By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में हर पांचवां व्यक्ति प्री-डायबिटीज का शिकार
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
ग्लूकोमीटर से ब्लड शुगर की जांच करता व्यक्ति, हरियाणा में प्री-डायबिटीज का बढ़ता खतरा।
हरियाणा न्यूज़स्वास्थ्य एवं जीवनशैली

हरियाणा में हर पांचवां व्यक्ति प्री-डायबिटीज का शिकार

Bhawana Vats
Last updated: November 14, 2026 12:09 pm
Bhawana Vats - Editor
Published: November 14, 2026
Share
SHARE

हरियाणा में हर पांचवां वयस्क प्री-डायबिटीज की चपेट में, दर 18.2%; राष्ट्रीय औसत से ज्यादा मामले

Contents
हरियाणा में डायबिटीज के मामले भी ज्यादाग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लगभग बराबर खतरा45 साल से अधिक उम्र के लोगों में ज्यादा खतराव्यायाम करने वालों में 30 प्रतिशत कम जोखिम30 साल से अधिक उम्र के लोगों की हो रही जांच

Yuva Haryana: हरियाणा में डायबिटीज का खतरा लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश की बड़ी आबादी ऐसी स्थिति में पहुंच चुकी है, जहां से वह डायबिटीज की बीमारी की चपेट में आ सकती है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के इंडिया डायबिटीज अध्ययन के हरियाणा से जुड़े विश्लेषण में चिंताजनक आंकड़े सामने आए हैं। इसके मुताबिक, राज्य में प्री-डायबिटीज की दर 18.2 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय औसत 15.3 प्रतिशत है। यानी हरियाणा में प्री-डायबिटीज का स्तर देश के औसत से अधिक है।

प्री-डायबिटीज ऐसी स्थिति होती है, जिसमें व्यक्ति का ब्लड शुगर सामान्य से अधिक हो जाता है, लेकिन अभी उसे डायबिटीज की श्रेणी में नहीं रखा जाता। समय रहते खानपान, नियमित व्यायाम और जीवनशैली में बदलाव नहीं किया जाए तो आगे चलकर डायबिटीज होने का खतरा बढ़ सकता है।

हरियाणा में डायबिटीज के मामले भी ज्यादा

हरियाणा में डायबिटीज से पीड़ित लोगों की संख्या भी राष्ट्रीय औसत से अधिक है। प्रदेश में हर 100 वयस्कों में करीब 12 लोग डायबिटीज से प्रभावित बताए गए हैं, जबकि देशभर में यह आंकड़ा लगभग 11 लोगों का है।

अध्ययन में बताया गया है कि राज्य की कुल वयस्क आबादी में हर 100 में से करीब 18 लोग प्री-डायबिटीज की स्थिति में हैं। यह आंकड़ा प्रदेश में भविष्य में डायबिटीज के बढ़ते खतरे की ओर इशारा करता है।

हरियाणा में गन्ने के उचित मूल्य की मांग को लेकर प्रदर्शन करते किसान।
हरियाणा में गन्ना किसानों का बड़ा ऐलान, 15 नवंबर से चीनी मिलों पर धरना

खास बात यह है कि यह समस्या केवल शहरों तक सीमित नहीं है। ग्रामीण इलाकों में भी प्री-डायबिटीज के मामले सामने आ रहे हैं और वहां इसकी दर शहरी क्षेत्रों के करीब पहुंच गई है।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लगभग बराबर खतरा

अध्ययन के अनुसार, हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में प्री-डायबिटीज की दर करीब 18 प्रतिशत है, जबकि शहरी इलाकों में यह 18.5 प्रतिशत दर्ज की गई। दोनों क्षेत्रों के बीच अंतर बहुत कम है।

ग्रामीण इलाकों में यह स्थिति इसलिए चिंताजनक है, क्योंकि वहां स्वास्थ्य सुविधाओं और नियमित जांच तक पहुंच कई जगह चुनौती बनी रहती है। समय पर बीमारी की पहचान नहीं होने से लोगों को अपनी स्थिति का पता देर से चल सकता है।

अध्ययन में यह भी सामने आया कि ग्रामीण क्षेत्रों में डायबिटीज की दर करीब 9.5 प्रतिशत है। ऐसे में गांवों में रहने वाले लोगों के बीच जागरूकता और नियमित स्वास्थ्य जांच बढ़ाने की जरूरत है।

45 साल से अधिक उम्र के लोगों में ज्यादा खतरा

अध्ययन में उम्र के साथ डायबिटीज का जोखिम बढ़ने की बात भी सामने आई है। 45 से 59 वर्ष और 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में 20 से 44 वर्ष के लोगों की तुलना में डायबिटीज होने की संभावना करीब 2.3 से 2.4 गुना अधिक पाई गई।

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा की 3206 PRT भर्ती के अभ्यर्थियों के अभ्यावेदन पर तीन महीने में फैसला लेने का निर्देश दिया
हरियाणा में 3206 PRT अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से राहत

इससे स्पष्ट होता है कि बढ़ती उम्र के साथ ब्लड शुगर की नियमित जांच कराना जरूरी है। विशेषज्ञों के मुताबिक, बीमारी का समय रहते पता चलने पर जीवनशैली में बदलाव और चिकित्सकीय सलाह से इसके जोखिम को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

व्यायाम करने वालों में 30 प्रतिशत कम जोखिम

अध्ययन में शारीरिक गतिविधियों और डायबिटीज के बीच संबंध भी सामने आया है। नियमित रूप से व्यायाम और शारीरिक गतिविधियां करने वाले लोगों में डायबिटीज की संभावना करीब 30 प्रतिशत कम पाई गई।

विशेषज्ञों के मुताबिक, शारीरिक गतिविधियों की कमी, असंतुलित खानपान और बढ़ती उम्र डायबिटीज के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। इसलिए रोजाना पैदल चलना, व्यायाम करना और संतुलित भोजन लेना फायदेमंद हो सकता है।

30 साल से अधिक उम्र के लोगों की हो रही जांच

प्रदेश में डायबिटीज और अन्य बीमारियों की समय रहते पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच अभियान भी चलाया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, 30 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों की आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर शुगर जांच की व्यवस्था है।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. मनीष बसंल के अनुसार, आशा वर्कर घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। जोखिम वाले लोगों को जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाने में भी मदद की जा रही है। प्रदेश के सभी जिलों में एनसीडी क्लीनिक खोले गए हैं।

हरियाणा के बल्लभगढ़ में AQI 400, दिल्ली की हवा भी जहरीली

अध्ययन के दौरान हरियाणा में 3,722 लोगों की जांच की गई, जिनमें से 789 लोगों में प्री-डायबिटीज पाई गई। अध्ययन के नतीजे बताते हैं कि हरियाणा में डायबिटीज और प्री-डायबिटीज दोनों को लेकर जागरूकता, समय पर जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना जरूरी है।

You Might Also Like

हरियाणा की काजल ढोचक वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में
हरियाणा में कोहरे का कहर जारी, दिल्ली NCR में प्रदूषण से बुरा हाल और ग्रैप-4 फिर लागू
अभय चौटाला का बड़ा आरोप, “हरियाणा की BJP सरकार में कई सालों से चल रहा धान घोटाला”
हरियाणा में कब होगी जनगणना और सरकार की क्या है तैयारियां ? पढ़िए पूरी जानकारी
मनरेगा को लेकर अभय चौटाला ने कांग्रेस-बीजेपी पर साधा निशाना, देवीलाल की योजना का नाम बदलने का लगाया आरोप
TAGGED:Blood SugarDiabetesDiabetes RiskDiabetes StudyHaryana Diabetes RateHaryana Health NewsHaryana NewsHealth SurveyICMRLifestyle DiseasesPre Diabetesrural healthUrban Healthआईसीएमआर (ICMR)ग्रामीण स्वास्थ्यजीवनशैली से जुड़ी बीमारियांप्री-डायबिटीजब्लड शुगरमधुमेहमधुमेह अध्ययनमधुमेह का जोखिमशहरी स्वास्थ्यस्वास्थ्य सर्वेक्षणहरियाणा में मधुमेह की दरहरियाणा समाचारहरियाणा स्वास्थ्य समाचार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
अन्य

हीमोफीलिया व थैलेसीमिया के मरीज पेंशन के लिए कागजों के फेर में उलझे, 50% पात्रों को नहीं मिली मदद

khushi Mukhija
khushi Mukhija
October 6, 2026
भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर
हरियाणा की खेल नीति फिर चर्चा में, पदक जीतने पर खिलाड़ियों को मिलता है करोड़ों का इनाम
हरियाणा में बारिश से मंडियों में भीगा 8.76 लाख टन धान, अंकुरित होने के खतरे से परेशान किसानों ने सुखाने के लिए फैलाई ढेरियाँ
फोटो को लेकर कांग्रेस ऑफिस में विवाद, स्थापना दिवस पर सामने आई खेमेबाजी
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?