By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में टली बड़े ब्लास्ट की साजिश, इस जिले में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में टली बड़े ब्लास्ट की साजिश, इस जिले में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

Yuva Haryana
Last updated: November 28, 2025 12:35 pm
Yuva Haryana
Published: November 28, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में हाल ही में आतंकवाद से जुड़ी ऐसी कई घटनाएं सामने आई है, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या हरियाणा में दहशत फैलाने की कोशिश हो रही है ? फरीदाबाद में विस्फोटक मिलने के बाद सिरसा में एक थाने पर ग्रेनेड से अटैक हुआ है।

अब हरियाणा पुलिस ने एक बार फिर आतंकी वारदात जैसे एक बड़ी साजिश को नाकाम किया है। दरअसल, करनाल एसटीएफ की सतर्कता से एक बड़े विस्फोट की साजिश टल गई।

बुधवार को इंद्री के पास गिरफ्तार किए गए कुख्यात बदमाश अमर सिंह ने कबूल किया है कि उसने दो किलो आरडीएक्स से बना घातक आईईडी (इंप्रोवाइस एक्सप्लोसिव डिवाइस) यानी बम, दो हैंड ग्रेनेड और टाइमर लेकर करनाल आया था। उसने इस विस्फोटक सामग्री को कर्ण झील के पास झंझाड़ी के जंगल में कट्टों में पैक करके जमीन में दबाकर छिपा रखी थी।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

इसके बाद तुरंत फोरेंसिक, बम निरोधक दस्ता और एसटीएफ की टीम मौके पर पहुंची और सभी विस्फोटकों को सुरक्षित रूप से डिफ्यूज किया गया।

आपको बता दें कि अमर सिंह पर हत्या, डकैती समेत 10 संगीन मामले दर्ज हैं और वह लॉरेंस, नोनी राणा और काला राणा गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है। एसटीएफ का कहना है कि जिस तरह की सामग्री मिली है, उससे किसी बड़ी घटना की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

एसटीएफ के अनुसार अमर सिंह को 25 नवंबर को इंद्री रोड से गिरफ्तार किया गया था। वह गुजरात नंबर की एंडेवर कार से जा रहा था। उसके पास से विदेशी पिस्टल मिली।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

जानकारी यह भी सामने आई है कि वह इस विस्फोटक सामग्री को 25 दिन पहले पंजाब से लाया था। एक महीने पहले चैटिंग एप पर नोनी राणा ने विस्फोटक सामग्री लाने के लिए उसे कहा था और इसका इस्तेमाल बड़े विस्फोट के लिए किया जाना था। उसने कुछ दिन विस्फोटक सामग्री को अपने घर पर भी रखा।

ऐसे में शक की सुई एक बार फिर पाकिस्तान पर ही जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ड्रोन के जरिए विस्फोटक पदार्थ भारत भेजे जा रहे हैं और इसके लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई पंजाब के गैंगस्टर्स का सहारा ले रही है।

प्रारंभिक जांच पड़ताल के आधार पर यह लग रहा है कि विस्फोटक सामग्री पाकिस्तान से पंजाब भेजी गई और उसके बाद पंजाब से करनाल लाई गई।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

उधर, सिरसा में महिला थाने पर मंगलवार रात हुए विस्फोटक हमले में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इसको लेकर भी पुलिस का कहना है कि इसे आतंकी घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता है, क्योंकि शुरुआती जांच में आरोपियों के विदेशी लिंक और आतंकी संगठन से संबंध के संकेत मिल है। हमले के लिए आरोपियों को नकद व ऑनलाइन रकम व ट्रेनिंग भी मिली थी।

You Might Also Like

किसानों को बड़ी राहत, हरियाणा में फसल खराबे का मुआवजा जारी
पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी
हरियाणा में डीड पंजीकरण में बदलाव, नई प्रक्रिया जानने के लिए यहां पढ़िए पूरी खबर
अरावली में अवैध खनन रोकने की मांग, सुप्रीम कोर्ट के नए आदेश का स्वागत
हरियाणा में सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों से जुड़ी बड़ी खबर, इतने दिनों में टैबलेट जमा कराने के आदेश
TAGGED:Conspiracy to carry out massive blast in Haryanahuge quantity of explosives recovered in this districtकरनाल में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामदहरियाणा में टली बड़े ब्लास्ट की साजिश
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरस्वास्थ्य एवं जीवनशैलीहरियाणा न्यूज़

हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को मिलेंगे नए डॉक्टर, इतने पदों पर होगी भर्ती

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 18, 2025
एक रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, रेप के झूठे केसों के मामले में हरियाणा सबसे आगे
हरियाणा कांग्रेस ने बनाई अनुशासन कमेटी, अब पार्टी लाइन से हटकर चलने वालों पर इन 5 नेताओं की रहेगी नजर
विदेश में रोजगार का सपना देख रहे हरियाणा के युवाओं के लिए अच्छी खबर, डंकी के डंक से बचकर ये रास्ता चुने, पढ़ें
याद आए हरियाणा के “लौह पुरुष”, 5 बार CM रहे ओमप्रकाश चौटाला की पहली पुण्यतिथि
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?