By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा पुलिस ने साल 2025 में नशे पर कितनी कसी नकेल ? नए DGP ने दी पूरी जानकारी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा पुलिस ने साल 2025 में नशे पर कितनी कसी नकेल ? नए DGP ने दी पूरी जानकारी

Yuva Haryana
Last updated: January 4, 2026 6:33 pm
Yuva Haryana
Published: January 4, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में नशे पर नकेल कसने में पिछले साल 2025 में पुलिस कितनी कामयाब रही है? इससे जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदेश के नए डीजीपी अजय सिंघल ने साझा की है।

साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशे का नेटवर्क तोड़ने के लिए सप्लाई नेटवर्क की नए सिरे से मैपिंग होगी। पुलिस में तकनीकी संसाधनों और खुफिया तंत्र को भी और ज्यादा मजबूत बनाया जाएगा।

नए डीजीपी के मुताबिक साल 2025 में पूरे हरियाणा में नशे के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान के तहत कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा एनडीपीएस अधिनियम के तहत कुल 3738 मामले दर्ज किए गए, जिनमें करीब 6800 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

पानीपत एलिवेटेड एक्सप्रेसवे जनवरी 2027 से होगा टोल-फ्री !

पुलिस के विशेष अभियानों, तकनीकी निगरानी और पुख्ता खुफिया सूचनाओं के आधार पर साल 2025 में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए गए।

पुलिस द्वारा लगभग 55 किलोग्राम हेरोइन, 220 किलोग्राम से अधिक चरस, 240 ग्राम कोकीन, 6,257 किलोग्राम से अधिक गांजा, लगभग 291 किलोग्राम अफीम और 18039 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया।

वहीं सवा पांच लाख के करीब नशीली दवाइयां, करीब सवा लाख कैप्सूल और 7644 इंजेक्शन भी जब्त किए गए।
डीजीपी ने ये भी बताया कि साल 2022 से 2025 के दौरान 107 कुख्यात तस्करों द्वारा निर्मित 119 अवैध संपत्तियों को ध्वस्त किया गया।

धान-बाजरा खरीद में देरी, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

साल 2025 में 143 आरोपियों की नशे से अर्जित 13.59 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति जब्त या फ्रीज की गई।

उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अपनी स्थापना से ही नशा तस्करी के विरुद्ध कार्य कर रहा है। साल 2025 में ब्यूरो ने 249 मामले दर्ज कर 472 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया।

डीजीपी ने ये भी बताया कि साल 2025 में कमर्शियल मात्रा के मामलों में सजा की दर 55.90 प्रतिशत, इंटरमीडिएट मामलों में 61.83 प्रतिशत और स्मॉल मात्रा के मामलों में 31.01 प्रतिशत रही।

मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज की हालत खराब, छात्रों ने CM से मांगी मदद

You Might Also Like

हरियाणा में भाजपा सरकार 3.0 का एक साल पूरा, सरकार ने किया नॉनस्टॉप विकास का दावा, गिनाई यह उपलब्धियां
केंद्रीय बजट 2026-27 की तैयारी, हरियाणा ने केंद्र सरकार के आगे रखी ये डिमांड, पढ़ें
दिल्ली बॉर्डर से हटाए जाएंगे टोल प्लाजा? बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई सख्ती
हरियाणा में जेल वार्डरो को बड़ी सौगातें, CM ने पदोन्नति और भत्तों को लेकर ये घोषणाएं की
दिवंगत IPS पूरन कुमार की पत्नी अमनित पर केस दर्ज, ASI संदीप सुसाइड मामले में इस विधायक पर भी हुई एफआईआर
TAGGED:How much will the Haryana Police crack down on drug abuse in 2025? The new DGP provided details.डीजीपी अजय सिंघलहरियाणा पुलिस ने साल 2025 में नशे पर कितनी कसी नकेल ? नए DGP ने दी पूरी जानकारी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
खेल खिलाड़ी

एशियन गेम्स में हरियाणा की जोड़ी ने जीता गोल्ड, कमलजीत और सुरुचि ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड में रचा इतिहास

Yuva Haryana
Yuva Haryana
September 26, 2026
हरियाणा के लोगों में खून की कमी ! इन जिलों में सबसे ज्यादा एनीमिया की समस्या
हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, ताबड़तोड़ फायरिंग करके दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी पकड़े
पीएम मोदी की हरियाणा के विधायकों के साथ बैठक
हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी पर कुमारी सैलजा का बड़ा बयान, बोलीं- चुनावी हार की एक वजह रही गुटबाजी
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?