By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: ग्रामीण विकास के लिए हरियाणा सरकार का नया फैसला, अब सरपंचों को मोबाइल पर मिलेगी टेंडर की जानकारी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

ग्रामीण विकास के लिए हरियाणा सरकार का नया फैसला, अब सरपंचों को मोबाइल पर मिलेगी टेंडर की जानकारी

Yuva Haryana
Last updated: December 6, 2025 12:59 pm
Yuva Haryana
Published: December 6, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में गांवों के विकास से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल, आने वाले समय में सरपंचों को टेंडर संबंधित जानकारी उन्हें मोबाइल पर ही मिल जाएगी।

इस बारे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए है। सीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों से संबंधित किसी भी विभाग का यदि टेंडर एचईडब्ल्यू पोर्टल पर जारी होता है, तो उसकी जानकारी संबंधित सरपंचों को एसएमएस के माध्यम से तुरंत उपलब्ध कराई जाए।

सीएम का मानना है कि इससे ग्रामीण प्रतिनिधियों को निर्माण कार्यों की सही, समयबद्ध और सटीक जानकारी मिल पाएगी और इससे निगरानी और क्रियान्वयन की गुणवत्ता भी बेहतर होगी। इस पोर्टल के माध्यम से जनता को भी टेंडर्स की जानकारी मिलेगी, जिससे कार्यों में और अधिक पारदर्शिता बढ़ेगी।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

मुख्यमंत्री ने वित्त वर्ष 2025-26 से संबंधित विकास एवं पंचायत विभाग की बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक भी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को और मजबूत करने के लिए निर्धारित सभी योजनाओं को समय से पूरा किया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि जिन पंचायतों की आबादी 1000 से अधिक है, उन गावों की कच्ची फिरनियों को पक्का करना है, ताकि लोगों को आवागमन सुविधा मिल सके। बैठक में सीएम को जानकारी दी गई कि अब तक 639 फिरनियों को पक्का किया जा चुका है, जबकि 303 कार्य प्रगति पर हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें बैठक एवं अन्य गतिविधियों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार प्रत्येक गांव में ‘महिला चौपाल’ का निर्माण करवा रही है। पहले चरण में 754 गांवों को चिन्हित किया गया है, जिनमें से 480 महिला चौपालों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष 274 चौपालों का कार्य प्रगति पर है।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में पहले चरण के तहत 994 ई-पुस्तकालयों का नवीनीकरण और फर्नीचर लगाया जा चुका है। इन पुस्तकालयों में जल्द ही पुस्तकें और कंप्यूटर उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक 415 इनडोर जिम स्थापित किए जा चुके हैं।

इसी तरह से विभिन्न अनुसूचित जातियों के लिए हर जिले में सामुदायिक हॉल के निर्माण कार्य भी तेज गति से चल रहे हैं। अब तक 366 पंचायतों में से 202 कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि 140 हॉल का निर्माण कार्य जारी है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

You Might Also Like

हांसी के बाद किसकी बारी? हरियाणा में अब 24वां जिला बनाने की लाइन में लगे कई शहर
हरियाणा में आया भूकंप, कौन सा शहर रहा केंद्र और कितनी रही तीव्रता ? जानें
आईएमटी मानेसर गुरुग्राम (IMT Manesar Gurgaon) — हरियाणा का इंडस्ट्रियल पावरहाउस
जुलाना में सजा हरी-पीले रंग का बड़ा पंडाल, रविवार को JJP का शक्ति प्रदर्शन
हरियाणा पहुंचे BJP राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, युवाओं को राजनीति में शॉर्टकट से बचने की दी सलाह
TAGGED:Haryana government's new decision for rural developmentnow Sarpanches will get tender information on their mobile phonesअब सरपंचों को मोबाइल पर मिलेगी टेंडर की जानकारीग्रामीण विकास के लिए हरियाणा सरकार का नया फैसला
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक की कई वाहनों से भिड़ंत के चलते 4 लोगों की मौत

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 3, 2025
हरियाणा में डॉक्टरों के खाली पदों को भरने की तैयारी, भर्ती के लिए MBBS छात्रों में खासा क्रेज
हांसी जिला बनने पर किसको हुआ फायदा? इस नेता ने लगाए बड़े गंभीर आरोप
Haryana : धान खरीद में कैसे हुआ फर्जीवाड़ा और अब इसे रोकने के लिए क्या है सरकार का प्लान ? जानिए
हरियाणा के खिलाड़ियों के अच्छी खबर, खेलों का सामान खरीदने में जुटी सरकार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?