By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा: शिक्षण संस्थान में बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो से सरेआम गुंडई, ये खौफनाक वीडियो हो रहा वायरल, देखें
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरसोशल-वायरलहरियाणा न्यूज़

हरियाणा: शिक्षण संस्थान में बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो से सरेआम गुंडई, ये खौफनाक वीडियो हो रहा वायरल, देखें

Yuva Haryana
Last updated: May 28, 2026 6:32 pm
Yuva Haryana
Published: December 18, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा के एक बड़े शिक्षण संस्थान में बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो से सरेआम गुंडई करने का मामला सामने आया है। दरअसल ये पूरा मामला रोहतक एमडीयू का है। इन युवकों की गुंडागर्दी का ये खौफनाक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार एमडीयू में मंगलवार को एक स्कॉर्पियो गाड़ी में बदमाश घुस गए और उन्होंने छात्रों को कुचलने का प्रयास किया।

वीडियो में मौके पर मौजूद कुछ छात्र गाड़ी पर पत्थर बरसाते हुए दिख रहे हैं। इस घटना में एक छात्र को गाड़ी ने टक्कर मारी जिसमें वह दूर जाकर गिरा।

वीडियो देखिए…

हरियाणा में डॉग बाइट केस की जानकारी देना होगा अनिवार्य

इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को देर रात गिरफ्तार भी कर लिया है। साथ ही स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद कर ली गई है।
पुलिस के मुताबिक विक्की नामक युवक लॉ डिपार्टमेंट के पास सड़क पर खड़ा था, तब काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर देव नामक युवक अपने साथियों के साथ आया और रास्ते को लेकर झगड़ा हो गया। तभी विक्की पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया।

बचाव में विक्की व अन्य युवकों ने ईंटें, पत्थर आदि से स्कॉर्पियो गाड़ी पर हमला किया। इसके बाद गाड़ी सवार युवक फरार हो गए।

वहीं इस घटना के बाद हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने एक बार फिर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश की कानून व्यवस्था के इतने खराब हालात हो चुके है कि सरेआम बुलेटप्रूफ गाड़ी से यूनिवर्सिटी में बदमाशी हो रही है और डबवाली में तो चार साल की मासूम बच्ची को किडनैप कर उसकी हत्या कर दी गई, जबकि हरियाणा पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही।

हरियाणा में 1 नवंबर से नया प्रॉपर्टी टैक्स
हरियाणा में 1 नवंबर से लागू होगी नई प्रॉपर्टी टैक्स पॉलिसी

एक ट्वीट के जरिए रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में बुधवार को हुए झगड़े की वीडियो शेयर करते हुए प्रदेश सरकार से पूछा कि क्या ये है प्रदेश की कानून व्यवस्था ? उन्होंने कहा कि हमला करने के इरादे से आए बदमाश यूनिवर्सिटी में बुलेटप्रूफ गाड़ी लेकर घुसे हैं, इस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी क्या जवाब देंगे ? दुष्यंत चौटाला ने आगे कहा कि अगर सरकार को कार्रवाई करनी है तो पहले बुलेटप्रूफ गाड़ियां लेकर चलने वाले गुंडा तत्वों पर कार्रवाई करें।

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था किसी से छुपी हुई नहीं है। उन्होंने कहा कि आए दिन हो रही लूट, डकैती, हत्या, अपहरण जैसी वारदातों से दहल रहे हरियाणा में अब शिक्षा के मंदिर तक सुरक्षित नहीं है।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि एमडीयू में दिनदहाड़े पथराव और लाठियां चली, यहां तक कि एक बुलेटप्रूफ गाड़ी ने युवकों को टक्कर मारी है। उन्होंने कहा कि इन गुंडा तत्वों को वहां रोकने वाला कोई नहीं है। दुष्यंत ने कहा कि ये खौफनाक दृश्य दर्शाते है कि प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है और आज गुंडा तत्वों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है।

दुष्यंत चौटाला ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश में असुरक्षा का माहौल है और लंबे समय से हम निरंतर ये ही मांग कर रहे हैं कि हरियाणा में गृह विभाग का जिम्मा संभाल रहे सीएम नायब सैनी कोई सख्त कदम उठाएँ, लेकिन अब तक कोई मजबूत कदम न उठाने की वजह से हरियाणा की कानून व्यवस्था चरमराई हुई है।

वोटर लिस्ट: 6 नवंबर को जारी होगी फाइनल सूची, 36 लाख नाम हो सकते हैं कम

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज सरकार को न केवल पुलिस में संख्या बल की कमी को दूर करने के लिए तुरंत नई भर्तियां करनी चाहिए, बल्कि मौजूदा खराब हालातों को सुधारने के लिए झूठी वाहवाही लूटने की बजाय धरातल पर काम करने की खास जरूरत है।

You Might Also Like

हरियाणा में SIR से पहले JJP की ‘पाठशाला’, वोटों की निगरानी और संगठन मजबूती पर ये बड़े फैसले लिए
हरियाणा के 29 लाख वोटों में गड़बड़ी सामने आई, जांच में जुटा चुनाव आयोग
हरियाणा में धान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 26 दिन बाद इस विभाग के कई इंस्पेक्टर हुए सस्पेंड
HAU में विद्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज के मामले में अपडेट, मंडलायुक्त की जांच में हुआ बड़ा खुलासा
हरियाणा में इस कारण धान कुटाई का काम हुआ ठप, अटकी अरबों रुपए के चावल की डिलीवरी
TAGGED:Haryana: Open hooliganism in an educational institution using a bulletproof Scorpio; this horrifying video is going viralMDU'देखेंमहर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतकये खौफनाक वीडियो हो रहा वायरलहरियाणा: शिक्षण संस्थान में बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो से सरेआम गुंडई
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरशिक्षाहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा में निजी विश्वविद्यालयों पर सख्ती, नए कानूनों से शिकंजा कसने की तैयारी

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 22, 2025
धान की अधिक पैदावार से किसान परेशान: पूछ रहे, अतिरिक्त फसल कहाँ बेचें?
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रत्नावली महोत्सव का आगाज, हरियाणवी संस्कृति के इस ‘महाकुंभ’ के बारे में जानिए
हरियाणा में प्रदूषण का प्रकोप जारी, कब होगी बरसात ? यहां जानिए Weather Update
बीरेंद्र सिंह को प्रभारी बनाने पर गोकुल सेतिया के सवाल
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Loading Comments...
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?