By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में पराली जलाने पर सख्ती, 12 घंटे में रिपोर्ट और ड्रोन से होगी निगरानी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरकृषिहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकारहरियाणा सरकार

हरियाणा में पराली जलाने पर सख्ती, 12 घंटे में रिपोर्ट और ड्रोन से होगी निगरानी

Yuva Haryana
Last updated: September 21, 2026 3:09 pm
Yuva Haryana
Published: September 21, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए राज्य सरकार ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक सख्त करने का फैसला किया है।

इस बार हरियाणा अंतरिक्ष उपयोग केंद्र के माध्यम से अतिरिक्त निगरानी की जाएगी। अब केवल आग की संख्या ही नहीं, बल्कि आग की तीव्रता, जले हुए क्षेत्रफल और धुएं का भी आकलन होगा।

पराली जलाने की जानकारी प्राप्त होने के 12 घंटे के अंदर नोडल अधिकारी को अपनी रिपोर्ट देनी होगी। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी की जाएगी।

पराली जलाने की घटनाओं पर नज़र रखने के लिए निगरानी व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब आग की घटनाओं की गिनती के साथ-साथ आग की तीव्रता, जले हुए क्षेत्रफल और धुएं का भी आकलन किया जाएगा।

पंजाब में AAP-कांग्रेस पर बरसे हरियाणा के CM, नशा और भ्रष्टाचार बढ़ाने का लगाया बड़ा आरोप

नोडल अधिकारी मौके पर पहुंचकर आग, धुएं, स्थल की स्थिति और अन्य संबंधित जानकारी ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम के माध्यम से दर्ज करेगें। रिपोर्ट में देरी और लापरवाही होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जुर्माने का प्रावधान
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार दो एकड़ तक जमीन में पराली जलाने पर पांच हजार रुपये, दो से अधिक और पांच एकड़ तक जमीन में पराली जलाने पर 10 हजार रुपये तथा पांच एकड़ से अधिक क्षेत्र में पराली जलाने पर 30 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है।

पराली जलाने की पुष्टि होने पर संबंधित किसान की मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर रेड एंट्री की जा सकती है। रेड एंट्री होने पर संबंधित किसान एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर अपनी फसल नहीं बेच पाएंगे। इसके अलावा एफआईआर दर्ज करने का भी प्रावधान है।

नोडल अधिकारियों की होगी जवाबदेही
राज्य में पराली जलाने की निगरानी के लिए 8283 में से 8090 नोडल अधिकारी तैनात किए जा चुके हैं। 15 सितंबर से निगरानी शुरू हो गई है। हर एक नोडल अधिकारी की ओर से आगामी चार से सात बजे तक आग से जुड़े मामलों का ब्यौरा उपलब्ध कराया जाएगा।

हरियाणा के पूर्व सैनिक के जज्बे को सलाम, 85 साल की उम्र में की MA की पढ़ाई

ब्यौरा के आधार पर अगले दिन सुबह 9 से 10 बजे तक नोडल अधिकारियों को संबंधित मामलों पर कार्रवाई की रिपोर्ट देनी होगी। रिपोर्ट नहीं देने या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पराली जलाने की घटनाओं पर कार्रवाई में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी सख्ती की जा रही है। वर्ष 2023 से रेड एंट्री का प्रावधान किया गया है। किसानों के खिलाफ एफआईआर और चालान की कार्रवाई 2021 से शुरू है।

वर्ष 2024 में लापरवाही बरतने वाले नोडल अधिकारियों के खिलाफ नोटिस जारी किए गए।

वर्ष 2025 में 16 नोडल अधिकारियों को निलंबित किया गया तथा 287 को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।

हरियाणा में इलेक्ट्रिक बसों के विस्तार का काम तेज, इन जिलों में बढ़ेगी सिटी बस सेवा

पराली जलाने के मामलों में आई कमी
हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के आंकड़ों के अनुसार पराली जलाने के मामलों में पिछले कुछ वर्षों के दौरान बदलाव देखने को मिला है।

2021 में कुल 3626 पराली जलाने के मामले दर्ज हुए थे, तो वहीं 2022 में 2641 मामले, 2023 में 1373 मामले, 2024 में 1406 मामले और 2025 में 662 मामले दर्ज हुए थे।

3 बजे से रात 10 बजे तक अतिरिक्त निगरानी
गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देशों के अनुसार संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जाएगी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के निर्देशों के तहत दोपहर तीन बजे से रात 10 बजे तक अतिरिक्त निगरानी की जाएगी।

You Might Also Like

दिल्ली NCR में खतरनाक स्तर पर पहुंचा वायु प्रदूषण, पराली जलाने पर सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त
हरियाणा के खेल मंत्री को बड़ी राहत, इस पूर्व मंत्री को सुप्रीम कोर्ट से क्यों लगा झटका ? जानें पूरा मामला
जातिगत भेदभाव खत्म करने के लिए बड़ा कदम, इस राज्य ने ‘जाति प्रचार’ पर लगाई रोक
एक महीने बाद जागी पुलिस ! बास्केटबॉल खिलाड़ी अमन की मौत के मामले में अब FIR हुई
हरियाणा में इस कारण धान कुटाई का काम हुआ ठप, अटकी अरबों रुपए के चावल की डिलीवरी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरनौकरियाँहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में कंप्यूटर साइंस शिक्षकों की भर्ती कब होगी ? कई सालों से इंतजार में बैठे अभ्यर्थी

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 19, 2026
हरियाणा में बजट को अंतिम रूप देने का काम जारी, पहली बार AI तकनीक का इस्तेमाल
हरियाणा में पुलिस भर्ती का क्रेज, इतने लाख युवाओं ने किया आवेदन
एचएयू की वैज्ञानिक डॉ फोगाट की मौत के मामले में बड़ा खुलासा, वीसी को तुरंत बर्खास्त करने की उठी मांग
हरियाणा : धान घोटाले में नया खुलासा, अब किसानों के खाते क्यों हो रहे फ्रीज ? जानें पूरी अपडेट
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?