। अब तक सात जिलों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित हो चुके हैं और उन्होंने कहा कि पुराने कार्यकर्ता उन्हें बुला रहे हैं, जिसके चलते वे प्रदेश के अन्य जिलों का भी दौरा करेंगे। चंडीगढ़ दौरे के दौरान उन्होंने पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और बाद में परिवहन मंत्री अनिल विज से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने समर्थक हैफेड के चेयरमैन एडवोकेट वीरेंद्र शर्मा को पंचकूला में कार्यभार ग्रहण कराया।

बोले- मेरी साढ़ेसाती खत्म हो चुकी, अब अच्छे दिन आएंगे

राजस्थान चुनाव के नतीजों से हरियाणा की राजनीति में हलचल, अजय चौटाला ने साधा निशाना

कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि उनकी साढ़ेसाती खत्म हो चुकी है और उन्होंने पंडित से अपनी कुंडली भी चेक करवा ली है। उनके अनुसार, पिछले छह-सात वर्षों से उनका खराब दौर चल रहा था, लेकिन अब आने वाला समय उनका होगा और उनके सितारे फिर बुलंद होंगे। उन्होंने वीरेंद्र शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

दुकान नंबर 107 होगी राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र

कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर में अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री स्व। चौधरी भजनलाल की पहचान रही दुकान नंबर 107 में नया घर बनाया है। उन्होंने घोषणा की कि यही उनका राजनीतिक मुख्यालय होगा और प्रदेश की तमाम राजनीतिक गतिविधियों का संचालन यहीं से किया जाएगा। उनके मुताबिक, तीन-चार साल से बंद पड़ी इस दुकान के दोबारा खुलने से कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों में उत्साह लौटा है, क्योंकि आदमपुर चौधरी भजनलाल की पहचान है।

खून से लिखे पत्र पर CM और विधायक में तकरार

मुख्यमंत्री से इन प्रमुख मुद्दों पर हुई चर्चा

आदमपुर को उपमंडल का दर्जा दिया जाए, बालसमंद को तहसील बनाया जाए और रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएं

  • कम से कम दो सप्ताह तक पर्याप्त नहरी पानी उपलब्ध करवाया जाए
  • नहरों एवं खालों की सफाई करवाई जाए, बीड़ बबरान में जमीन के रजिस्ट्री रेट कम किए जाएं तथा रविदास नगर के लोगों को मालिकाना हक मिले
  • गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय हिसार में कार्यरत पार्ट टाइम टीचर्स एवं गेस्ट फैकल्टी सहित अन्य संबंधित कर्मचारियों की सेवाएं जारी रखी जाएं
4 दिसंबर से हरियाणा दौरे पर आएंगी स्मृति ईरानी

You Might Also Like

हरियाणा चुनाव को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, कांग्रेस ने “वोट चोरी” का बताया ये आंकड़ा
हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के सामने कांग्रेसियों का हंगामा, राव नरेंद्र बोले- “हमें ऐसे कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं”
करनाल में किसानों के धरने को अजय चौटाला का समर्थन, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे
हरियाणा में धान उठान की रफ्तार धीमी, किसान परेशान
TAGGED:AdampurAnil VijBJP HaryanaChandigarh NewsCongressHAFEDHaryana PoliticsHisarKuldeep BishnoiNayab Singh Saini
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

पानीपत में कारोबारी विक्रम मर्डर केस में बड़ी कामयाबी, पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 28, 2025
कुशल बिजनेस चैलेंज 3.0: 20 रुपये में छपेगी 150 पन्नों की बुकलेट
अधिकारियों की देरी से किसान परेशान, धान खरीद प्रभावित
हरियाणा के 400 से ज्यादा सरकारी स्कूलों के नए भवनों का टेंडर अटका
जेजेपी के संगठन में विस्तार, 36 युवाओं को मिले अहम पद, देखिए पूरी लिस्ट
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?