By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में कांग्रेस का ट्रेनिंग कैंप शुरू, 10 दिन तक चलेगी सियासी पाठशाला और राहुल गांधी भी आएंगे
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबर

हरियाणा में कांग्रेस का ट्रेनिंग कैंप शुरू, 10 दिन तक चलेगी सियासी पाठशाला और राहुल गांधी भी आएंगे

Yuva Haryana
Last updated: January 13, 2026 2:26 pm
Yuva Haryana
Published: January 13, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए अनेक दिग्गज कांग्रेस नेता प्रदेश के कांग्रेसियों को सियासी पाठ सिखाएंगे। इसके लिए धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में मंगलवार से कांग्रेस का ट्रेनिंग कैंप शुरू हो गया है।

बड़ी खबर ये है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी जल्द हरियाणा का दौरा करेंगे। वे थानेसर में कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में शिरकत करेंगे। हालांकि, अभी तक उनके आने की कोई तारीख तय नहीं हुई है।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के अनुसार 17 या 18 जनवरी को राहुल गांधी हरियाणा आ सकते है। इस दौरान राहुल आस-पास के किसी गांव में भी जा सकते है। हरियाणा कांग्रेस द्वारा कुरुक्षेत्र जिले के 10-12 गांवों (किरमच, पलवल, भिवानी खेड़ा, उमरी, राहुल खेड़ा, कनीपला, खिरंडवा, चढूनी, जोराला, लोहार माजरा, खिदरपुर और गढ़ी रोड़ान) की सूची तैयार की गई है, इनमें से किसी एक गांव में राहुल गांधी जाकर लोगों से मिलेंगे।

राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार कांग्रेस हाईकमान ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, सांसद कुमारी शैलजा और राज्यसभा सांसद रणदीप आदि नेताओं को 10 दिन तक कुरुक्षेत्र में रहने के निर्देश दिए है।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

आपको बता दें कि 13 जनवरी से 22 जनवरी तक अलग-अलग सेशन में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर चलेगा। इसमें हरियाणा और उत्तराखंड के जिलाध्यक्ष शामिल होंगे और उन्हें सियासी पाठ पढ़ाया जाएगा और इसके बाद फील्ड में उतारा जाएगा।

कांग्रेस जिला अध्यक्षों को फील्ड में ले जाकर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत करवाया जाएगा। श्रमिकों से भी मिलाया जाएगा और इसके लिए कांग्रेस ने श्रमिकों के साथ एक सेशन रखा है ताकि भाजपा सरकार की जीरामजी योजना का कटाक्ष करके कांग्रेस के मनरेगा बचाओ अभियान को मजबूती दी जा सके।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

ट्रेनिंग कैंप के दौरान कांग्रेसियों को भाजपा और कांग्रेस की नीतियों के फर्क बारे भी बताया जाएगा। भाजपा सरकार की खामियों को कैसे फील्ड में उजागर करना है, इस बारे वरिष्ठ कांग्रेसी अपनी पार्टी के जिला अध्यक्षों को बताएंगे। इस दौरान कांग्रेस सफाई अभियान भी चलाएगी।

You Might Also Like

हरियाणा में 164 मामूली अपराध हुए ‘क्राइम फ्री’, FIR और जेल से मिली राहत
हरियाणा में भाजपा की गुटबाजी फिर उजागर, मंत्रियों में आपसी खींचतान जारी
कुरुक्षेत्र के एक निर्माणाधीन होटल में पांच लोग मृत मिले, शहर में मची सनसनी
हरियाणा में इन विधायकों की हुई मौज, अब होटल में ठहरने पर इतने रुपए देगी सरकार
हरियाणा में यात्री से भारी मात्रा में सोना बरामद, स्टेशन पर तलाशी के दौरान रेलवे पुलिस ने की कार्रवाई
TAGGED:CongressRahul Gandhitraining campकांग्रेस प्रशिक्षण शिविरकुरुक्षेत्रथानेसरराष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगेराहुल गांधीहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Poster of Mahapunarjanam series on Stage App
मनोरंजन

Haryana’s biggest web series has been released, see here

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 1, 2025
“वोट चोरी” पर बड़ा अभियान चलाएगी हरियाणा कांग्रेस, अब फील्ड में भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चाबंदी
सख्त तेवर में दिखे नए हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष, हुड्डा गुट की इस नेत्री पर लिया एक्शन
हरियाणा में बेमौसम बारिश बनी आफत, खेतों-मंडियों में फसलों को भारी नुकसान
हरियाणा विवाह पंजीकरण (Haryana Marriage Registration)— पूरी जानकारी, ऑनलाइन प्रक्रिया, दस्तावेज़ और शुल्क
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?