By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में 45 नए विधानसभा क्षेत्र बनने की संभावना, 5 लोकसभा सीटें भी बढ़ेंगी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा न्यूज़राजनीति

हरियाणा में 45 नए विधानसभा क्षेत्र बनने की संभावना, 5 लोकसभा सीटें भी बढ़ेंगी

khushi Mukhija
Last updated: November 29, 2026 6:16 pm
khushi Mukhija
Published: November 29, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा की राजनीति में आने वाले समय में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्र सरकार के नए परिसीमन प्रस्ताव पर अमल हुआ तो प्रदेश में विधानसभा सीटों की संख्या 90 से बढ़कर 135 और लोकसभा सीटें 10 से बढ़कर 15 हो जाएंगी। यानी विधानसभा में 45 और लोकसभा में पांच सीटों का इजाफा हो सकता है। इससे प्रदेश का चुनावी नक्शा ही नहीं, बल्कि कई नेताओं की राजनीतिक जमीन और चुनावी समीकरण भी बदल सकते हैं।

Contents
2008 में हुआ था पिछला परिसीमनआरक्षण में बदलाव से भी बदले थे राजनीतिक समीकरणइन जिलों में बन सकते हैं 45 नए विधानसभा क्षेत्रपांच नई लोकसभा सीटों का भी अनुमाननेताओं की बढ़ेगी चुनौती, नए चेहरों को मिलेगा मौकाप्रस्ताव से अंतिम नक्शे तक अभी बाकी है प्रक्रिया

केंद्र सरकार ने 27 नवंबर 2026 को संविधान के 132वें संशोधन विधेयक और परिसीमन से जुड़े नए प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके तहत सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लोकसभा और विधानसभा सीटों की मौजूदा संख्या में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रावधान है। संसद के विशेष सत्र में 30 नवंबर से इन विधेयकों को पेश किए जाने की तैयारी है। हालांकि, अभी यह प्रस्तावित व्यवस्था है। संसद की मंजूरी और परिसीमन आयोग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही नए निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम तस्वीर सामने आएगी।

2008 में हुआ था पिछला परिसीमन

हरियाणा में पिछला परिसीमन वर्ष 2008 में लागू हुआ था। उस समय विधानसभा की 90 और लोकसभा की 10 सीटों की संख्या में बदलाव नहीं हुआ था, लेकिन निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं और पहचान में बड़े परिवर्तन किए गए थे। कई पुराने विधानसभा क्षेत्रों का अस्तित्व समाप्त हुआ, जबकि नए हलकों का गठन हुआ।

बादशाहपुर, पुन्हाना, नलवा, उकलाना, कोसली, गन्नौर, खरखौदा, इसराना, पानीपत शहर, पानीपत ग्रामीण, नांगल चौधरी, रानियां, पृथला, फरीदाबाद एनआईटी, बड़खल और तिगांव जैसे क्षेत्र पिछले परिसीमन के बाद अस्तित्व में आए थे।

पानीपत को दो विधानसभा क्षेत्रों में बांटा गया था, जबकि रोड़ी का पुराना क्षेत्र समाप्त होकर कालांवाली (एससी) के रूप में नया हलका बना। इसी तरह कई क्षेत्रों की सीमाएं बदली गईं और कुछ पुराने नाम चुनावी नक्शे से हट गए।

हुड्डा का आरोप- हरियाणा में 80 तक गैंग सक्रिय, सरकार बेबस

आरक्षण में बदलाव से भी बदले थे राजनीतिक समीकरण

पिछले परिसीमन में विधानसभा सीटों की आरक्षण स्थिति में बदलाव ने भी नेताओं की चुनावी रणनीति प्रभावित की थी। नरवाना पहले सामान्य सीट थी, लेकिन परिसीमन के बाद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गई। शाहबाद भी सामान्य से आरक्षित सीट बनी। दूसरी ओर कलायत और बरौदा आरक्षित श्रेणी से सामान्य सीटों में शामिल हो गईं।

इन बदलावों के कारण कई नेताओं को अपना चुनाव क्षेत्र बदलना पड़ा। नए परिसीमन में भी आरक्षण की स्थिति और सीटों की सीमाओं में बदलाव की संभावना राजनीतिक दलों और संभावित उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण होगी।

इन जिलों में बन सकते हैं 45 नए विधानसभा क्षेत्र

प्रस्तावित परिसीमन के आधार पर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 45 संभावित नए विधानसभा क्षेत्रों का उल्लेख किया गया है। इनमें पंचकूला में रायपुर रानी, अंबाला में शहजादपुर, यमुनानगर में बिलासपुर, कुरुक्षेत्र में पीपली, कैथल में राजौंद और करनाल में निसिंग व तरावड़ी शामिल हैं।

इसी तरह पानीपत में मतलौड़ा मंडी, सोनीपत में बढ़खालसा और मुरथल, जींद में कंडेला व जींद ग्रामीण, हिसार में बालसमंद, अग्रोहा व हिसार ग्रामीण और हांसी में सिसाय नया विधानसभा क्षेत्र बन सकता है।

अन्य संभावित क्षेत्रों में फतेहाबाद का भट्टू मंडी, सिरसा के गोरीवाला और नाथूसरी चौपटा, रोहतक के लाखन माजरा और रोहतक ग्रामीण, झज्जर के मछरौली और छुछकवास तथा चरखी दादरी का बौंद कलां शामिल हैं।

सोनीपत के गन्नौर में रात 9 बजे के बाद खुली तहसील

इसके अलावा भिवानी में मुंढाल और भिवानी ग्रामीण, गुरुग्राम में मानेसर, फर्रुखनगर, पालम विहार और गुरुग्राम ग्रामीण, रेवाड़ी में धारूहेड़ा, महेंद्रगढ़ में कनीना, नूंह में नगीना और तावड़ू, पलवल में मंडकोला व पलवल ग्रामीण तथा फरीदाबाद में मोहना, फरीदाबाद ग्रामीण और मेवला महाराजपुर जैसे नाम प्रस्तावित सूची में हैं। ये नाम अभी अंतिम निर्वाचन क्षेत्र नहीं हैं।

पांच नई लोकसभा सीटों का भी अनुमान

लोकसभा क्षेत्रों के संभावित पुनर्गठन में पांच नए संसदीय क्षेत्र बनने की संभावना जताई गई है। इनमें फरीदाबाद में पलवल, रोहतक में झज्जर, हिसार में जींद, गुरुग्राम में रेवाड़ी और सिरसा में फतेहाबाद को शामिल किए जाने का अनुमान है।

यदि ऐसा होता है तो मौजूदा संसदीय क्षेत्रों की सीमाओं में भी बदलाव आएगा। हालांकि, इन सीटों के नाम और सीमाएं परिसीमन आयोग की अंतिम प्रक्रिया के बाद ही तय होंगी।

नेताओं की बढ़ेगी चुनौती, नए चेहरों को मिलेगा मौका

सीटों की संख्या बढ़ने से नए इलाकों में राजनीतिक दावेदारी के अवसर बन सकते हैं। जिन नेताओं को अब तक सीमित विधानसभा क्षेत्रों के कारण टिकट नहीं मिल पाता था, उन्हें नए हलकों में मौका मिल सकता है। वहीं मौजूदा विधायकों को भी अपनी राजनीतिक जमीन नए सिरे से तैयार करनी पड़ सकती है।

शहरी क्षेत्रों के विस्तार, ग्रामीण आबादी और सामाजिक समीकरणों के आधार पर नए निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं तय होंगी। ऐसे में पुराने राजनीतिक गढ़ों का स्वरूप बदल सकता है और नए स्थानीय नेताओं का प्रभाव बढ़ सकता है।

विपुल गोयल का खुलासा, खुद CM से विभाग वापस लेने को कहा था

प्रस्ताव से अंतिम नक्शे तक अभी बाकी है प्रक्रिया

केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद अब विधेयकों को संसद में पेश किया जाना है। संसद की मंजूरी मिलने पर परिसीमन आयोग का गठन होगा। आयोग निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं, आरक्षित सीटों और नए हलकों को लेकर प्रस्ताव तैयार करेगा। इसके बाद संबंधित राज्यों में सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित करने की प्रक्रिया भी होगी।

इसलिए फिलहाल हरियाणा में 45 नए विधानसभा और पांच लोकसभा क्षेत्रों की चर्चा को संभावित प्रस्ताव के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। अंतिम फैसला परिसीमन आयोग के आदेश जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

You Might Also Like

हरियाणा में डॉक्टरों के खाली पदों को भरने की तैयारी, भर्ती के लिए MBBS छात्रों में खासा क्रेज
हरियाणा में लिव-इन जोड़ों को एक महीने में कराना होगा पंजीकरण
हरियाणा: धान खरीद में नई गड़बड़ सामने आई, पोर्टल पर कपास-बाजरे के रकबे में धान दिखाकर बेचा
वेज की जगह भेजा नॉन-वेज बर्गर, कंपनी पर 72 हजार जुर्माना
दूसरे राज्यों से आने वाले धान-बाजरे पर कड़ी निगरानी, CM नायब सैनी के अधिकारियों को सख्त निर्देश
TAGGED:132nd Amendment Bill2029 Elections45 New Assembly SeatsBJP governmentDelimitation CommissionHaryana Assembly SeatsHaryana DelimitationHaryana ElectionHaryana NewsHaryana PoliticsLok Sabha seatsNew ConstituenciesWomen Reservation
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़राजनीति

कांग्रेस में गुटबाजी रोकने के लिए हरियाणा के नए प्रदेशाध्यक्ष ने क्या बनाया प्लान ? यहां पढ़िए पूरी खबर

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 14, 2025
हरियाणा के चौकीदारों का मानदेय बढ़कर ₹15,221, ESI लाभ भी मिलेगा
दिल्ली बॉर्डर पर 3 दिन में 509 वाहन इंपाउंड
पूर्व अग्निवीरों के लिए हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: ग्रुप-सी पदों पर 20% तक आरक्षण, अधिसूचना जारी
हरियाणा की खेल नीति फिर चर्चा में, पदक जीतने पर खिलाड़ियों को मिलता है करोड़ों का इनाम
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?