By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में ठंड से जनजीवन खासा प्रभावित, स्कूलों की छुट्टियां बढ़ी और एचटेट परीक्षा टली
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में ठंड से जनजीवन खासा प्रभावित, स्कूलों की छुट्टियां बढ़ी और एचटेट परीक्षा टली

Yuva Haryana
Last updated: January 16, 2026 1:59 pm
Yuva Haryana
Published: January 16, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में पिछले कई दिनों से जारी कड़ाके की ठंड के चलते जनजीवन खासा प्रभावित हो रहा है। बढ़ती ठंड के मद्देनजर प्रदेश के सभी स्कूलों में चल रही सर्दी की छुट्टियों को बढ़ा दिया गया है। साथ ही 17 और 18 जनवरी को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) भी स्थगित हो गई है।

हरियाणा में अब प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों को 17 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। 18 जनवरी को रविवार होने के चलते अब स्कूल 19 जनवरी को ही खुलेंगे। हालांकि, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं पहले की तरह ही चलती रहेगी।

वहीं स्थगित की गई एचटेट परीक्षा की बात करें तो हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन की जानकारी के अनुसार नई तारीखों घोषणा जल्द अगले दो-तीन दिनों मे कर दी जाएगी। परीक्षा के एक सप्ताह पहले बोर्ड की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। वहीं यह भी जानकारी है कि जनवरी के अंत तक परीक्षा करवाने की संभावना जताई जा रही है।

पानीपत एलिवेटेड एक्सप्रेसवे जनवरी 2027 से होगा टोल-फ्री !

आपको बता दें कि हरियाणा में पिछले कई दिनों से शीतलहर और कोहरे का कहर जारी है। हिसार में सीजन का सबसे कम तापमान 0.2 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावा महेंद्रगढ़ में 0.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित जानकारी के अनुसार घने कोहरे कारण प्रदेश में हुए कई सड़क हादसों में दिल्ली पुलिस के सिपाही, बस कंडक्टर और जूडो खिलाड़ी की मौत समेत कई लोगों की मौत और 10 से ज्यादा लोग घायल हुए है।

वहीं मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार 17 जनवरी के बाद ठंड से राहत के आसार जताए गए है। 17 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिसके बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

धान-बाजरा खरीद में देरी, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

साथ ही 18 और 19 जनवरी को हरियाणा में कुछ इलाकों में हल्की बरसात और इसके बाद फिर 25 जनवरी के आसपास बरसात और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज की हालत खराब, छात्रों ने CM से मांगी मदद

You Might Also Like

देश के बजट से क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ ? जानें बजट से जुड़ी खास बातें
बंद होगी मनरेगा… अब इस योजना का नाम बदलने के अलावा इसमें क्या-क्या बदल जाएगा ? जानें
हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन पर सियासी रार जारी, कांग्रेस ने धरना देकर सरकार को दी ये चेतावनी
दिग्विजय चौटाला ने भाजपा सरकार को घेरा, बेरोजगारी और खराब कानून व्यवस्था का उठाया मुद्दा
हरियाणा में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बीजेपी नेता और पंचायत सचिव के ठिकानों पर छापेमारी
TAGGED:ColdHTETSchoolsWeather updateएचटेट परीक्षा टलीजनजीवन प्रभावितठंडमौसम अपडेटस्कूलों की छुट्टियां बढ़ीहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में बढ़ने लगी ठंड, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ? जानें

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 28, 2025
हरियाणा में खिलाड़ियों की मौत पर सियासत, किसने क्या कहा और परिजनों की क्या मांग ? पढ़िए पूरी अपडेट
दुष्यंत चौटाला ने पेपरलेस रजिस्ट्री को बताया लूट की योजना, “जनता से धोखा कर रही भाजपा सरकार”
हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग, जान से मारने की दी धमकी
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना से ‘लाडो’ को सताई ये चिंता, इस वजह से 2100 रुपए लेने से डर रहीं
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?