By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: 3 अक्टूबर को दिल्ली में बीजेपी विधायकों के साथ मंथन करेंगे पीएम मोदी, दो घंटे होगी चर्चा; बैठक से पहले सीएम के साथ लंच
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
राजनीतिहरियाणा सरकार

3 अक्टूबर को दिल्ली में बीजेपी विधायकों के साथ मंथन करेंगे पीएम मोदी, दो घंटे होगी चर्चा; बैठक से पहले सीएम के साथ लंच

Yuva Haryana
Last updated: October 1, 2026 2:48 pm
Yuva Haryana
Published: October 1, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार बनने के बाद राजनीतिक हलचल और आगामी रणनीतियों को लेकर मंथन का दौर तेज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 3 अक्टूबर को नई दिल्ली में हरियाणा के सभी 48 बीजेपी विधायकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहे हैं। यह बैठक शाम 3 बजे से 5 बजे के बीच आयोजित होगी।

पीएम के साथ बैठक से ठीक पहले, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा भवन (नई दिल्ली) में सभी विधायकों को लंच देंगे। इसके बाद सभी विधायक और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता एक साथ हरियाणा भवन से प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के लिए रवाना होंगे।

बैठक के प्रमुख बिंदु और बड़ी बातें:

मंत्रालयों के कामकाज और प्रदर्शन का रिव्यू:

हुड्डा का बीजेपी और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला: ‘वोट चोरी से बनाई सरकार, हरियाणा को बना दिया अपराध का गढ़’

सूत्रों के अनुसार, पार्टी हाईकमान ने हाल ही में हरियाणा में एक निजी एजेंसी के जरिए फीडबैक लिया था। बैठक के दौरान राज्य सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के प्रदर्शन और रिपोर्ट कार्ड पर चर्चा हो सकती है।

खराब प्रदर्शन वाले मंत्रियों पर गिर सकती है गाज:

पार्टी हाईकमान की नजर राज्य के कुछ मंत्रियों की कार्यशैली पर बनी हुई है। सूत्रों का कहना है कि जो मंत्री पार्टी के तय पैमाने पर खरे नहीं उतर रहे हैं, उनसे जवाब-तलब किया जा सकता है। भविष्य में संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल के दौरान ऐसे मंत्रियों की छुट्टी तय मानी जा रही है।

पंजाब और पड़ोसी राज्यों के चुनावों की रणनीति:

टैक्स की दरें बढ़ाकर नहीं बल्कि टैक्स का आधार बढ़ाकर मजबूत करेंगे हरियाणा की राजस्व व्यवस्था: मुख्यमंत्री

पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए, पड़ोसी राज्य हरियाणा के विधायकों और मंत्रियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। बैठक में पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों के चुनावी समीकरणों पर भी विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

पहली बार के और अनुभवी विधायकों से संवाद:

पीएम मोदी पहली बार चुने गए विधायकों के साथ-साथ लंबे समय से विधायक रहे वरिष्ठ नेताओं के अनुभवों को साझा करेंगे। इससे संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल बिठाने में मदद मिलेगी।

लगभग दो महीने पहले बीजेपी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी। उसी दौरान पीएम ने पार्टी के सभी विधायकों के साथ एक संयुक्त चिंतन बैठक आयोजित करने की बात कही थी।

हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत बढ़ेंगे इलाज पैकेज, सरकारी अस्पतालों में डायबिटिक रेटिनोपैथी का मुफ्त इलाज

You Might Also Like

हरियाणा में कांग्रेसी विधायक की बढ़ी मुश्किलें, सदस्यता पर मंडराया खतरा
मेवात में यूनिवर्सिटी बनाने की घोषणा कई सालों से कागजों तक सीमित, अब दुष्यंत चौटाला ने दिलाया याद
हरियाणा को मिला 23वां जिला, 12 साल बाद हांसी को जिला घोषित करने की मांग पूरी हुई
साइबर सिटी गुरुग्राम को मिलेगी नई रफ्तार, द्वारका एक्सप्रेसवे तक मेट्रो विस्तार की तैयारी
अभय चौटाला पर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS ने अपने बयान से मारी पलटी, माफी मांगते हुए कही ये बात
TAGGED:brainstromingholdmlaPM MODIsession
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरस्वास्थ्य एवं जीवनशैलीहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा के सभी जिलों में बनेंगे आधुनिक अस्पताल, मरीजों को मिलेगी ये सुविधाएं

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 23, 2025
हरियाणा से BJP का ‘मिशन पंजाब’ एक्टिव, PM मोदी के कुरुक्षेत्र दौरे का जानें राजनीतिक मकसद
“वोट चोरी” के मुद्दे पर हरियाणा कांग्रेस का हल्ला बोल, हुड्डा गुट की दूरी बनी चर्चा का विषय
Haryana : “वोट चोरी” पर भाजपा Vs कांग्रेस, जानिए कितनी सीटों पर कितने वोटों से कांग्रेस-बीजेपी करीबी मुकाबले में हारी थी?
जेजेपी के संगठन में विस्तार, हरियाणा में 45 युवा हलका अध्यक्ष घोषित, पढ़ें पूरी लिस्ट
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?