Yuva Haryana : हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर फायरिंग की वारदात सामने आई है। गनीमत रही कि उस समय खरकिया अपनी गाड़ी में नहीं बैठे थे।
यह वारदात गुरुवार रात साढ़े दस बजे की है। फायरिंग की घटना के बाद दिलेर खरकिया ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया।
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक हमलावर बाइक सवार होकर आया और घर के बाहर खड़ी खरकिया की रेंज रोवर गाड़ी पर फायरिंग करके चला गया।
फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर अनिल पंडित नाम से पोस्ट डालकर इस हमले की जिम्मेदारी ली गई है।
पोस्ट में लिखा कि “इस फायरिंग की जिम्मेदारी हिमांशु सोनीपत, हैरी बॉक्सर, हरमन संधू और अनिल पंडित लेते है, या तो हमारी कॉल का जवाब दो, नहीं तो तेरी छाती में गोली मारी जाएगी”
आपको बता दें कि इससे पहले हरियाणा के कैथल की हरियाणवी सिंगर रैपर बादशाह के गाने को चुनौती देने वाली सुदेश रोहिल्ला को भी लॉरेंस गैंग के नाम से धमकी मिली थी।
रोहिल्ला के व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज कर लिखा गया कि “लॉरेस ग्रुप से अंकित बोलू हूं, दो लाख भेज दे चुपचाप, दो दिन का टाइम है, फिर गोली लगेगी”



