By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: फेल होने पर भर्ती प्रक्रिया को चुनौती नहीं दी जा सकती: पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
शिक्षा

फेल होने पर भर्ती प्रक्रिया को चुनौती नहीं दी जा सकती: पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट

khushi Mukhija
Last updated: November 13, 2026 11:15 am
khushi Mukhija
Published: November 13, 2026
Share
SHARE

 

Yuva Haryana: पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा में असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (एडीए) के 255 पदों की भर्ती प्रक्रिया को चुनौती देने वाले एक अभ्यर्थी की याचिका को खारिज कर दिया है। जस्टिस निधि गुप्ता की पीठ ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि कोई अभ्यर्थी पूरी चयन प्रक्रिया में बिना किसी आपत्ति के शामिल होता है और अंतिम परिणाम आने के बाद असफल होने पर उसे चुनौती देता है, तो अदालत इसे स्वीकार नहीं कर सकती।

न्यायिक समीक्षा के नाम पर दोबारा मूल्यांकन संभव नहीं

शिक्षण सत्र के बीच 5 शिक्षकों के तबादले, पढ़ाई पर संकट

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि न्यायिक समीक्षा के नाम पर साक्षात्कार बोर्ड द्वारा दिए गए अंकों का दोबारा मूल्यांकन नहीं किया जा सकता। जो अभ्यर्थी पूरी चयन प्रक्रिया के दौरान शांत रहा और असफल होने के बाद प्रक्रिया में खामियां निकाल रहा है, उसकी अर्जी स्वीकार्य नहीं है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि साक्षात्कार बोर्ड के अंकों और उनके आधार पर तब तक सवाल नहीं उठाए जा सकते, जब तक कि व्यक्तिगत दुर्भावना या पक्षपात का कोई ठोस प्रमाण मौजूद न हो।

क्या था पूरा मामला?

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने 8 अगस्त 2025 को एडीए (समूह-बी) के 255 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। याचिकाकर्ता अभ्यर्थी ने प्रारंभिक और विषय ज्ञान की लिखित परीक्षा तो पास कर ली थी, लेकिन साक्षात्कार (इंटरव्यू) में उसे 12.5 में से केवल 4.24 अंक ही मिले। 22 अक्टूबर 2026 को घोषित अंतिम परिणाम में उसका चयन नहीं हो सका, जिसके बाद उसने हाई कोर्ट का रुख कर साक्षात्कार के अंकों को मनमाना बताते हुए दोबारा साक्षात्कार कराने की मांग की थी।

रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय
रोहतक की MDU में UG-PG की 1,308 सीटें खाली, 13 नवंबर तक माइग्रेशन के लिए करें आवेदन

आयोग की दलील और कोर्ट का निर्णय

सुनवाई के दौरान आयोग की ओर से दलील दी गई कि साक्षात्कार बोर्ड के निर्णय को किसी अपील की तरह चुनौती नहीं दी जा सकती और याचिकाकर्ता ने बोर्ड के किसी भी सदस्य पर व्यक्तिगत पक्षपात का आरोप भी नहीं लगाया है। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व फैसलों (‘मोहम्मद कुमार बनाम यूपी राज्य’ और ‘मदन लाल मामला’) का हवाला देते हुए हाई कोर्ट ने कहा कि चयन प्रक्रिया में पूरी उम्मीद के साथ भाग लेने वाला अभ्यर्थी परिणाम प्रतिकूल आने पर उसे गलत नहीं ठहरा सकता। इन्हीं टिप्पणियों के साथ कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी।

कॉलेजों में हॉस्टल नहीं, महंगे PG में रहने को मजबूर हरियाणा के विद्यार्थी

You Might Also Like

सरकारी स्कूलों के बच्चे अब सीखेंगे जर्मन भाषा, विदेशों में भी खुलेंगी भविष्य की राहें
छात्रों के प्रदर्शन के बाद एमडीयू ने बढ़ाई सुरक्षा
रेलवे भर्ती: AI कैमरों ने पकड़ी ‘मुन्नाभाइयों’ की चालाकी, फर्जीवाड़े में 2 गिरफ्तार, 5 हिरासत में
शिक्षक के बेटे अतुल और किसान की बेटी सिमरन ने बढ़ाया मान, HCS परीक्षा में हासिल की सफलता
हरियाणा सरकार का फैसला, अब पढ़ाने की बजाय और कोई काम नहीं करेंगे सरकारी टीचर
TAGGED:\cannot bechallengedfailingprocessrecruitmentupon
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबर

हरियाणा में स्वीडिश निवेश बढ़ाने की तैयारी: सीएम सैनी और विपुल गोयल की स्वीडन के मंत्रियों से बैठक

khushi Mukhija
khushi Mukhija
October 16, 2026
अमित शाह और नायब सैनी पर जमकर बरसे अजय चौटाला, जनता को गुमराह करने का लगाया आरोप
NHAI ने वाहन चालकों को दी राहत, फास्टैग के लिए KYV प्रक्रिया में किया बड़ा बदलाव
मेवात में नकली पनीर का बड़ा खुलासा: एक महीने में 10 हजार किलो मिलावटी पनीर जब्त, दिल्ली-एनसीआर तक सप्लाई
मेट्रो से जुड़ेगा हरियाणा का एक और जिला, केंद्रीय मंत्री ने जल्द काम शुरू होने की कही बात
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?