By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में 4500 सहायक प्राध्यापकों के तबादले, 80% को पसंदीदा स्टेशन
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

हरियाणा में 4500 सहायक प्राध्यापकों के तबादले, 80% को पसंदीदा स्टेशन

khushi Mukhija
Last updated: November 14, 2026 12:01 pm
khushi Mukhija
Published: November 14, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा के सरकारी कॉलेजों में कार्यरत करीब 4500 सहायक प्राध्यापकों के ऑनलाइन तबादले कर दिए गए हैं। इस तबादला प्रक्रिया की खास बात यह रही कि लगभग 80 प्रतिशत प्राध्यापकों को उनके द्वारा चुने गए शीर्ष एक से 15 पसंदीदा स्टेशनों पर ही तैनाती मिल गई है।

वहीं, करीब 20 प्रतिशत शिक्षकों को 15वें से 60वें विकल्प तक के स्टेशन आवंटित किए गए हैं, जबकि केवल 25 से 30 प्राध्यापक ही ऐसे रहे हैं जिन्हें दूसरे राउंड में स्टेशन आवंटित होने का इंतजार करना पड़ेगा।

शिक्षक संघ ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

डबवाली में लगेगी अटल बिहारी वाजपेयी की 6 फीट ऊंची प्रतिमा

हरियाणा राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ ने इस ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, नियमबद्ध और ‘बिना खर्ची-पर्ची’ का बताते हुए शिक्षा विभाग में इसे एक बड़ा बदलाव करार दिया है। संघ के प्रधान डॉ. राजेश रांझा, उपप्रधान डॉ. गुरप्रीत कौर और डॉ. रश्मि सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ स्थित निवास पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर उनका आभार जताया।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राज्य सरकार ने इस वर्ष सबसे पहले उच्चतर शिक्षा विभाग में मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू की है, जिससे वर्षों से अपने घरों से दूर कार्यरत प्राध्यापकों को बड़ी राहत मिली है।

पारदर्शिता से बढ़ा शिक्षकों का विश्वास

देवेंद्र बबली ने फिर उठाए भीतरघात के आरोप, बराला का पलटवार

संघ की पदाधिकारी डॉ. रश्मि सिंह ने कहा कि तबादला किसी कर्मचारी के लिए केवल कार्यस्थल बदलने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध उसके पारिवारिक जीवन, बच्चों की शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों से होता है। पहले शिक्षकों को तबादलों के दौरान कई प्रशासनिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन ऑनलाइन व्यवस्था ने इस पूरी प्रक्रिया में विश्वास का माहौल बनाया है। अनुकूल कार्यस्थल मिलने से प्राध्यापक अब बिना किसी तनाव के अधिक एकाग्रता और समर्पण के साथ विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास में योगदान दे सकेंगे।

ग्रामीण सेवा की अनिवार्यता हटने से 1500 शिक्षकों को लाभ

सरकार द्वारा ग्रामीण सेवा की अनिवार्यता को अस्थायी रूप से हटाने के फैसले से करीब 1500 प्राध्यापकों को सीधा लाभ मिला है। इसके लिए शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का भी विशेष आभार जताया है। साथ ही, संघ ने सरकार से अपेक्षा जताई है कि भविष्य में दिव्यांग कर्मचारियों, पारिवारिक परिस्थितियों और अन्य विशेष आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तबादला नीति को और अधिक संवेदनशील व व्यावहारिक बनाया जाएगा।

हरियाणा में 1.05 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर काम शुरू, मानेसर में बनेगा अर्बन पार्क

 

You Might Also Like

हरियाणा में पुलिस भर्ती का क्रेज, इतने लाख युवाओं ने किया आवेदन
हरियाणा में 1,000 वर्ग मीटर तक के प्लॉटों पर बढ़ा FAR
झज्जर और आसपास के जिलों को राहत: इसी माह मिलेगी 7.50 लाख मीट्रिक टन खाद, नहीं होगी किल्लत
हरियाणा के नए DGP ने संभाला चार्ज, अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का बताया प्लान
नवंबर में कम पड़ेगी ठंड, तापमान रहेगा सामान्य से ऊपर
TAGGED:assistantprofessorsTransferहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा में इलेक्ट्रिक बसों के विस्तार का काम तेज, इन जिलों में बढ़ेगी सिटी बस सेवा

Yuva Haryana
Yuva Haryana
September 21, 2026
IDFC घोटाला: चंडीगढ़ ED की बड़ी कार्रवाई, 14 ठिकानों पर छापेमारी; ज्वैलर्स के जरिए ब्लैक मनी सफेद करने का खुलासा
हरियाणा में सर्दी का सितम जारी, जमने लगी ओस की बूंदें और जनजीवन प्रभावित
2021 London Awards: Dua Lova, Natalia Styles & More Wow on Red Carpet
हरियाणा की लैंड परचेज पॉलिसी में बड़ा बदलाव, अब अपनी जमीन के मुंह मांगे दाम ले सकेंगे किसान
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?