By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: फसल पोर्टल पर फर्जीवाड़ा, 100 करोड़ से ज्यादा के घोटाले का आरोप
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

फसल पोर्टल पर फर्जीवाड़ा, 100 करोड़ से ज्यादा के घोटाले का आरोप

khushi Mukhija
Last updated: November 17, 2026 4:13 pm
khushi Mukhija
Published: November 17, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा के ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर धान खरीद में एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। कैथल जिले के कई गांवों की जमीन पर फर्जी तरीके से अलग-अलग किसानों का पंजीकरण कर पिहोवा मंडी में धान की बिक्री दिखाई गई और सरकारी खजाने से भुगतान भी हासिल कर लिया गया। पिहोवा की तीन फर्मों और अधिकारियों की मिलीभगत से करीब 10 हजार एकड़ फर्जी एरिया चढ़ाकर 100 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला किए जाने का आरोप है।

एक ही जमीन पर दो किसानों का पंजीकरण

इस पूरे खेल में एक ही खेवट और किल्ला (एकड़) नंबर पर दो अलग-अलग किसानों के नाम से रजिस्ट्रेशन किया गया। जमीन के असली मालिक ने अपनी फसल किसी दूसरी मंडी में बेची, जबकि फर्जी किसान के नाम पर 25 किलोमीटर दूर स्थित पिहोवा मंडी में धान की बिक्री दिखाकर पेमेंट उठा ली गई। बाता, लदाना, बरोट, टीक, सेगा, फरल, ढींग और कवारतन गांवों की फसल का फर्जीवाड़े से पंजीकरण किया गया है। खासकर फरल, बाबा लदाना और बरोट गांवों का आधे से ज्यादा रकबा फर्जी तरीके से पोर्टल पर चढ़ाया गया है।

फर्जीवाड़े के चौंकाने वाले मामले

हरियाणा में 4 साल में 93 हजार से ज्यादा बच्चों ने छोड़ी पढ़ाई

देबन की अन्नु के नाम पर 28 एकड़ का पंजीकरण: गांव टीक की 28 एकड़ जमीन का पंजीकरण देबन की अन्नु के नाम पर करवाया गया और धान को पिहोवा मंडी की फर्म ‘नीलकंठ एंड कंपनी’ में बिका हुआ दिखाया गया। उठान के लिए जिन वाहनों (HR-41B 2315 और HR-41B 2351) के नंबर दर्ज किए गए हैं, उस ‘बी’ सीरीज के वाहन पिहोवा में चलते ही नहीं हैं। दर्ज किया गया मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है।

फरल की 20 एकड़ जमीन का खेल: फरल गांव निवासी विक्रम राणा और संजीव राणा की 20 एकड़ जमीन का पंजीकरण ‘सुनैना’ नाम की महिला के नाम पर किया गया, जो गांव की रहने वाली ही नहीं है। असली मालिकों ने अपनी उपज ढांड मंडी में बेची, जबकि सुनैना के नाम पर पिहोवा मंडी में धान बिका दिखाया गया।

अन्य गांवों में भी गड़बड़ी: रितु रानी (गांव खुराना) के नाम पर कवारतन और मलिकपुर की 25 एकड़ जमीन, अर्चना सैनी के नाम पर नौच गांव की 14 एकड़ जमीन और कर्मवीर के नाम पर बाबा लदाना व कवारतन की 25 एकड़ जमीन का फर्जी पंजीकरण कर पिहोवा मंडी में धान बेचा गया। इन मामलों में दर्ज किए गए ट्रक नंबर भी फर्जी पाए गए हैं।

भाकियू ने लगाया 100 करोड़ से ज्यादा के घोटाले का आरोप

पानीपत के विकास को रफ्तार, 5 बड़ी मांगों पर गडकरी की सहमति

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रदेश प्रवक्ता प्रिंस वड़ैच ने आरोप लगाया है कि पिहोवा की तीन फर्मों (शिव शंकर ट्रेडिंग कंपनी इंटरप्राइजेज, नीलकंठ ट्रेडिंग कंपनी और जयराम ट्रेडिंग कंपनी) ने इस सीजन में करीब 100 करोड़ रुपये की फर्जी धान खरीद दिखाकर एजेंसियों से पूरा पैसा ले लिया है।

उन्होंने बताया कि ये तीनों फर्में 2022 से नाम बदल-बदल कर फर्जीवाड़ा कर रही हैं और इन्हें धान सीजन से ठीक पहले बनाया गया था। इस घोटाले में खरीद एजेंसियों, मार्केट कमेटी के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत है। आरोप है कि एक आला अधिकारी ने पोर्टल के फिल्टर हटाकर इस घोटाले को अंजाम दिया और करीब 400 किसानों की बायोमेट्रिक घर बैठे ही कर दी गई।

प्रशासन ने शुरू की जांच, पटवारियों को सौंपी सूची

मामले की गंभीरता को देखते हुए कृषि महानिदेशक की ओर से संदिग्ध गांवों की सूची भेजी गई है, जिनकी जमाबंदी 2024-25 में बनी थी। राजस्व विभाग ने संबंधित पटवारियों को इन किसानों की सूची सौंप दी है। पटवारी से लेकर तहसीलदार तक खेतों में जाकर किल्ला नंबर, मुरब्बा नंबर, बोई गई फसल और बिक्री के रिकॉर्ड का भौतिक सत्यापन कर रहे हैं।

हरियाणा की 1,068 ग्राम पंचायतें अब भी हाईस्पीड इंटरनेट से दूर

अधिकारियों का बयान:

“धान खरीद और पोर्टल में जो भी अनियमितता सामने आई है, उसके लिए संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया गया है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।”— अपराजिता, डीसी, कैथल

You Might Also Like

सुधीर राजपाल को रिटायरमेंट तक मिले प्रशासनिक सचिव के पूरे अधिकार
RTI का जवाब देने में अफसरों ने लगाए 5 साल: फरीदाबाद नगर निगम पर 10 हजार का जुर्माना, जांच के आदेश
एचईआरसी का फैसला रद्द करने के लिए मुख्यमंत्री धारा 108 का उपयोग करें: प्रो. संपत सिंह
गुरुग्राम में थूकने पर लगेगा 100 रुपये जुर्माना
स्मृति ईरानी का बूथ संवाद: हर बूथ पर बनेगी 11 सदस्यीय समिति, करेंगी रात्रि प्रवास
TAGGED:Haryana Paddy ScamKaithal NewsMeri Fasal Mera Byora FraudPehowa Mandi Scamकैथल न्यूजधान खरीद घोटालामेरी फसल मेरा ब्यौरा।
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
अन्य

जनगणना 2027: हरियाणा में एक भी घर छूटा या दोहरी गणना हुई तो DC होंगे जवाबदेह, 87 हजार कर्मी संभालेंगे कमान

khushi Mukhija
khushi Mukhija
October 13, 2026
सुसाइड नोट छोड़कर हरियाणा के एक और पुलिस अधिकारी ने की आत्महत्या, 10 दिन में तीसरा मामला
हरियाणा में पुलिस भर्ती की तैयारी जोरों पर, इन अभ्यर्थियों को मिली छूट
हरियाणा के लोगों में खून की कमी ! इन जिलों में सबसे ज्यादा एनीमिया की समस्या
हरियाणा वन विभाग में फर्जीवाड़ा: चहेतों को बांटी मनचाही पोस्टिंग, जांच की मांग
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?