By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में सर्दी का सितम जारी, जमने लगी ओस की बूंदें और जनजीवन प्रभावित
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में सर्दी का सितम जारी, जमने लगी ओस की बूंदें और जनजीवन प्रभावित

Yuva Haryana
Last updated: January 11, 2026 6:42 pm
Yuva Haryana
Published: January 11, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में कड़ाके की ठंड के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण दिन और रात का तापमान लगातार गिरता ही जा रहा है।

शनिवार को कोहरे के कारण 33 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस करीब पांच घंटे, हीराकुंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस करीब चार घंटे से देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को स्टेशन पर ठंड में कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा।

प्रदेश के अधिकतर जिलों में पांच डिग्री से नीचे तापमान पहुंच चुका है। हरियाणा में औसतन तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

महेंद्रगढ़ में 1.6 डिग्री तापमान के साथ सीजन की सबसे ठंडी रात रही। गुरुग्राम में 1.8 डिग्री और सोनीपत में 2.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं कई जगहों पर पाला भी जमना शुरू हो गया है।

पानीपत एलिवेटेड एक्सप्रेसवे जनवरी 2027 से होगा टोल-फ्री !

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार अंबाला और मेवात जिले को छोड़कर बाकी सभी जिलों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे पहुंच गया है।

शनिवार सुबह प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा देखने को मिला। यहां दिन में केवल दो-तीन घंटे ही धूप के दर्शन के हुए।

ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। 16 जनवरी तक हरियाणा में ठंड से राहत के कोई आसार नजर नहीं आ रहे है।

मौसम विभाग ने 16 जनवरी तक प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। 12 जनवरी को कई जिलों में घना कोहरा छाने और शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है।

धान-बाजरा खरीद में देरी, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, पानीपत, यमुनानगर, जींद, कैथल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह और पलवल जिले में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, महेंद्रगढ़, भिवानी, दादरी, और रेवाड़ी में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है।

हालांकि, हरियाणा में प्रदूषण में सुधार जरूर देखने को मिला है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वायु गुणवत्ता रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा के अधिकतर शहरों की हवा मध्यम या संतोषजनक श्रेणी में पाई गई है।

लेकिन गुरुग्राम अब भी सबसे प्रदूषित शहरों की श्रेणी में शामिल है। गुरुग्राम देश के टॉप-10 प्रदूषित शहरों में 339 एक्यूआई के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं नारनौल भी 322 एक्यूआई के साथ देशभर में नौवां सबसे प्रदूषित शहर रहा, जो कि बहुत खराब श्रेणी के में शामिल है। इनके अलावा दादरी, धारूहेड़ा, मानेसर का एक्यूआई 230 से लेकर 300 के बीच में रहा है।

मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज की हालत खराब, छात्रों ने CM से मांगी मदद

You Might Also Like

दुष्यंत चौटाला का चुनाव आयोग पर हमला, एसआईआर और ईबीएम को लेकर उठाए सवाल, पारदर्शिता की मांग
Cyber Crime रोकने में किस राज्य की पुलिस सबसे आगे ? एक रिपोर्ट में सामने आई यह बड़ी जानकारी, पढ़िए
SYL विवाद पर हरियाणा की सिंचाई मंत्री का क्या कहना? प्रदेश में जल बंटवारे पर कही ये बड़ी बात, पढ़ें
अगले साल बदली-बदली नजर आएगी हरियाणा में ब्यूरोक्रेसी, इतने IAS-IPS हो जाएंगे रिटायर
इनेलो जिलाध्यक्ष के भाई जयदीप हत्याकांड में खुलासा, चलती कार में हत्या के बाद ऐसे शव को लगाया था ठिकाने
TAGGED:ठंडमौसम अपडेटसर्दीहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

जाट आंदोलन से जुड़े केसों पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, हरियाणा सरकार से मांगा गया जवाब

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 5, 2025
जेजेपी के संगठन में विस्तार, SC सेल में 84 हलका अध्यक्ष बनाए, देखें पूरी लिस्ट
हरियाणा में 164 मामूली अपराध हुए ‘क्राइम फ्री’, FIR और जेल से मिली राहत
हरियाणा में जल्द आएगी नई उद्योग पॉलिसी, उद्यमियों को मिल सकती है ये राहत
हरियाणा पुलिस के नए आदेश, नियम मुताबिक ही ‘खाकी’ पहने सभी पुलिस वाले और अब लंबे बाल नहीं चलेंगे
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?