By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: भूपेंद्र हुड्डा बोले- हरियाणा को चाहिए पूर्णकालिक CM
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा न्यूज़राजनीति

भूपेंद्र हुड्डा बोले- हरियाणा को चाहिए पूर्णकालिक CM

Bhawana Vats
Last updated: November 22, 2026 12:30 pm
Bhawana Vats - Editor
Published: November 22, 2026
Share
SHARE

हुड्डा का भाजपा पर तंज, बोले- हरियाणा को दिया कच्चा मुख्यमंत्री; प्रदेश को पूर्णकालिक CM की जरूरत

Contents
फूलचंद मुलाना के निधन पर जताया शोकपंजाब के वादों को लेकर मुख्यमंत्री पर निशानागन्ना किसानों के आंदोलन पर भी उठाए सवालहरियाणा की राजनीति में बढ़ी बयानबाजी

Yuva Haryana: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश को इस समय पूर्णकालिक मुख्यमंत्री की जरूरत है। हुड्डा ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने हरियाणा के लिए एक ‘कच्चा मुख्यमंत्री’ नियुक्त कर दिया है। उनका आरोप है कि मौजूदा मुख्यमंत्री हरियाणा से ज्यादा पंजाब में सक्रिय रहते हैं और वहां चुनावी वादे कर रहे हैं, जबकि प्रदेश के लोग और किसान बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान हैं।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा शनिवार को अंबाला पहुंचे थे। यहां उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री और हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी फूलचंद मुलाना को अंतिम विदाई दी। इस दौरान उन्होंने मुलाना के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरा।

फूलचंद मुलाना के निधन पर जताया शोक

हुड्डा ने कहा कि चौधरी फूलचंद मुलाना का पूरा जीवन जनसेवा के लिए समर्पित रहा। वे कुशल संगठनकर्ता, अनुभवी प्रशासक और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। प्रदेश की तरक्की और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

हरियाणा में 1,614 स्कूल गोद लेकर भूले अधिकारी

उन्होंने दिवंगत नेता के परिवार को दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। फूलचंद मुलाना हरियाणा की राजनीति का जाना-पहचाना चेहरा थे। वे चार बार विधायक रहे और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के साथ हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे। 85 वर्ष की आयु में 20 नवंबर को उनका निधन हो गया था। 21 नवंबर को अंबाला में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

पंजाब के वादों को लेकर मुख्यमंत्री पर निशाना

हुड्डा ने आरोप लगाया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री पंजाब में 500 रुपये में रसोई गैस सिलिंडर देने और फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) देने जैसे वादे कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब हरियाणा में किसान इन सुविधाओं के लिए परेशान हैं, तो दूसरे राज्य में ऐसे वादे करने का क्या औचित्य है?

हुड्डा ने कहा कि हरियाणा को पूर्णकालिक मुख्यमंत्री की आवश्यकता है। उनके मुताबिक, मुख्यमंत्री का अधिक समय पंजाब में बीत रहा है, जबकि प्रदेश के किसानों और आम लोगों की समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा।

गन्ना किसानों के आंदोलन पर भी उठाए सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने गन्ना किसानों की समस्याओं का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान गन्ने का उचित मूल्य मांगने के लिए आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। किसानों का कहना है कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है और मौजूदा कीमत उनकी मांगों के अनुरूप नहीं है।

हरियाणा में वायु प्रदूषण की निगरानी के लिए नए AQI स्टेशन और मॉनिटरिंग यंत्र लगाने की योजना।
हरियाणा में लगेंगे नए प्रदूषण मापक यंत्र

गौरतलब है कि हरियाणा सरकार ने 2026-27 के पेराई सत्र के लिए गन्ने का राज्य परामर्श मूल्य (SAP) 415 रुपये से बढ़ाकर 430 रुपये प्रति क्विंटल किया है। वहीं, अगले सत्र के लिए 450 रुपये प्रति क्विंटल की दर घोषित की गई है। दूसरी ओर, किसान संगठन 600 रुपये प्रति क्विंटल की मांग कर रहे हैं और इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

हुड्डा ने भाजपा सरकार पर किसानों की मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों को समय पर सुविधाएं और उनकी फसलों का उचित मूल्य मिलना चाहिए।

हरियाणा की राजनीति में बढ़ी बयानबाजी

फूलचंद मुलाना को अंतिम विदाई देने के बाद हुड्डा की यह टिप्पणी प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बन गई है। भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री की कार्यशैली को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है। वहीं, किसानों के मुद्दे पर भी विपक्ष सरकार को घेरने में जुटा है।

अब देखना होगा कि कांग्रेस के इन आरोपों पर भाजपा और मुख्यमंत्री की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है।

फतेहाबाद साइबर ठगी मामले में लैपटॉप, ATM कार्ड और बैंक दस्तावेजों की प्रतीकात्मक तस्वीर।
फतेहाबाद में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार

You Might Also Like

तीन साल बाद भी शुरू नहीं हुई कैथ लैब, मरीजों पर बढ़ा इलाज का खर्च
भाजपा के जिला कार्यक्रम में कांग्रेस के 5 निलंबित विधायकों को न्योता, अमित शाह और पूनिया भी होंगे शामिल
बड़ी रैली करने की तैयारी में हरियाणा कांग्रेस, दिल्ली में भीड़ जुटाने के लिए कसी कमर
हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 4 फरवरी तक ऐसा रहेगा मौसम, पढ़ें
हरियाणा में इंडिया गठबंधन का बड़ा ऐलान: गांव-गांव चलाएगा ‘वोट बचाओ अभियान’, SIR के खिलाफ आज जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन
TAGGED:Ambala NewsBhupinder Singh HoodaBJP governmentCM Nayab Singh SainiFarmers NewsHaryana CongressHaryana NewsHaryana PoliticsMSPPhool Chand MullanaSugarcane Farmersअंबाला समाचारएमएसपीकिसान समाचारगन्ना किसानफूल चंद मुलानाभाजपा सरकारभूपिंदर सिंह हुड्डासीएम नायब सिंह सैनीहरियाणा कांग्रेसहरियाणा राजनीतिहरियाणा समाचारहरियाणा सरकार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
अन्य

राजपूत समाज ने बनाए 21 नियम, एक रुपए में होगी सगाई

khushi Mukhija
khushi Mukhija
November 16, 2026
हरियाणा में ‘छोटी सरकार’ के लिए चुनावी सुगबुगाहट तेज, इन निगमों का कार्यकाल होने वाला है खत्म
साइको किलर महिला गिरफ्तार, अपने बेटे सहित 4 बच्चों की निर्मम हत्या का आरोप, वजह चौंका देगी
हरियाणा में इन किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने बढ़ाया मुआवजा, पढ़ें
हरियाणा में पशुओं में लंपी की आहट, 16 सैंपल पॉजिटिव
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?