By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: दीपेंद्र हुड्डा का BJP पर निशाना, बोले- रोजगार के लिए विदेश जा रहे युवा
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
राजनीति

दीपेंद्र हुड्डा का BJP पर निशाना, बोले- रोजगार के लिए विदेश जा रहे युवा

khushi Mukhija
Last updated: November 16, 2026 2:00 pm
khushi Mukhija
Published: November 16, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने ‘वोट बचाओ-देश बचाओ चौपाल’ कार्यक्रम के तहत भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। कुरुक्षेत्र के आजाद नगर और जींद में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए हुड्डा ने कहा कि जिस हरियाणा की पहचान कभी विकास और भाईचारे में नंबर एक राज्य के रूप में होती थी, आज उसकी पहचान बेरोजगारी, नशा और अपराध बन गई है।

बेरोजगारी और पलायन पर चिंता

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि देश और प्रदेश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, जिसके कारण वे मजबूरन विदेशों में पलायन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आज हरियाणा का हर वर्ग सरकार की नीतियों से त्रस्त है। उन्होंने सत्ता पक्ष पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के विधायक और पूर्व विधायक अवैध कॉलोनियां काट रहे हैं तथा खनन (माइनिंग) कर पर्चियां काटी जा रही हैं।

हरियाणा में कांग्रेस की जनचौपाल, BJP पर साधा निशाना

वोट चोरी और हरियाणा की स्थिति पर सवाल

वोट चोरी के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए सांसद हुड्डा ने कहा कि आज पूरे देश में वोट चोरी की चर्चा है और हर वर्ग समझ चुका है कि भाजपा वोट चोरी कर सरकार बनाती है। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में पूरा हरियाणा कह रहा था कि कांग्रेस की सरकार आ रही है, लेकिन भाजपा ने वोट चोरी कर अपनी सरकार बना ली।

मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सीएम पंजाब में जाकर वहां नशा बंद करने के वादे कर रहे हैं, जबकि आज हरियाणा की क्या स्थिति है, यह किसी से छिपी नहीं है।

हरियाणा में जॉब सिक्योरिटी के लिए ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेजों के सत्यापन का सांकेतिक दृश्य।
हरियाणा विधानसभा का सत्र 26 नवंबर को

कांग्रेस नेताओं ने संवैधानिक संस्थाओं और लोकतंत्र पर जताई चिंता

संजय दत्त (कांग्रेस प्रभारी, हरियाणा): जींद में कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम किया है।

अशोक अरोड़ा (विधायक): थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि भाजपा विकास कार्य कर जनता को रिझाने के बजाय वोट चोरी में भरोसा करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इसी तरह वोट चोरी होती रही, तो देश से लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।

राहुल गांधी से मिले गोहाना के किसान संजय मलिक

You Might Also Like

JJP के संगठन में विस्तार, 32 पदाधिकारी घोषित, यहां देखें पूरी लिस्ट
SIR की टाइमिंग पर इस कांग्रेस सांसद ने उठाए सवाल, कही यह बड़ी बात, पढ़िए
दिग्विजय चौटाला का ‘डबल अटैक’, चाचा अभय और सीएम सैनी को ऐसे लपेटा
मंत्री अनिल विज ने पुलिस वालों को लगाई फटकार, चौकी इंचार्जों को सस्पेंड करने के दिए आदेश
बिहार चुनाव प्रचार के मैदान में उतरे हरियाणा के सीएम, जाते ही सरकार बनाने का ठोका दावा, सुनिए
TAGGED:BJPBrainDrainCongressDeependerHoodaEmploymentCrisisHaryanaNewsHaryanaPoliticsHaryanaYouthIndianPoliticsJobsUnemploymentYouthMigration
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
राजनीति

अपने गांव पहुंचे CM नायब सैनी, परिवार और ग्रामीणों से मिले, यहां देखिए फोटो और वीडियो

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 22, 2025
हरियाणा में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, बीडीपीओ-जेई सहित आठ आरोपी धरे गए
Hisar Airport पर नाइट लैंडिंग की तैयारियां तेज, अब ये वाला लाइसेंस मिलते ही रात को उतर सकेंगे जहाज
अजब चोर का गजब कारनामा, बस स्टैंड से हरियाणा रोडवेज लेकर हुआ फुर्र
हरियाणा में बेमौसम बरसात की दस्तक, इन जिलों में बारिश का अलर्ट
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?