By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: संसद के विंटर सेशन में नया विवाद, देश में गरमाया राजनीतिक गलियारा
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरभारत

संसद के विंटर सेशन में नया विवाद, देश में गरमाया राजनीतिक गलियारा

Yuva Haryana
Last updated: December 4, 2025 6:10 pm
Yuva Haryana
Published: December 4, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : देश में संसद का विंटर सेशन शुरू होते ही एक नए विवाद ने राजनीतिक गलियारों को गरमा दिया है। इस विवाद की देशभर में चर्चा हो रही है और हरियाणा के नेता भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

दरअसल, संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन तेलंगाना से कांग्रेस की वरिष्ठ राज्यसभा सांसद रेणुका चौधरी अपने कुत्ते को गाड़ी में लेकर संसद भवन पहुंची, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया।

अब कहा यह भी जा रहा है कि राज्यसभा में उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाया जा सकता है।

इस मामले पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा है कि रेणुका चौधरी का भौं-भौं करके वहां से जाना इस बात को दिखाता है कि अब यह कांग्रेस की ऑफिशियल भाषा बन गई है। वह पार्टी की प्रवक्ता भी हैं, संभवतः इसीलिए कुत्ते को लेकर आईं ताकि देश को दिखाया जा सके कि कांग्रेस के पीछे से कौन बोलता है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

विज ने अटल बिहारी वाजपेयी के नाम का हवाला देकर कांग्रेस की तुलना को गलत बताया और कहा कि वाजपेयी बढ़ते तेल दामों के विरोध में बैलगाड़ी से आए थे।

अनिल विज ने तंज कसकर सवाल करते हुए कहा कि “आप किसके विरोध में आए हो? आपका कुत्ता किस बात से परेशान है? क्या उसे रोटी नहीं देते, क्या वह प्रोटेस्ट करने आया था?

उधर, कांग्रेस सांसद रेणुका से जब पत्रकारों ने इस बाबत सवाल किया तो उन्होंने भौं-भौं बोलकर जवाब दिया। इससे पहले जब पत्रकारों ने उनसे पूछा था कि कुत्ता लेकर आने की क्या वजह है ? तब उन्होंने कहा था कि क्या सरकार को जानवर पसंद नहीं हैं? वे लेकर आ गई, इसमें दिक्कत क्या है? और यह तो बहुत छोटा सा कुत्ता है। यह किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता है, काटने वाले तो संसद के अंदर बैठे हैं।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

वहीं रेणुका ने ये भी कहा कि ऐसा कोई कानून नहीं है, जो संसद परिसर में कुत्तों को घुसने रोकता हो। अटल बिहारी वाजपेयी भी एक बार बैलगाड़ी लेकर आए थे।

इस बयान के बाद ये बड़ा मुद्दा बन गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पत्रकारों से बातचीत में रेणुका का साथ दिया। उन्होंने व्यंग्य भरा लहजा अपनाते हुए कहा कि कुत्ता आज का मुख्य विषय है। राहुल गांधी ने सवाल किया कि बेचारे कुत्ते ने क्या बिगाड़ा है? इसके बाद बीजेपी की ओर से कहा जाने लगा कि यह लोकतंत्र का मंदिर है, सर्कस नहीं।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

You Might Also Like

हरियाणा में घाटे के दलदल में फंसी बिजली कंपनियां, उपभोक्ताओं को लग सकता है तगड़ा झटका
फिर उठी पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने की मांग, हरियाणा में आंदोलन की तैयारी में कर्मचारी
हरियाणा में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, बीडीपीओ-जेई सहित आठ आरोपी धरे गए
सड़क हादसों पर सख्ती, अब लापरवाह अधिकारियों की खैर नहीं
हरियाणा में पेपरलेस रजिस्ट्री का पहला दिन कैसा रहा और कहां कितनी हुई रजिस्ट्री ? यहां जानें
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, इन IAS अधिकारियों का हुआ तबादला

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 30, 2026
हरियाणा में मेडिकल बॉन्ड पॉलिसी लागू करना कठिन, एमबीबीएस स्टूडेंट सहमत क्यों नहीं ? जानें
हरियाणा में भ्रष्टाचार से जुड़ा बड़ा खुलासा, इंस्पेक्टरों ने रिश्वत देकर मनचाही मंडियां ली और फिर खेला धान घोटाले का खेल
हरियाणा में शिक्षकों के तबादले कब होंगे? सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
अकील अख्तर की मौत के मामले में नया मोड़, पिता पूर्व DGP सहित परिवार के कई सदस्यों पर लगे गंभीर आरोप
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?