By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: दूध बंद आंदोलन खत्म, किसानों का 17 अक्टूबर तक अल्टीमेटम
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
कृषि

दूध बंद आंदोलन खत्म, किसानों का 17 अक्टूबर तक अल्टीमेटम

Yuva Haryana
Last updated: October 3, 2026 3:24 pm
Yuva Haryana
Published: October 3, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा में दूध के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर पशुपालकों और किसानों द्वारा चलाया जा रहा ‘दूध बंद’ आंदोलन शनिवार को समाप्त कर दिया गया। आंदोलन के अंतिम दिन किसानों ने सिरसा स्थित वीटा मिल्क प्लांट पर बैठक कर अपना विरोध दर्ज कराया और आगे की रणनीति साझा की।

17 अक्टूबर तक सरकार को अल्टीमेटम

किसान नेता जसवीर भाटी, हंसराज, हरप्रीत और सुरजीत ने बताया कि उन्होंने सरकार और प्रशासन को 17 अक्टूबर तक का समय दिया है। यदि सरकार ने 17 अक्टूबर तक दूध के रेट फैट के अनुसार नहीं बढ़ाए, तो 17 अक्टूबर को जाट धर्मशाला, सिरसा में दोबारा बैठक बुलाकर कोई बड़ा और ठोस फैसला लिया जाएगा।

वीटा प्लांट पर प्रदर्शन और दूध वितरण

धान घोटाले में रिकवरी की दोहरी नीति पर सवाल

आंदोलन के दौरान किसानों और पशुपालकों ने सिरसा वीटा प्लांट के बाहर धरना दिया और दूध सप्लाई के लिए आने-जाने वाले वाहनों को मुख्य गेट पर रोक दिया।

शुक्रवार को कननपुर रोड पर किसानों ने दूधियों और डेयरी संचालकों से 1000 लीटर से अधिक दूध एकत्र (छीन) कर लिया। इसके बाद एकत्र किया गया यह दूध कननपुर के गुरुघर, मंदिर और प्रसिद्ध चिल्ला साहिब गुरुद्वारा में लंगर सेवा के लिए भेज दिया गया। मौके पर मौजूद जरूरतमंद लोगों और बच्चों को भी दूध पिलाया गया।

चिल्ला साहिब गुरुद्वारा कमेटी का मिला समर्थन

चिल्ला साहिब गुरुद्वारा के प्रबंधक बाबा जगतार सिंह ने किसानों और पशुपालकों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि गुरुद्वारा कमेटी पूरी तरह से जमींदारों और पशुपालकों के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल और किसान आंदोलन के दौरान भी गुरुद्वारे से लंगर और दूध की सेवा भेजी गई थी।

सैटेलाइट इमेज और पोर्टल पंजीकरण के मिसमैच में फंसी हजारों एकड़ धान की फसल

रानियां चिलिंग सेंटर में घटी दूध की आवक

‘दूध बंद’ आंदोलन के कारण दूध की सप्लाई पर व्यापक असर देखने को मिला। रानियां स्थित वीटा चिलिंग सेंटर (जिसकी क्षमता 15,000 लीटर है) में संत नगर, जीवन नगर, मोहम्मदपुरिया और बालासर जैसे गांवों से दूध की आवक काफी घट गई। आम दिनों के मुकाबले चिलिंग सेंटर में रोजाना औसतन केवल 4,100 से 4,200 लीटर दूध ही पहुंच सका।

क्यों हड़ताल कर रहे हैं किसान? (मुख्य कारण)

महंगा चारा और खल-बिनौला: एक दुधारू पशु पर रोजाना चारा और खल-बिनौले का खर्च 400 से 500 रुपये तक आता है।

MSP बढ़ोतरी को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा का भाजपा पर हमला

बढ़ती लागत: खल और बिनौले के दाम 800 रुपये से बढ़कर 1,000 रुपये तक पहुंच गए हैं। वहीं तूड़ी के दाम 500 रुपये से बढ़कर 1,100 रुपये प्रति क्विंटल हो चुके हैं।

कम उत्पादन व कम दाम: औसतन एक पशु रोजाना 10 से 12 लीटर दूध देता है, लेकिन लागत के मुकाबले दूध की खरीद दरें काफी कम मिल रही हैं।

पशुपालकों का आरोप: डेयरी और प्लांट वाले किसानों से कम दाम में दूध खरीदकर बाजार में अधिक दामों पर बेच रहे हैं।

You Might Also Like

रबी फसलों की MSP में बढ़ोतरी: गेहूं ₹2,610, सरसों ₹6,613 और मसूर ₹7,390 प्रति क्विंटल तय
सैटेलाइट इमेज और पोर्टल पंजीकरण के मिसमैच में फंसी हजारों एकड़ धान की फसल
हरियाणा : धान घोटाले में नया खुलासा, अब किसानों के खाते क्यों हो रहे फ्रीज ? जानें पूरी अपडेट
हरियाणा में किसानों का धरना समाप्त, धान खरीद पर इन बातों पर बनी सहमति
इस खेती से किसान भाई बन सकते है मालामाल ! आया बिजाई का सही समय
TAGGED:endsFarmersissuemilkstrikie
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़सोशल-वायरल

11 दिन में सोनीपत महिला यूट्यूबर हत्याकांड में पर्दाफाश, पुष्पा को प्यार में मिला धोखा…

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 19, 2025
बिहार चुनाव प्रचार के मैदान में उतरे हरियाणा के सीएम, जाते ही सरकार बनाने का ठोका दावा, सुनिए
राहुल गांधी के बाद इस केंद्रीय मंत्री ने भी IPS पूरन कुमार के परिवार से की मुलाकात, कही यह बड़ी बात
हरियाणा के इस जिले में बसेगा नया सैटेलाइट शहर, होलसेल की बड़ी मार्केट बनाने पर भी सरकार कर रही काम, पढ़ें
हरियाणा पुलिस ने छेड़ा बड़ा डिजिटल अभियान, अवैध और आपत्तिजनक गतिविधियों पर सख्त एक्शन
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?