By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में सीएम की नशे पर अधिकारियों को दो टूक, दी स्पष्ट चेतावनी, “सम्मान” और “सख्त कार्रवाई” की कही बात
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा में सीएम की नशे पर अधिकारियों को दो टूक, दी स्पष्ट चेतावनी, “सम्मान” और “सख्त कार्रवाई” की कही बात

Yuva Haryana
Last updated: October 28, 2025 11:47 am
Yuva Haryana
Published: October 28, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में नशा रोकने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को सीधा संदेश दिया हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जो अधिकारी नशे के खिलाफ अच्छा काम करेगा उसे सरकार सम्मानित करेगी और जो अधिकारी लापरवाही बरतेंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

नायब सिंह सैनी ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिन पुलिस थाना क्षेत्रों में नशे के विरुद्ध पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है, उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि जहां लापरवाही या ढिलाई बरती जा रही है, वहां सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखना चाहिए ताकि अन्य कर्मियों को भी संदेश जाए कि नशे के खिलाफ उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मान मिलेगा, और जहां नशा फैल रहा है वहां कठोर कदम उठाए जाएंगे।

हरियाणा की मंडियों में बाहरी धान पर सवाल

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त भारत अभियान योजना के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी की। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशा मुक्त घोषित गांवों का नियमित पुनर्मूल्यांकन किया जाए और अन्य राज्यों के साथ लगती प्रदेश की सीमा क्षेत्रों में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ताकत बढ़ाई जाए।

इसके साथ ही विशेषज्ञों को भी टीम में शामिल कर नशे की आपूर्ति पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को नशे के खिलाफ संयुक्त अभियान को तेज करने, एनफोर्समेंट, डी-एडिक्शन और अवेयरनेस के तीनों पहलुओं पर समान रूप से काम करने और पंचायतों को सक्रिय भागीदार बनाने का निर्देश दिया।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अन्य सम्बंधित विभागों के साथ एक व्यापक अभियान चलाकर नशे की गिरफ्त में आए युवाओं की गंभीरता से स्क्रीनिंग सुनिश्चित करे।

पेड़ काटने के नियम
हर पेड़ की कटाई पर लगाने होंगे 3 पौधे, 5 साल तक देखभाल जरूरी

इस सम्बन्ध में तह तक जाकर पूरी जांच-पड़ताल की जाए। यह पता लगाया जाए कि नशा कहां से और किन स्रोतों से लाया जा रहा है। इस प्रकार नशे की पूरी सप्लाई चैन को पकड़कर उस पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा। हमारा उद्देश्य केवल नशे को रोकना नहीं है, बल्कि नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को दोबारा समाज की मुख्यधारा में जोड़ना है।

उन्होंने कहा कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, सेवा विभाग और स्वास्थ्य विभाग मिलकर नशे के खिलाफ संयुक्त अभियान की मुहीम को और तेज करें जिससे इस बुराई को जड़ से समाप्त किया जा सके।

साथ ही, सभी संबंधित विभाग नशे के खिलाफ सशक्त अभियान में पंचायतों की भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। अच्छा कार्य करने वाली पंचायतों और सरपंचों को सम्मानित किया जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाएं।

हरियाणा की 5 हजार साल पुरानी विरासत राखीगढ़ी को मिलेगी वैश्विक पहचान ?CM सैनी का बड़ा कदम

You Might Also Like

चंडीगढ़ से जयपुर, महेंद्रगढ़, भिवानी और रेवाड़ी जाने वाले यात्रीगण कृपया ध्यान दें, इस दिन से रोडवेज बसों का नया टाइम टेबल शुरू
कौन है राहुल गांधी द्वारा दिखाई गई ब्राजील की मॉडल ? उसने खुद सामने आकर बताई ये बात
Haryana : 2 more private AYUSH hospitals empanelled
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में कौन आया और किसने बनाई दूरी ?, पढ़िए पूरी अपडेट
दिल्ली ब्लास्ट के बाद चर्चा में आई हरियाणा की अल फलाह यूनिवर्सिटी में अब हालात कैसे ? पढ़िए ताजा अपडेट
TAGGED:“सम्मान” और “सख्त कार्रवाई” की कही बातcalls for "respect" and "strict action"Haryana CM issues clear warning to officials on drug abuseदी स्पष्ट चेतावनीमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीहरियाणा में सीएम की नशे पर अधिकारियों को दो टूक
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

महिला SP पर भड़के मंत्री अनिल विज, बोले- पुलिस निकम्मी है…

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 15, 2025
आवारा पशुओं से होने वाले हादसे रोकने के लिए नया कदम, अब हरियाणा सरकार करेगी ये काम, पढ़ें
दिल्ली एनसीआर की हवा हुई खराब, दिवाली से पहले दमघोंटू वातावरण ने दिल्ली वालों की बढ़ाई चिंता
हरियाणा में आया भूकंप, कौन सा शहर रहा केंद्र और कितनी रही तीव्रता ? जानें
दिल्ली-NCR में पेट्रोल पंपों पर ANPR कैमरे नहीं लगे, हरियाणा परिवहन सचिव को आयोग का समन
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?