By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: साइको किलर महिला गिरफ्तार, अपने बेटे सहित 4 बच्चों की निर्मम हत्या का आरोप, वजह चौंका देगी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

साइको किलर महिला गिरफ्तार, अपने बेटे सहित 4 बच्चों की निर्मम हत्या का आरोप, वजह चौंका देगी

Yuva Haryana
Last updated: December 4, 2025 6:36 pm
Yuva Haryana
Published: December 4, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में एक साइको किलर महिला की सनक भरी करतूत सामने आई है। दरअसल, पानीपत पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिस पर अपने ही बेटे सहित चार बच्चों को तड़पा-तड़पा कर मार डालने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार इस महिला ने बीते एक दिसंबर को अपने जेठ की छह साल की बच्ची को टब में डुबोकर मार डाला। पिछले दो साल 11 माह में चार बच्चों की निर्मम हत्या का आरोप है, जिनमें एक उसका अपना बेटा भी है, बाकी तीन उसकी भतीजियां हैं।

लेकिन, गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पूछताछ के बाद जो बताया है, वह चौंकाने वाला है। पुलिस के मुताबिक इस महिला को सुंदर दिखने वाली बच्चियों से बेइंतहा नफरत थी और इसी नफरत में उसने हत्याएं कीं।

गिरफ्तार महिला गोहाना के भावड़ गांव के एक किसान की पत्नी हैं। उसकी उम्र 32 साल है। वह राजनीति शास्त्र में एमए है। 2023 में इस महिला ने दो बच्चियों की हत्या की थी। बाद में शक न हो इसलिए अपने बेटे को भी मार डाला।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

अब चौथी हत्या के बाद यह पकड़ी गई। पुलिस के मुताबिक महिला के दिमाग में यह था कि कोई बच्ची बड़ी होकर उससे सुंदर ना हो जाए इसलिए उसने बच्चियों की हत्या कर दी।

पुलिस का कहना है कि कैसे छह साल की कोई बच्ची पानी के टब में अपने आप डूब कर मर सकती है और दूसरा गेट बाहर से बंद था। इसका मतलब साफ था कि बच्ची को कोई कमरे में ले गया और फिर उसकी हत्या कर दी। इसी आधार पर मामले की जांच करते हुए पुलिस ने इस साइको किलर महिला का पर्दाफाश किया।

दरअसल, एक शादी समारोह के दौरान ही बच्ची की टब में डूबकर मौत हुई थी, जहां अपने रिश्तेदार के घर पहुंची इस साइको किलर ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने वहां पूरी तहकीकात की और शादी में शामिल महिलाओं से भी बात की। शादी के वीडियो देखे। पुलिस को पता चला कि मृतक बच्ची और साइको किलर पूनम एक ही समय में गायब हुई।

पुलिस पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि पूनम जब लौटी तो उसकी साड़ी भीगी हुई थी। इससे पुलिस को उस पर शक हुआ। पुलिस ने पूनम से पूछताछ की तो उसने दो अलग-अलग बयान दिए। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गई और वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

पुलिस के मुताबिक इस महिला के दो बेटे थे, जिसमें एक बेटे की इसी ने हत्या कर दी। पकड़े जाने के बाद अब ये महिला अपने किए पर अफसोस कर रही है।

एक प्रमुख समाचार पत्र में में प्रकाशित जानकारी के अनुसार पूनम ने बताया है कि उसे खुद नहीं पता कि सुंदर बच्ची देखकर उसे गुस्सा क्यों आता है?

शादी से पहले ऐसा नहीं था। उसकी शादी 2019 में हुई थी। एक साल बाद बेटा हुआ। वह किसी भी बच्ची को देखकर उसकी तुलना अपने बेटे से करती थी। कोई बच्ची बेटे से ज्यादा सुंदर दिखती तो गुस्सा आता।

जनवरी 2023 में वे अपनी ननद के मायके में गोहाना के गांव भावड़ आई हुई थी, जहां उसने ननद की बेटी की हत्या की। आंगन में खेल रही बच्ची को उसे घर में ही एक गड्ढे में भरे पानी में डुबोकर मार दिया। हत्या के दौरान ही उसका तीन साल का बेटा वहां आ गया इसलिए राज खुलने के डर में उसे भी उसी गड्ढे में डुबो दिया।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

अगस्त 2025 में महिला ने सिवाह गांव में भी एक बच्ची को मौत के घाट उतारा था और अब फिर छह साल की बच्ची की हत्या की, जिसके बाद वह पकड़ी गई।

You Might Also Like

कौन-सा अनाज खाते हो, कौन-सी गाड़ी चलाते हो ? सरकार आपसे पूछेगी ऐसे सवाल, लेकिन क्यों ? पढ़ें
हरियाणा में इन सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता, लेकिन इनको नहीं मिलेगा डीए
SYL पर हरियाणा और पंजाब का सकारात्मक रूख, अब दोनों राज्यों का मिलकर समाधान निकालने पर जोर
अभय चौटाला ने फिर उठाया धान फर्जीवाड़े का मुद्दा, BJP सरकार पर किसानों को लूटने के आरोप
हरियाणा में सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों से जुड़ी बड़ी खबर, इतने दिनों में टैबलेट जमा कराने के आदेश
TAGGED:accused of brutally murdering 4 children including her sonPsycho killer woman arrestedthe reason will shock youअपने बेटे सहित 4 बच्चों की निर्मम हत्या का आरोपवजह चौंका देगीसाइको किलर महिला गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

हांसी जिला बनने पर किसको हुआ फायदा? इस नेता ने लगाए बड़े गंभीर आरोप

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 3, 2026
हरियाणा पुलिस का ASI राजस्थान में गिरफ्तार, ACB ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
मुकेश अंबानी की कंपनी संभालेगी इन टोल प्लाजा की जिम्मेदारी, अब यहां बिना रूके वाहनों के कटेंगे टोल
हरियाणा में आगामी बजट की तैयारी, CM नायब सैनी ने कृषि को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का दिया भरोसा
संसद में गूंजेगा हरियाणा के बास्केटबॉल खिलाड़ियों की मौत का मामला, एक और पोल गिरने की घटना सामने आई
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?