By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: गन्ने के भाव पर शाहाबाद चीनी मिल में हंगामा, किसानों-पुलिस में धक्का-मुक्की
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
कृषि

गन्ने के भाव पर शाहाबाद चीनी मिल में हंगामा, किसानों-पुलिस में धक्का-मुक्की

khushi Mukhija
Last updated: November 25, 2026 12:15 pm
khushi Mukhija
Published: November 25, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के बीच मंगलवार को शाहाबाद सहकारी चीनी मिल के पेराई सत्र के शुभारंभ के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों और पुलिस के बीच कई बार धक्का-मुक्की हुई, वहीं पुलिस ने 5 किसानों को हिरासत में लेकर देर शाम रिहा कर दिया।

मुख्य गेट पर काले झंडों के साथ प्रदर्शन

गन्ने का दाम 600 रुपये प्रति क्विंटल करवाने की मांग कर रहे किसान काले झंडे लेकर मिल के मुख्य गेट पर पहुंचे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि जब तक गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल नहीं किया जाता, तब तक वे किसी भी मंत्री को मिल में प्रवेश नहीं करने देंगे।

किसानों को सूचना मिली थी कि पेराई सत्र का शुभारंभ करने के लिए कैबिनेट मंत्री डॉ। अरविंद शर्मा और कृष्ण बेदी पहुंचने वाले हैं, जिसके विरोध में वे मुख्य गेट पर एकत्रित हुए। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के प्रदेश प्रवक्ता राकेश बैंस ने स्पष्ट किया कि उन्हें पेराई सत्र शुरू होने से आपत्ति नहीं है, लेकिन भाव बढ़ाने की मांग पूरी होने तक विरोध जारी रहेगा। बाद में सूचना आई कि मंत्रियों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से पेराई सत्र का शुभारंभ किया जा रहा है, जिस पर किसानों में नाराजगी बढ़ गई।

हरियाणा के हर जिले में छोड़े जाएंगे 2 लाख मछली बीज

हिरासत, रिहाई और किसानों के आरोप

तनाव और विरोध को देखते हुए डीएसपी सिद्धार्थ और थाना प्रभारी सुरेंद्र सिद्धू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा भाकियू चढ़ूनी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश बैंस और जिला प्रधान जसबीर सिंह मामू माजरा समेत 5 किसानों को हिरासत में ले लिया और उनके मोबाइल जब्त कर लिए। कुछ समय बाद सभी 5 किसानों को रिहा कर दिया गया।

राकेश बैंस ने थाना प्रभारी पर धक्का-मुक्की करने, कपड़े फाड़ने और काले झंडे छीनने का आरोप लगाया। दोबारा मिल परिसर पहुंचने पर पुलिस और किसानों के बीच फिर झड़प हुई, जिसके बाद किसान साथियों की रिहाई और थाना प्रभारी से सार्वजनिक माफी की मांग को लेकर बाहर धरने पर बैठ गए और पंचायत बुलाने की चेतावनी दी।

देर शाम धरना स्थल पर लौटे किसान और आंदोलन की रणनीति

हरियाणा में दूध उत्पादन का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

हिरासत में लिए गए किसानों के छूटने के बाद स्थिति शांत हुई और मंगलवार देर शाम किसान शुगर मिल के बाहर धरना स्थल पर पहुंच गए। किसान नेताओं ने कहा कि गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को पांचवें दिन में प्रवेश कर गया है और उचित भाव मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

उधर, प्रदेश के 25 किसान संगठनों ने एकजुट होकर ‘हरियाणा सांझा संघर्ष मोर्चा’ का गठन किया है। संगठनों की संयुक्त बैठक में गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करवाने के आंदोलन को मजबूती से लड़ने और सभी कार्यक्रमों में सामूहिक रूप से भाग लेने का संकल्प लिया गया।

करनाल में पेराई सत्र का शुभारंभ और सरकारी भाव का जिक्र

दूसरी ओर, करनाल में चीनी मिल के पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ हुआ, जिसे मंत्री डॉ। अरविंद शर्मा ने ऑनलाइन संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए अगेती किस्म का भाव 430 रुपये प्रति क्विंटल और पछेती किस्म का भाव 423 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है, जो देश में सर्वाधिक है।

हरियाणा में बाजरा किसानों के समर्थन में सुरजेवाला का प्रदर्शन

You Might Also Like

सैलजा ने भाजपा से मांगा दो साल का हिसाब
इस बार हरियाणा में कितनी जली पराली और कितने किसानों पर हुई FIR ? पढ़िए
हरियाणा से बिहार के लिए चलेंगी सीधी 12 बसें
हरियाणा के 84 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 1134 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वसूली पर आयोग ने लगाई रोक
हरियाणा में 1,646 वार्ड समितियों के गठन पर कानूनी सवाल, एडवोकेट ने सरकार को भेजा नोटिस
TAGGED:Arvind SharmaGurnam Singh CharuniHaryana Farmers ProtestHaryana NewsHaryana Sanjha Sangharsh MorchaKrishan BediKurukshetra NewsPolice Farmer ClashRakesh BainsShahabad Sugar MillSugarcane Crushing SeasonSugarcane Price 600
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरकृषिराजनीतिहरियाणा न्यूज़

“किसानों को ना मिला मुआवजा और न ही अगली फसल की आस” ये बात कहकर इस नेता ने BJP पर साधा निशाना

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 26, 2025
हरियाणा में पराली जलाने पर सख्ती, 12 घंटे में रिपोर्ट और ड्रोन से होगी निगरानी
पूर्व अग्निवीरों के लिए हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: ग्रुप-सी पदों पर 20% तक आरक्षण, अधिसूचना जारी
हरियाणा के 504 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में 6 IAS अधिकारियों पर CBI का शिकंजा
हरियाणा में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक की कई वाहनों से भिड़ंत के चलते 4 लोगों की मौत
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?