By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में कांग्रेस की जनचौपाल, BJP पर साधा निशाना
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
राजनीति

हरियाणा में कांग्रेस की जनचौपाल, BJP पर साधा निशाना

khushi Mukhija
Last updated: November 14, 2026 5:25 pm
khushi Mukhija
Published: November 14, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: लोकतंत्र की रक्षा, मतदाता सूचियों में पारदर्शिता और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान हरियाणा के गांवों में जोर पकड़ रहा है। इसी कड़ी में नारनौल विधानसभा क्षेत्र के गांव शाहपुर अवाल और अटेली विधानसभा क्षेत्र के गांव बेवल में विशाल जनचौपालों का आयोजन किया गया।

हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त के मार्गदर्शन और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इन चौपालों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि भी अर्पित की गई तथा सिहमा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

जनता अब जवाबदेही मांगेगी: संजय दत्त

हरियाणा में जॉब सिक्योरिटी के लिए ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेजों के सत्यापन का सांकेतिक दृश्य।
हरियाणा विधानसभा का सत्र 26 नवंबर को

जनचौपाल को संबोधित करते हुए हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश में कथित वोट चोरी और चुनाव प्रक्रिया पर जो गंभीर सवाल उठाए हैं, पूरा देश अब उनसे वाकिफ हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इन सवालों का तथ्यात्मक जवाब देने के बजाय मुद्दों से ध्यान भटकाने की राजनीति कर रही है।

संजय दत्त ने कहा कि यह अभियान महज एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा का एक व्यापक जनआंदोलन है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता बेरोजगारी, महंगाई और बिगड़ती कानून-व्यवस्था से त्रस्त है, लेकिन सरकार जवाबदेही से बच रही है।

चुनाव आयोग निभाए अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी: राव नरेंद्र सिंह

राहुल गांधी से मिले गोहाना के किसान संजय मलिक

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि मताधिकार केवल सरकार चुनने का माध्यम नहीं, बल्कि नागरिकों का सबसे बड़ा संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर जोर देते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से कटना या अपात्र का जुड़ना गहरी चिंता का विषय है।

राव नरेंद्र सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से चुनाव प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को अपनी वोट चेक करने के लिए जागरूक करें ताकि किसी भी नागरिक के अधिकार के साथ अन्याय न हो।

कार्यक्रम में इन प्रमुख नेताओं की रही मौजूदगी

आदमपुर में हार के बाद कुलदीप बिश्नोई की सियासी सक्रियता तेज, प्रदेशस्तरीय रैली का किया ऐलान

इन जनचौपालों में ग्रामीणों के साथ-साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने शिरकत की। शाहपुर अवाल और बेवल में आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री जगदीश यादव, पूर्व सीपीएस व संसदीय सचिव अनीता यादव, जिला अध्यक्ष सतबीर झुकिया, राव होशियार सिंह, सतपाल दहिया, बलदेव चहल, कृष्ण राव, राकेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप, सुमेर प्रधान, दिलीप चेयरमैन, रामकिशन, तोताराम, डॉ. राज सुनेश, अमर सिंह, कमलेश सैनी, विजय बोहरा और धर्मेश कौशिक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You Might Also Like

बिना CM मंजूरी जारी नहीं होंगे टेंडर नोटिस, हरियाणा सरकार का नया नियम
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट सुधारने के लिए ‘मिशन सफलता’: स्कूलों को रेड, येलो और ग्रीन जोन में बांटकर होगी निगरानी
हरियाणा में रजिस्ट्रियों का काम अटका, तहसीलदारों की हड़ताल के कारण व्यवस्था ठप
हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन पर गरमाई सियासत, BJP सरकार के खिलाफ इन पार्टियों ने खोला मोर्चा
हरियाणा में SIR के लिए टीम तैयार, इन अधिकारियों की लगेगी ड्यूटी
TAGGED:BJPCongressholdsjanchaupaltargetsहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा में बढ़ते सड़क हादसों पर एक्शन, अब सीएम ने इन पर कार्रवाई करने के दिए सख्त निर्देश

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 13, 2025
हरियाणा में पराली जलाने पर पाबंदी, जानें सरकार का नया मसौदा
चंडीगढ़ से जयपुर, महेंद्रगढ़, भिवानी और रेवाड़ी जाने वाले यात्रीगण कृपया ध्यान दें, इस दिन से रोडवेज बसों का नया टाइम टेबल शुरू
अस्पताल से वापस घर लौटे एक्टर धर्मेंद्र, अब तबियत कैसी ? जानिए ताजा अपडेट
हरियाणा में सीएम की नशे पर अधिकारियों को दो टूक, दी स्पष्ट चेतावनी, “सम्मान” और “सख्त कार्रवाई” की कही बात
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?