By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: स्मृति ईरानी का बूथ संवाद: हर बूथ पर बनेगी 11 सदस्यीय समिति, करेंगी रात्रि प्रवास
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

स्मृति ईरानी का बूथ संवाद: हर बूथ पर बनेगी 11 सदस्यीय समिति, करेंगी रात्रि प्रवास

khushi Mukhija
Last updated: October 23, 2026 11:27 am
khushi Mukhija
Published: October 23, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री व हरियाणा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी दो दिवसीय दौरे के सिलसिले में पंचकूला पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए।

भाजपा ने जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से अगले तीन महीने का विस्तृत लक्ष्य निर्धारित किया है।

संगठन मजबूती के लिए मुख्य दिशा-निर्देश

11 सदस्यीय समिति का पुनर्गठन: प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर 11 सदस्यीय समिति का गठन या पुनर्गठन किया जाएगा और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति की जाएगी।

रात्रि प्रवास और संवाद: संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी जिलों में प्रवास कर बूथ स्तर की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। रात्रि प्रवास के दौरान वे पार्टी के पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे।

जवाबदेही होगी तय: बैठकों में स्मृति ईरानी ने स्पष्ट किया कि जिसे जो जिम्मेदारी दी जा रही है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाना होगा। सिर्फ कागजी कार्रवाई से काम नहीं चलेगा। पार्टी का मुख्य लक्ष्य है कि प्रत्येक कार्यकर्ता को कोई न कोई जिम्मेदारी अवश्य मिले और संगठनात्मक कार्यों के लिए जवाबदेही तय हो।

हरियाणा में बनेगा विरासत कॉरिडोर, 1857 के शहीद स्थलों को जोड़ा जाएगा

हारी हुई 42 सीटों पर विशेष फोकस

बैठक में प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह-प्रभारी डॉ. भोला सिंह ने बीते विधानसभा चुनाव में हारे हुए प्रत्याशियों के साथ भी विस्तार से चर्चा की।

प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने जानकारी दी कि पार्टी का विशेष ध्यान उन 42 विधानसभा सीटों पर है, जहां भाजपा चुनाव हारी थी। बैठकों के दौरान बूथ सशक्तीकरण, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करने और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाने पर जोर दिया गया।

बैठकों का अगला चरण

दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चों के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों, बोर्ड और निगमों के चेयरमैनों व वाइस चेयरमैनों के साथ बैठकें होंगी। इन बैठकों में गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

बैठक में संगठन महामंत्री डॉ. पवन राणा भी मौजूद रहे।

ओवरलोडिंग पर सख्ती, एक टोल से 46 लाख जुर्माना

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात

दिनभर चली सांगठनिक बैठकों के बाद प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने देर शाम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आवास ‘संत कबीर कुटीर’ पहुँचकर उनसे मुलाकात की।

इस मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, भाजपा के राष्ट्रीय सह-प्रभारी डॉ. भोला सिंह, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन राणा भी उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश में भाजपा संगठन को मजबूत करने तथा जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने पर गहन चर्चा हुई।

 

 

 

हरियाणा में प्राकृतिक खेती के लिए आरक्षित होगी शामलात भूमि, नियमों में बदलाव

 

You Might Also Like

12 घंटे की पैरोल पर गैंगस्टर मैनपाल ने रचाई शादी, कंबोडिया की प्रेमिका बनी दुल्हन, झज्जर में जुटे 500 मेहमान
RTI का जवाब देने में अफसरों ने लगाए 5 साल: फरीदाबाद नगर निगम पर 10 हजार का जुर्माना, जांच के आदेश
आईएएस अफसरों का पुनर्वास: रिटायरमेंट के बाद भी हरियाणा में मिल रही अहम कुर्सियां
छात्रा की मौत के बाद एक्शन में परिवहन विभाग, बसों पर कसा शिकंजा
हरियाणा में रिलायंस जियो का जोरदार प्रदर्शन, इस मामले में दी सबको मात
TAGGED:boothcommitteeformediranimembersamritisamwad
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
कृषियोजना

MDH के साथ करार: मोरनी में 1,000 एकड़ जमीन पर होगी जैविक मसालों की खेती

khushi Mukhija
khushi Mukhija
October 14, 2026
चौंकाने वाला खुलासा, भारत में 62% मुंह के कैंसर के पीछे ये वजह सामने आई
3 अक्टूबर को दिल्ली में बीजेपी विधायकों के साथ मंथन करेंगे पीएम मोदी, दो घंटे होगी चर्चा; बैठक से पहले सीएम के साथ लंच
हरियाणा की नई एम्पैनलमेंट पॉलिसी-2026 लागू: सरकारी कर्मचारियों के इलाज से लेकर निजी अस्पतालों के बिल तक पर रहेगी पैनी नजर
खराब खेल व्यवस्था ने ली जान, हरियाणा में दो बास्केटबॉल खिलाड़ियों की मौत, CCTV फुटेज आई सामने
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?