By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में रोडवेज बस का सफर होगा महंगा ! सरकारी खजाना भरने की तैयारी में सरकार
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा में रोडवेज बस का सफर होगा महंगा ! सरकारी खजाना भरने की तैयारी में सरकार

Yuva Haryana
Last updated: January 10, 2026 5:56 pm
Yuva Haryana
Published: January 10, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में रोडवेज बस का सफर करने वाले यात्रियों को आने वाले दिनों में अपनी जेब और ढीली करनी पड़ सकती है।

दरअसल, एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित जानकारी के अनुसार सरकार रोडवेज बसों के किराए में बढ़ोतरी करने पर मंथन कर रही है। बसों की यात्री टिकट के राजस्व में प्रदेश सरकार को पांच प्रतिशत का घाटा हुआ है, जिसकी भरपाई के लिए किराया बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है।

सरकारी खजाना भरने के लिए प्रदेश सरकार आगामी महीनों में कई बड़े निर्णय ले सकती है। हरियाणा के कई विभाग राजस्व बढ़ाने में पूरा योगदान दे रहे है तो कई विभाग इस मामले में पीछे है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

जानकारी के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 में 31 दिसंबर तक राजस्व के रूप में 1050 करोड़ रुपये सरकारी खजाने में इकट्ठा हुआ था। वहीं 2025-26 में 31 दिसंबर तक 1001 करोड़ रुपए का राजस्व सरकार जुटा पाई है।

इसके साथ-साथ महंगी गाड़ियों का पंजीकरण शुल्क भी बढ़ाया जा सकता है।

वित्त विभाग की रिपोर्ट के अनुसार परिवहन विभाग में वाहनों पर करों से प्राप्त होने वाले राजस्व में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष 3693 करोड़ रुपए का राजस्व एकत्रित हुआ, जबकि इस वित्त वर्ष 4153 करोड़ रुपए
का राजस्व जुटाया है।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

इनके अलावा टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और सिंचाई विभाग के राजस्व में गिरावट दर्ज की गई है।

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग को पिछले वित्त वर्ष में 31 दिसंबर तक करीब 1060 करोड़ रुपए का राजस्व मिला था, जबकि इस बार 31 दिसंबर तक 854 करोड़ का राजस्व ही मिला। यह गिरावट करीब 19 प्रतिशत है।

रजिस्ट्री के रूप में राजस्व विभाग को मिलने वाले राजस्व में भी सरकार को घाटा हुआ है। अक्टूबर 2025 तक स्टाम्प और पंजीकरण से होने वाली औसत राजस्व वसूली करीब 1300 करोड़ रुपए प्रति माह रही थी।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

लेकिन इसके बाद नवंबर में पेपरलेस रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू होने से राजस्व को बड़ा झटका लगा। नवंबर में राजस्व मात्र 554 करोड़ रूपए ही रहा, हालांकि दिसंबर में फिर से तेजी के साथ 1297 करोड़ रुपए का राजस्व जुटा कर वापसी की गई।

ऐसे में खबर ये है कि प्रदेश सरकार राजस्व बढ़ाने के लिए सरकार फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं करवाने वाले अलॉटियों को जल्द संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन के निर्देश दे सकती है।

You Might Also Like

सख्त तेवर में दिखे नए हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष, हुड्डा गुट की इस नेत्री पर लिया एक्शन
देवीलाल परिवार और सियासी शक्ति प्रदर्शन, अजय-अभय के बाद अब चाचा रणजीत सिंह की बारी
युवाओं पर पकड़ बनाने की तैयारी में जुटी इनेलो, प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन का किया ऐलान
हरियाणा में गरमाया “वोट चोरी” का मुद्दा, कौन क्या बोला ? पढ़िए और सुनिए
हरियाणा में अटके बुनियादी विकास कार्य, मंजूरी के इंतजार में साढ़े 15 हजार प्रस्ताव
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरखेल खिलाड़ीसोशल-वायरलहरियाणा न्यूज़

हरियाणा के बॉक्सर के साथ PM मोदी की बातचीत वायरल, इतनी चर्चा क्यों ? देखें Video

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 26, 2025
हरियाणा आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, ये रहेंगे कार्यक्रम
हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की पेंशन नीति से जुड़ी याचिका
दक्षिण हरियाणा के लिए जगी नई उम्मीद, झज्जर से लोहारू तक नई रेल लाइन बिछाने की तैयारी
बड़ी खबर: नया जिला बनने के बाद हांसी को मिला पहला DC, सरकार ने की प्रशासनिक नियुक्ति
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?