By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: पीएम मोदी आ सकते है हरियाणा, सोनीपत रैली रद्द होने के बाद अब नए कार्यक्रम की खबर आई सामने
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा न्यूज़राजनीति

पीएम मोदी आ सकते है हरियाणा, सोनीपत रैली रद्द होने के बाद अब नए कार्यक्रम की खबर आई सामने

Yuva Haryana
Last updated: October 23, 2025 5:52 pm
Yuva Haryana
Published: October 21, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : अगले महीने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के दौरे पर आ सकते है। 17 अक्टूबर को सोनीपत में पीएम मोदी की रैली रद्द होने के बाद अब पीएम की हरियाणा के एक नए कार्यक्रम की खबर सामने आई है।

एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के अनुसार प्रधानमंत्री 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में गीता जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुरुक्षेत्र आ सकते हैं। इस दौरान वे करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की भी कई सौगातें हरियाणा को दे सकते है।

हरियाणा की 5 हजार साल पुरानी विरासत राखीगढ़ी को मिलेगी वैश्विक पहचान ?CM सैनी का बड़ा कदम

आपको बता दें कि इससे पहले हरियाणा सरकार के एक साल पूरे होने पर 17 अक्टूबर को सोनीपत में प्रधानमंत्री की रैली तय हुई थी, लेकिन बाद में कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था। दरअसल, उस समय हरियाणा में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या का मामला गरमाया हुआ था।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सोनीपत रैली स्थगित करने की जानकारी दी थी। खबर यह भी थी कि सीएम नायब सिंह सैनी ने दोबारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय मांगा है।

दुनिया का सबसे ऊंचा रावण
पंचकूला में जलेगा दुनिया का सबसे ऊंचा 221 फुट का रावण

सीएम ने 18 अक्टूबर को बिहार की राजधानी पटना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी के दौरे को लेकर चर्चा की थी। अमित शाह ने मुख्यमंत्री सैनी को पीएम का कार्यक्रम जल्द कराने का आश्वासन दिया था।

आपको यह भी बता दें कि अगर 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र आते है तो पिछले एक साल में हरियाणा में उनका यह तीसरा दौरा होगा। 8 दिसंबर 2024 को उन्होंने पानीपत में बीमा सखी योजना का शुभारंभ किया था। इसके बाद 14 अप्रैल 2025 को हिसार में हरियाणा के पहले एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए उड़ान शुरू की और यमुनानगर में 800 मेगावाट बिजली की थर्मल यूनिट का शिलान्यास किया था।

रत्नावली महोत्सव
कुरुक्षेत्र में 30 अक्टूबर से सजेगा रत्नावली महोत्सव, हरियाणवी लोक संस्कृति के दिखेंगे 33 रंग

You Might Also Like

हरियाणा में क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, कई जिलों में ED की छापेमारी
हरियाणा में बढ़ते सड़क हादसों पर एक्शन, अब सीएम ने इन पर कार्रवाई करने के दिए सख्त निर्देश
हरियाणा में 2,651 राशन डिपो के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 21 से 45 वर्ष के युवा कर सकेंगे अप्लाई
हुड्डा परिवार को कुलदीप शर्मा की चुनौती, 2029 चुनाव से पहले सामूहिक नेतृत्व की मांग
हरियाणा में टीचरों की ट्रांसफर ड्राइव, इन कारणों के चलते अध्यापकों को लगा झटका
TAGGED:PM Modi may visit Haryana; news of a new event has emerged after the Sonipat rally was cancelled.
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़

“हरियाणा में ADA के पदनाम पर सवाल, 255 इंटरव्यू से पहले नोटिस”

Bhawana Vats
Bhawana Vats
October 8, 2026
रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप, हरियाणा के इतने छात्रों का हुआ चयन
हरियाणा भाजपा की नई रणनीति, अब BJP में सीधी ज्वाइनिंग पर रोक
एचटेट (HTET) की अनिवार्यता से 10 हजार प्राथमिक शिक्षकों पर संकट, 2 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र में जुटेगी बड़ी बैठक
भारत@2047 की राह में अग्रदूत रहेगा हरियाणा —औद्योगिक विकास पर राव नरबीर सिंह की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?