By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: इनेलो ने सड़क पर उतरकर भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, डीसी पर भड़के अभय चौटाला
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

इनेलो ने सड़क पर उतरकर भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, डीसी पर भड़के अभय चौटाला

Yuva Haryana
Last updated: November 4, 2025 11:51 am
Yuva Haryana
Published: November 4, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : सोमवार को किसानों के कई मुद्दों को लेकर इनेलो सड़क पर उतरी और भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। इस दौरान इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला जिला उपायुक्त पर भी भड़कते हुए नजर आए।

दरअसल, इनेलो ने खेतों से जलभराव की निकासी न होने, बर्बाद फसलों मुआवजा न मिलने, मंडियों में धान और बाजरे की फसल को एमएसपी से कम दामों पर खरीद होने, खाद की किल्लत और धान घोटाले का आरोप भाजपा सरकार पर लगाया और इसके विरोध में प्रदेश के सभी 22 जिलों में इनेलो नेताओं की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन किया।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

कई प्रमुख अखबारों में प्रकाशित खबरों के अनुसार रोहतक में इनेलो के प्रदर्शन के दौरान अभय चौटाला उस समय भड़क गए जब डीसी सचिन गुप्ता उनका ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे। अभय चौटाला ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि डीसी साहब या तो आधे घंटे में ज्ञापन ले जाओ नहीं तो हमारी याददाश्त बहुत अच्छी हैं। इस चेतावनी के पांच-दस मिनट बाद ही डीसी खुद ज्ञापन लेने के लिए पहुंच गए।

साथ ही अभय चौटाला ने यह भी कहा कि भारी बारिश की वजह से पूरे प्रदेश में किसान की फसल बर्बाद हुई। लगातार प्रदेश की बीजेपी सरकार से आग्रह किया कि किसान के खेतों में खड़ा पानी निकाले और किसानों को बर्बाद हुई फसल का प्रति एकड़ 50 हजार रुपए मुआवजा दिया जाए ताकि किसान अपनी अगली फसल की बुआई कर सके।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की बीजेपी सरकार ने बजाय किसानों की सुध लेने के बिहार चुनावों में व्यस्त हो गई। जहां आज प्रदेश का किसान दुखी और परेशान है वहीं बीजेपी सरकार जश्न मनाने में व्यस्त है। किसानों की आवाज बुलंद करने के लिए इनेलो पार्टी आज सभी 22 जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर रही है और उपायुक्त को गवर्नर के नाम पर ज्ञापन सौंपे हैं।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

वहीं अभय सिंह ने कहा कि सरकार को एक हफ्ते का समय दिया है ताकि सरकार जलभराव के पानी की निकासी, बर्बाद हुई फसलों का 50 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा, मंडियों में धान और बाजरे की फसल जो कम दामों पर खरीदी गई है उसकी भरपाई करने जैसी मांगों को माने अन्यथा हमारी पार्टी और भी कड़े कदम उठाएगी।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

You Might Also Like

हरियाणा में कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा जारी, CM पर किया बड़ा कटाक्ष
इस केंद्रीय मंत्री ने ADGP पूरन कुमार के परिवार की मांगों का किया समर्थन, यहां पढ़िए उनका पूरा बयान
इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद हरियाणा के लिए चेतावनी ! चौंकाने वाला ये सच सामने आया, पढ़ें
हरियाणा में छात्र संघ चुनाव बहाली की उठी मांग, राज्यपाल से मिला यह छात्र संगठन
हाई प्रोफाइल IPS पूरन कुमार सुसाइड केस, अभी भी SIT जांच से आरोपी अधिकारी दूर
TAGGED:Abhay Chautala lashes out at the DCINLD takes to the streets to open a front against the BJP governmentइनेलो ने सड़क पर उतरकर भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चाइनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटालाडीसी पर भड़के अभय चौटालारोहतक
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में ठंड और कोहरे से राहत नहीं, मौसम विभाग ने शीतलहर से बचने की दी सलाह

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 6, 2026
हरियाणा में आया भूकंप, कौन सा शहर रहा केंद्र और कितनी रही तीव्रता ? जानें
Government Committed to Make Haryana Drug-Free under Nasha Mukt Bharat Abhiyaan – CM
जेजेपी के संगठन में विस्तार, 36 युवाओं को मिले अहम पद, देखिए पूरी लिस्ट
16 साल बाद वापस इनेलो में आए पूर्व मंत्री संपत सिंह, आते ही मिला पार्टी में बड़ा पद
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?