By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: नशामुक्त हरियाणा: सीएम सैनी ने दिए सख्त कार्रवाई और पुनर्वास के निर्देश
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

नशामुक्त हरियाणा: सीएम सैनी ने दिए सख्त कार्रवाई और पुनर्वास के निर्देश

khushi Mukhija
Last updated: October 14, 2026 1:43 pm
khushi Mukhija
Published: October 14, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा को पूरी तरह नशामुक्त बनाने और प्रदेश के युवाओं को नशे के दलदल से बचाने के लिए राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर मुहिम शुरू की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसके लिए सात मुख्य संकल्पों पर काम करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।

मंगलवार को ‘संकल्प सोसाइटी’ की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के साथ-साथ नशे की गिरफ्त में फंसे युवाओं का सही इलाज और पुनर्वास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

हर महीने प्रस्तुत करनी होगी ठोस रिपोर्ट

फर्जी डिग्री पर बनी थी JE: पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष की बेटी का प्रमोशन रद्द

सीएम नायब सिंह सैनी ने बैठक में कड़े निर्देश देते हुए कहा कि ‘संकल्प सोसाइटी’ को हर महीने अपने अभियानों के नतीजों और कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।

सरकार इस बात का आकलन लगातार करेगी कि:

  • नशे की उपलब्धता को कम करने में कितनी सफलता मिली है।
  • युवाओं को इलाज और परामर्श से कितना जोड़ा जा सका है।
  • इलाज के बाद युवाओं को दोबारा नशे की ओर लौटने से रोकने में अभियान कितना प्रभावी रहा है।
  • मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि इस पूरी व्यवस्था में प्रत्येक स्तर पर अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

क्या हैं सरकार के सात मुख्य संकल्प?

हरियाणा: विंटर एक्शन प्लान शुरू, 15 लाख टन कचरे के निस्तारण की तैयारी

हरियाणा को नशामुक्त करने के लिए जिन सात प्रमुख प्राथमिकताओं पर कार्य किया जा रहा है, वे हैं:

  1. नशामुक्त थाना क्षेत्र: हर पुलिस थाने के अंतर्गत क्षेत्र को पूरी तरह नशामुक्त बनाना।
  2. तस्कर मुक्त जिला: जिलों में नशे की सप्लाई चेन को पूरी तरह ध्वस्त करना।
  3. नशे की गोलियों से मुक्त केमिस्ट दुकानें: मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंधित व नशीली दवाओं की बिक्री रोकना।
  4. परिवारों का सहयोग: नशा विरोधी मुहिम में प्रभावित परिवारों को जोड़ना।
  5. इलाज की सुविधा वाले अस्पताल: पीड़ितों के बेहतर इलाज और पुनर्वास के लिए अस्पतालों की व्यवस्था।
  6. काउंसलिंग सुविधा वाले स्कूल: स्कूलों में युवाओं की काउंसलिंग व जागरूकता फैलाना।
  7. सकारात्मक अवसर: युवाओं को खेल कूद व अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना।

तस्करों के पूरे नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा

मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि केवल नशा बेचने वालों पर ही नहीं, बल्कि पूरे नेटवर्क और आपूर्ति (Supply Chain) के स्रोतों का पता लगाकर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस को निष्पक्ष व प्रभावी जांच सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।

हरियाणा: करीब 1,000 कच्चे कर्मचारियों के भविष्य पर फैसला 6 महीने में, सरकार ने जारी किए आदेश

इसके साथ ही युवाओं को जागरूक करने के लिए मैराथन, साइक्लोथॉन और विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का सहारा लिया जा रहा है। इस अभियान में गृह, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत विभाग के साथ-साथ शिक्षकों, सामाजिक संस्थाओं और परिवारों से भी सहयोग की अपील की गई है।

You Might Also Like

सरकारी स्कूलों के बच्चे अब सीखेंगे जर्मन भाषा, विदेशों में भी खुलेंगी भविष्य की राहें
एशियन गेम्स में हरियाणा की जोड़ी ने जीता गोल्ड, कमलजीत और सुरुचि ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड में रचा इतिहास
हिसार एयरपोर्ट से जम्मू की फ्लाइट कब ? हरियाणा के हवाई सफर से जुड़ी नई अपडेट जानें
रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप, हरियाणा के इतने छात्रों का हुआ चयन
हरियाणा सरकार का तोहफा, प्रदेश के इस गांव में खुलेगा सब-हेल्थ सेंटर
TAGGED:drugfreeहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरभारत

देश के बजट से क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ ? जानें बजट से जुड़ी खास बातें

Yuva Haryana
Yuva Haryana
February 2, 2026
PM मोदी से मिले हरियाणा के मुख्यमंत्री, मुलाकात के बाद क्या बोले CM सैनी ? पढ़िए
54 लाख श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी का मामला कोर्ट पहुंचा: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा- ‘अधिसूचना कैसे लागू होगी?’
चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, तीन लाख पार पहुंचे दाम और जानें ताजा भाव
बड़ी खबर: शत्रुजीत कपूर की ‘छुट्टी’, इस अधिकारी को मिला हरियाणा डीजीपी का चार्ज
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?