By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में 3 दिन में 11 हजार आवारा कुत्तों की नसबंदी की चुनौती, 30 सितंबर तक 58 हजार का लक्ष्य  
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

हरियाणा में 3 दिन में 11 हजार आवारा कुत्तों की नसबंदी की चुनौती, 30 सितंबर तक 58 हजार का लक्ष्य  

Yuva Haryana
Last updated: September 28, 2026 1:16 pm
Yuva Haryana
Published: September 28, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनसे जुड़े मामलों को देखते हुए नसबंदी एवं एंटी-रेबीज टीकाकरण अभियान तेज कर दिया गया है। निकायों के सामने अब 30 सितंबर तक करीब 58 हजार आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने की चुनौती है। उपलब्ध समय में तीन दिन शेष रहने के बावजूद राज्य के निकायों को करीब 11 हजार कुत्तों की नसबंदी करनी बाकी है।

राज्य सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, 1 अप्रैल 2026 से 30 अगस्त 2026  के बीच प्रदेश में करीब 45 हजार कुत्तों का टीकाकरण और नसबंदी की जा चुकी है। 30 सितंबर की समयसीमा पूरी होने के बाद केंद्र और राज्य स्तर पर पूरे अभियान की समीक्षा की जाएगी।

66 एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर सक्रिय

अभियान को गति देने के लिए प्रदेश में फिलहाल 66 एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा 25 नए सेंटर खोलने का प्रस्ताव अंतिम चरण में है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा मांगी गई स्टेटस रिपोर्ट के जवाब में हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय ने इस अभियान की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई है।

केंद्र सरकार ने अधिकारियों को 30 सितंबर तक निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के लिए युद्धस्तर पर काम करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लापरवाही बरतने वाले निकायों की जवाबदेही तय करने की बात भी कही गई है।

फरीदाबाद में नशा-मुक्त हरियाणा का संकल्प, नमो मैराथन में 1.35 लाख लोगों ने ली नशे के खिलाफ शपथ

1600 फीडिंग पॉइंट चिन्हित

आवारा कुत्तों के हमलों को रोकने और उनकी फीडिंग को व्यवस्थित करने के लिए निकायों की ओर से 1,600 सुरक्षित फीडिंग पॉइंट चिन्हित किए गए हैं। इन स्थानों पर कुत्तों को भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है।

इसके साथ ही लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए प्रदेश के सभी 87 शहरी निकायों में हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग जिम्मेदारी

अभियान की निगरानी के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

हरियाणा में लंपी स्किन डिजीज के 10 केस पॉजिटिव, 3 जिलों में संक्रमण की पुष्टि  

शहरी क्षेत्र: नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा है।

ग्रामीण क्षेत्र: पंचायती राज विभाग गांवों में आवारा कुत्तों को पकड़ने और टीकाकरण की जिम्मेदारी संभाल रहा है।

निगरानी: पूरे प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग डायरी एवं पशुपालन विभाग की ओर से की जा रही है।

निकायों के प्रदर्शन पर लागू होगी अंक प्रणाली

केंद्र सरकार ने केवल लक्ष्य तय करने के बजाय निकायों की जवाबदेही तय करने के लिए 10 अंकों की रिपोर्ट कार्ड प्रणाली (परफॉर्मेंस इंडेक्स) भी लागू की है। निकायों के प्रदर्शन के आधार पर उनके भविष्य के बजट को तय करने की व्यवस्था की गई है।

धनाना के सतलोक आश्रम में बच्चे से बदसलूकी मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

रिपोर्ट के अनुसार, 70% तक कार्य पूरा करने वाले निकायों को 0 अंक, जबकि 71% से 80% तक कार्य पूरा करने पर 5 अंक और 90% या उससे अधिक कार्य पूरा करने पर 10 अंक दिए जाएंगे। प्रदर्शन के आधार पर प्रोत्साहन और आगामी विकास कार्यों में प्राथमिकता देने का प्रावधान भी रखा गया है।

 

You Might Also Like

हरियाणा में बर्फीली हवाओं से बढ़ेगी कंपकंपी, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ? जानें
बागवानी की खेती करने वाले हरियाणवी किसानों के लिए अच्छी खबर, अब नया बाग लगाने पर मिलेंगे इतने रुपए
किशाऊ बांध परियोजना पर 6 राज्यों में हुआ बड़ा समझौता, जानें हरियाणा को क्या होगा फायदा ?
हरियाणा में मेडिकल शिक्षा और सेवा पर काम, इन चार जिलों में जल्द नए मेडिकल कॉलेज होंगे शुरू
हरियाणा में बाहरी राज्यों से कितने युवा लगे सरकारी नौकरी ? HPSC ने जारी किए ये आंकड़े
TAGGED:dogssanitizationstrayहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष ने राजनीति से संन्यास की क्यूं कही बात? 12 साल पुराना मामला फिर सुर्खियों में

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 26, 2025
मौसम अपडेट: हरियाणा में समय से पहले आई ठंड, कई सालों का टूटा रिकॉर्ड
हरियाणा: साल 2026 में सरकारी छुट्टियों की भरमार, जानें होली, रक्षाबंधन से दिवाली तक की तारीख
हरियाणा में इसलिए बढ़ रही बिजली दुर्घटनाएं, अब उपभोक्ताओं को ये बड़ी सलाह
हरियाणा में पंचायत विभाग का नया फैसला, अब पंचायतों को इस मंजूरी के बिना नहीं मिलेगा फंड
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?