By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में बढ़ते सड़क हादसों पर एक्शन, अब सीएम ने इन पर कार्रवाई करने के दिए सख्त निर्देश
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा में बढ़ते सड़क हादसों पर एक्शन, अब सीएम ने इन पर कार्रवाई करने के दिए सख्त निर्देश

Yuva Haryana
Last updated: November 13, 2025 6:07 pm
Yuva Haryana
Published: November 13, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा की सड़कों पर हादसों का कहर बढ़ गया है। एक आंकड़े के अनुसार हरियाणा में इस साल पहले दस महीनों में करीब चार हजार लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा इतना डरावना इसलिए है क्योंकि इसी अवधि में हत्या के मामलों में 800 लोग मारे गए। ऐसे में हरियाणा की सड़कें अपराधियों से ज्यादा घातक साबित हो रही है।

हरियाणा पुलिस ने भी इस पर चिंता जाहिर की है। पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को पत्र लिखा है। राज्य में 474 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं, जिनमें से 251 में सुधार की आवश्यकता है।

हरियाणा में बढ़ते सड़क हादसों पर अब हरियाणा सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

दरअसल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘म्हारी सड़क ऐप’ की कुछ शिकायतों को बिना पूर्ण निवारण के बंद करने और शिकायतों का ठीक से निपटान न करने को लेकर विभिन्न विभागों के सम्बंधित 19 कार्यकारी अभियंताओं पर विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इनमें पीडब्ल्यूडी के 2, एचएसएएमबी के 6, एसएसआईआईडीसी के 2, जिला परिषद का 1, यूएलबी के 5 और एसएसवीपी के 3 कार्यकारी अभियंता शामिल है।

सीएम ने यह भी निर्देश दिए कि जो ठेकेदार तय समय सीमा में शिकायतों का निवारण नहीं कर रहे हैं, संबंधित विभाग उनके खिलाफ भी कार्रवाई करें।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

मुख्यमंत्री ने यह निर्देश ‘म्हारी सड़क ऐप‘ पर आई शिकायतों पर समीक्षा बैठक करते हुए दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को जो भी कार्य दिया जाता है या लोगों की कोई शिकायत आती है तो उसका समाधान धरातल पर शत प्रतिशत दिखना चाहिए।

नायब सैनी ने कहा कि अधिकारी आम जनता द्वारा ऐप पर भेजी गई सड़कों की शिकायतों के पूर्ण समाधान के बाद ही शिकायत को बंद करे, यदि किसी शिकायत को संबंधित अधिकारी ने बिना समाधान के बंद किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। वहीं प्रदेश की सड़कों पर सफेद पट्टी और साइन बोर्ड लगवाने भी सुनिश्चित किए जाए।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि म्हारी सड़क ऐप की जानकारी और डाउनलोड करने के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा विभिन्न माध्यमों से जागरूक करे, ताकि सड़क से सम्बंधित समस्या को लेकर वें ऐप को उपयोग कर सकें। इसके अलावा सडकों के गड्ढों को ठीक प्रकार से भरा जाए और इसको लेकर लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

मुख्यमंत्री ने आगे निर्देश दिए कि ऐप पर जो नागरिक गड्ढों की फोटो डालकर जानकारी देता है तो उससे बात करना भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंनें फील्ड में कार्यरत अधिकारियों को प्रशिक्षण भी देने के निर्देश दिए है। इसके अलावा, जिस विभाग की सड़़कों की मैपिंग अभी तक पूरी नहीं हुई वे मैपिंग का कार्य भी जल्द करें। वहीं ऐप पर एक सेल अलग से बनाकर एनएच की सड़कों की शिकायतों को उस पर डालने के आदेश भी दिए गए।

You Might Also Like

हरियाणा में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की आय सीमा बढ़ी, इतने परिवार नए जुड़ेंगे और मिलेगा ये फायदा
अरावली पर SC के नए फैसले का क्यों हो रहा विरोध ? मेवात के लोगों को सताई ये चिंता, जानें पूरा मामला
IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड मामले में अब तक की पूरी अपडेट, जानिए कौन थे वाई पूरन ?
हरियाणा में टीचरों की ट्रांसफर ड्राइव, इन कारणों के चलते अध्यापकों को लगा झटका
केंद्रीय मंत्री अमित शाह के सामने उठा SYL का मुद्दा, हरियाणा ने पंजाब से मांगा अपना हक
TAGGED:Haryana CM issues strict instructions to crack down on rising road accidentsअब सीएम ने इन पर कार्रवाई करने के दिए सख्त आदेशहरियाणा में बढ़ते सड़क हादसों पर एक्शन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

हरियाणा के इस पूर्व मुख्यमंत्री की बढ़ी मुश्किलें, जमीन घोटाले के केस में लगा झटका

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 7, 2025
हरियाणा के इन HCS अधिकारियों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी किए ये आदेश
हरियाणा में बीजेपी को मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष, ये बड़े नाम दौड़ में शामिल
दिल्ली NCR में खतरनाक स्तर पर पहुंचा वायु प्रदूषण, पराली जलाने पर सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त
सड़क हादसों पर सख्ती, अब लापरवाह अधिकारियों की खैर नहीं
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?