By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: डबल मर्डर से दहला हरियाणा, 75 गज जमीन के विवाद में दिनदहाड़े ताऊ-भतीजे की गोली मारकर हत्या
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

डबल मर्डर से दहला हरियाणा, 75 गज जमीन के विवाद में दिनदहाड़े ताऊ-भतीजे की गोली मारकर हत्या

Yuva Haryana
Last updated: December 20, 2025 7:36 pm
Yuva Haryana
Published: December 19, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां दिनदहाड़े ताऊ और भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना कैथल जिले के गांव पाई और जटेहड़ी की है।

जानकारी के अनुसार यह मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। पुरानी रंजिश के चलते गांव पाई निवासी 38 वर्षीय राजेंद्र और उनके 65 वर्षीय ताऊ वीरभान की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

अज्ञात बदमाशों ने पहले पूंडरी की ओर बाइक पर जा रहे राजेंद्र की गांव जटेहड़ी में फायरिंग कर हत्या की। बदमाशों ने राजेंद्र को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर गोलियां मारी। वह अपनी जान बचाने के लिए खेतों में भागा तो वहां भी पीछा नहीं छोड़ा और उसे चार गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया।

इसके बाद आरोपी बाइक सवारों ने लगभग 5-6 किलोमीटर दूर गांव पाई में पहुंचक़र लगभग 15 मिनट बाद ताऊ वीरभान की भी बीच चौराहे गोली मारकर हत्या क़र दी। अमावस्या पर पूजा करके लौट रहे वीरभान को घेरकर तीन गोली मार दी। वीरभान की भी मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह वारदात 13 साल पहले वर्ष 2012 में हुए एक डबल मर्डर से जुड़ी पुरानी दुश्मनी का बदला है।  साल 2012 में आरोपी पक्ष के व्यक्ति फिक्कर और राजा की भी हत्या की गई थी, जिसके आरोप में राजेंद्र सहित 15 लोगों पर केस दर्ज हुआ था। इनमें तीन लोगों की मौत हो चुकी है। राजेंद्र भी जेल गया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर आया था।

बताया जा रहा है कि इस खुनी खेल की प्रमुख वजह गांव में पुस्तैनी हवेली की 75 गज जमीन है। जिस पर आरोपी पक्ष का कब्जा था और उसको किसी अन्य व्यक्ति को बेचने पर विवाद उठ गया था।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

सूचना मिलने पर कैथल एसपी खुद घटनास्थल पर पहुंचे और जांच टीम को निर्देश दिए। पुलिस ने दोनों जगहों से सबूत जुटाए हैं और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। इलाके में दहशत का माहौल है।

You Might Also Like

हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन को लेकर बीजेपी-कांग्रेस पर इनेलो का अटैक, अभय चौटाला ने उठाए ये सवाल
हरियाणा में छात्र संघ चुनाव बहाली के लिए आंदोलन की तैयारी, इस छात्र संगठन ने किया ये ऐलान
बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक की मौत के मामले नया मोड़, 12 दिन बाद पिता की शिकायत पर केस दर्ज
नगर निगम चुनावों की तैयारी में जुटी हरियाणा कांग्रेस, स्पेशल इलेक्शन कमेटी का किया गठन
हरियाणा के खेल मंत्री को बड़ी राहत, इस पूर्व मंत्री को सुप्रीम कोर्ट से क्यों लगा झटका ? जानें पूरा मामला
TAGGED:Double murder rocks Haryana; uncle and nephew shot dead in broad daylightKaithalकैथलडबल मर्डर से दहला हरियाणादिनदहाड़े चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्यापाई और जटेहड़ी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
कृषियोजनाहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा में कपास की खेती करने वाले किसानों से जुड़ी नई जानकारी, MSP लेने के लिए ये ऐप करें डाउनलोड

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 30, 2025
हरियाणा को मिलेगा एक और बड़ा मिल्क प्लांट, इस जिले में लगेगा प्रदेश का सातवां दूध प्लांट
“किसानों को ना मिला मुआवजा और न ही अगली फसल की आस” ये बात कहकर इस नेता ने BJP पर साधा निशाना
दुष्यंत चौटाला ने पेपरलेस रजिस्ट्री को बताया लूट की योजना, “जनता से धोखा कर रही भाजपा सरकार”
देश में हुए कई बड़े सड़क हादसे, 40 की मौत, हादसों की भयानक तस्वीरें
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?