By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: वोट चोरी के मुद्दे पर हरियाणा कांग्रेस का चंडीगढ़ में प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन से रोका
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

वोट चोरी के मुद्दे पर हरियाणा कांग्रेस का चंडीगढ़ में प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Yuva Haryana
Last updated: September 25, 2026 5:18 pm
Yuva Haryana
Published: September 25, 2026
Share
SHARE

सीईओ कार्यालय की ओर मार्च कर रहे कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, कई नेता हिरासत में लिए गए

Yuva Haryana : ‘वोट चोरी’ और चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठाए जा रहे सवालों के मुद्दे पर हरियाणा कांग्रेस ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सेक्टर-17 स्थित मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर मार्च कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

अंबाला शहीद स्मारक का निर्माण पूरा, जल्द होगा उद्घाटन; अनिल विज बोले- PM मोदी करेंगे उद्घाटन

 

सीईओ कार्यालय की ओर कूच कर रहे थे कांग्रेस कार्यकर्ता
कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूचियों से जुड़े मुद्दों को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय तक मार्च का कार्यक्रम तय किया था। प्रदर्शन में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, चौधरी बीरेंद्र सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

पुलिस ने वाटर कैनन से रोका
प्रदर्शनकारी जब आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग के जरिए रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही।

दुष्यंत चौटाला का चुनाव आयोग पर हमला, एसआईआर और ईबीएम को लेकर उठाए सवाल, पारदर्शिता की मांग

कांग्रेस ने की सीईओ के इस्तीफे की मांग
कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े फैसलों की समीक्षा की मांग उठाई। पार्टी ने मतदाता सूचियों और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

नेताओं को हिरासत में लिया, बाद में छोड़ा
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर सेक्टर-17 थाने पहुंचाया। कुछ देर की हिरासत के बाद नेताओं को छोड़ दिया गया।

हरियाणा के कॉलेजों में दाखिले की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर तक बढ़ी

 

 

You Might Also Like

बिहार चुनाव प्रचार के मैदान में CM नायब सैनी, डबल इंजन की सरकार से विकास का किया दावा
नहीं रहीं लोकप्रिय गायिका और अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित, उनका हरियाणा से क्या था नाता ? जानिए
हरियाणा में लॉरेंस गैंग पर बड़ी कार्रवाई, हथियारों के साथ चार कुख्यात शूटर गिरफ्तार
आंदोलन की तैयारी में JJP, दुष्यंत चौटाला ने BJP सरकार को घेरा और दी बड़ी चेतावनी
हरियाणा चुनाव को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, कांग्रेस ने “वोट चोरी” का बताया ये आंकड़ा
TAGGED:Chandigarh Newselection commissionElectoral RollGyanesh KumarHaryana Congress ProtestHaryana NewsPolitical News IndiaVote ChoriWater Cannonचंडीगढ़ कांग्रेस प्रदर्शनचंडीगढ़ न्यूजचुनाव आयोगचुनाव प्रक्रियाज्ञानेश कुमारभूपेंद्र सिंह हुड्डामतदाता सूचीराव नरेंद्र सिंहवाटर कैननवोट चोरीसंजय दत्तहरियाणा कांग्रेसहरियाणा कांग्रेस प्रदर्शन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरनौकरियाँहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में एचटेट परीक्षा की तैयारियां जोरों पर, आवेदन के लिए बस इतने दिन ही बचे

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 30, 2025
हरियाणा पुलिस ने कई JJP नेताओं की हटाई सुरक्षा, क्या बोले दिग्विजय चौटाला ? पढ़िए
नायब सैनी सरकार के एक साल को इस नेता ने चुनौती देते हुए बताया फेल, सीएम की कुर्सी छोड़ने की कही बड़ी बात
जेजेपी के संगठन में विस्तार, SC सेल में 84 हलका अध्यक्ष बनाए, देखें पूरी लिस्ट
हरियाणा में ठंड के तेवर नरम कब होंगे ? आगे बर्फीली हवाओं से राहत, लेकिन बरसात के साथ ओलावृष्टि के आसार
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?