By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन को लेकर बीजेपी-कांग्रेस पर इनेलो का अटैक, अभय चौटाला ने उठाए ये सवाल
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन को लेकर बीजेपी-कांग्रेस पर इनेलो का अटैक, अभय चौटाला ने उठाए ये सवाल

Yuva Haryana
Last updated: February 11, 2026 6:52 pm
Yuva Haryana
Published: February 11, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन पर सियासी गर्मी बढ़ी हुई है। इनेलो नेता अभय चौटाला ने बीजेपी-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम नायब सिंह सैनी द्वारा बुढ़ापा पेंशन पर दिए गए बयान पर कई सवाल उठाए है।

अभय चौटाला ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित इनेलो पार्टी मुख्यालय पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जो बुढ़ापा पेंशन चौधरी देवीलाल ने बुजुर्गों के सम्मान के लिए बनाई थी उसे भाजपा सरकार ने कई शर्तें लगाकर एक लाख से ऊपर बुजुर्गों का पेंशन काट दी। अभय ने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि 1 नवंबर से 3200 रुपए पेंशन देंगे, लेकिन पेंशन बढ़ाना को दूर उलटा भाजपा सरकार पेंशन काटने में लगी है।

अभय ने कहा कि सरकार द्वारा काटी जा रही बुढ़ापा सम्मान पेंशन के विरोध में 20 फरवरी को पंचकूला में विरोध प्रदर्शन करेंगे जिसमें हजारों की तादाद में जिन बुजुर्गों की पेंशन काटी गई है वो आएंगे और राज्यपाल को ज्ञापन देंगे।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

अभय चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मंगलवार को मीडिया में अपनी कमी तो बताई नहीं बल्कि उलटा विपक्ष पर आरोप लगा रहे थे। अगर सरकार ने किसी की पेंशन नहीं काटी है तो गांव गांव में यह प्रचार क्यों किया जा रहा है कि वे अपने सर्टिफिकेट जमा कराएं।

इनेलो नेता ने कहा कि सीएम ने फिर झूठ बोला कि जब इनेलो की सरकार थी तब हमने कैप लगाई थी जबकि सच्चाई यह है कि हमने कैप लगाने का कभी कोई नियम नहीं बनाया ना कोई नोटिफिकेशन जारी किया। हमारी मांग है कि भाजपा सरकार बिना शर्त सभी बुजुर्गों को पेंशन दे। 1987 में चौधरी देवीलाल ने पेंशन शुरू की थी। तब उन्होंने यह कहा था कि जिसकी उम्र 65 साल है उन सभी बुजुर्गों को पेंशन मिलेगी।

अभय ने कहा कि 1992 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भजन लाल ने शर्तें लगाई की जिसके पास 4 एकड़ जमीन है या आय 10000 हजार रुपए से ज्यादा है उसको पेंशन नहीं मिलेगी। हमने सदन में इसका विरोध किया था। हमने पेंशन काटी नहीं बल्कि तीन गुना बढ़ाई थी। हमने पांच साल के राज में 100 रूपए से तीन गुना बढ़ा कर 300 रुपए की। अगर 2029 में हमारी सरकार आती है तो हम पेंशन को दोगुना कर देंगे।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

इनेलो नेता ने कहा कि हैरानी की बात है कि कांग्रेस वाले भी पेंशन पर बयान दे रहे हैं। जिन्होंने खुद शर्तें लगातार पेंशन काटी थी। बजट सत्र आने वाला है। हमारे दोनों विधायक सत्र में बुजुर्गों की काटी जा रही सम्मान पेंशन का मुद्दा पुरजोर ढंग से उठाएंगे।

अभय चौटाला ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 1 लाख 5 हजार बुजुर्गों की मृत्यु हुई है उनकी पेंशन काटी गई है। मुख्यमंत्री उनकी जानकारी दे दें। अभय ने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी वर्गों के लोगों को छेड़ कर देख लिया, अब इन्होंने बुजुर्गों को छेड़ा है और देख रहे हैं कि बुजुर्गों को क्या रिएक्शन आएगा। बुजुर्ग इस भाजपा सरकार की जमीन खोद देंगे।

अभय चौटाला ने ये भी कहा कि मंत्री कृष्ण बेदी बेशर्मी से काटी जा रही पेंशन पर बयान दे रहे थे। वो बताएं जब पिछली सरकार में वो विधायक नहीं थे वो किस बात की पेंशन ले रहे थे?। एक बार विधायक रहने पर उन्हें ताउम्र पेंशन मिलती है उनके परिवार को सभी सुविधाएं मिलती हैं। इतना ही नहीं जब एक विधायक सांसद और राज्यसभा सदस्य बनता है तो उसे तीनों पेंशन मिलती है। ऐसे ही रिटायर अधिकारियों को भी पेंशन और सुविधाएं मिलती हैं। तो बुजुर्गों की पेंशन क्यों काटी जा रही हैं?।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

You Might Also Like

हरियाणा सरकार का तोहफा, प्रदेश के इस गांव में खुलेगा सब-हेल्थ सेंटर
हरियाणा में ऑनलाइन पढ़ाई ठप, 10 महीने से पांच लाख टैब बंद पड़े
“वोट चोरी” पर बड़ा अभियान चलाएगी हरियाणा कांग्रेस, अब फील्ड में भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चाबंदी
कौन-सा अनाज खाते हो, कौन-सी गाड़ी चलाते हो ? सरकार आपसे पूछेगी ऐसे सवाल, लेकिन क्यों ? पढ़ें
हरियाणा दिवस की तैयारी में जुटी भाजपा, प्रदेशवासियों को मिल सकती है ये दो बड़ी सौगात
TAGGED:अभय चौटालाइनेलोकांग्रेसकृष्ण बेदीबीजेपीबुढ़ापा पेंशनभाजपासीएम नायब सैनी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा में बाढ़ प्रभावितों को मिला मुआवजा, सबसे ज्यादा नुकसान इन जिलों में हुआ, देखें

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 15, 2026
केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों से जुडी बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग को लेकर आई यह खुशखबरी, पढ़िए
हरियाणा में इनेलो ने युवाओं से किया वादा, सरकार बनने पर ये काम किया जाएगा 
हरियाणा दिवस की तैयारी में जुटी भाजपा, प्रदेशवासियों को मिल सकती है ये दो बड़ी सौगात
हरियाणा में इनेलो जिलाध्यक्ष के भाई की हत्या, कई दिनों से था लापता, अब हुआ ये बड़ा खुलासा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?