By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: युक्रेन-रूस युद्ध में हरियाणा के युवक की मौत, मृतक रूसी सेना में कैसे हुआ भर्ती ? पढ़िए पूरा मामला
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अंतरराष्ट्रीय समाचार

युक्रेन-रूस युद्ध में हरियाणा के युवक की मौत, मृतक रूसी सेना में कैसे हुआ भर्ती ? पढ़िए पूरा मामला

Yuva Haryana
Last updated: October 22, 2025 6:22 pm
Yuva Haryana
Published: October 19, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : आजकल विदेश में जाकर पैसे कमाने का सपना बहुत सारे युवाओं का होता है, लेकिन कभी-कभी गलत एजेंट, फर्जी ऑफर और धोखेबाजों की वजह से ये लोग बहुत बड़ी मुसीबत में पड़ जाते है। ऐसी ही हरियाणा के एक युवा की विदेश जाने की चाह उसे मौत के रास्ते पर ले गई।

दरअसल, हरियाणा के कैथल जिले के गांव जनेदपुर के 22 वर्षीय युवक कर्मचंद का भी विदेश जाने का सपना था। कर्मचंद जर्मनी देश जाना चाहते थे, लेकिन आरोप है कि उसके एजेंट ने उसे जर्मनी की जगह रूस भेज दिया।

इतना ही नहीं, एजेंट पर आरोप लगा है कि उसने कर्मचंद को रूसी सेना में भर्ती करवाकर उसे रूस-यूक्रेन युद्ध के मैदान में उतार दिया। इस बीच युद्ध के दौरान 6 सितंबर को बम गिरने से कर्मचंद की मौत हो गई।

चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक छलांग, क्यों बढ़ रहे दाम ? जानें

परिवार को इकलौते बेटे कर्मचंद की मौत की जानकारी 13 दिन बाद 19 सितंबर को मिली, जब रूस की सेना में उसके साथ कार्यरत एक अन्य भारतीय युवक ने टेलीग्राम ऐप के माध्यम से उसके चचेरे भाई को सूचना दी। इसके बाद परिवार ने स्थानीय प्रशासन और विदेश मंत्रालय से संपर्क साधा।

लंबी कागजी प्रक्रिया के बाद करीब डेढ़ महीने बाद 17 अक्टूबर को कर्मचंद का पार्थिव शरीर भारत लौटा और अगले दिन गांव में अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

हरियाणा के 31 और युवा अमेरिका से डिपोर्ट, डंकी रूट से गए थे और अब दर्द भरी दास्तां लेकर लौटे भारत

परिजनों के मुताबिक उनका बेटा 7 जुलाई को एजेंट के जरिए विदेश गया था। एजेंट ने उससे आठ लाख रुपये लेकर जर्मनी भेजने का वादा किया था, लेकिन इसके बजाय उसे रूस भेज दिया गया। वहां एजेंट के संपर्कों के माध्यम से उसे रूस की सेना में भर्ती करवा दिया गया। कुछ ही हफ्तों में उसे युद्ध क्षेत्र में भेज दिया गया, जहां बम गिरने से उसकी मौत हो गई।

वहीं परिजनों का यह भी कहना है उनका बेटा भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहता था, लेकिन चयन न होने पर उसने विदेश जाकर वही सपना पूरा करने की ठानी।

भारत आए रूसी राष्ट्रपति, हरियाणा के अनेक परिवारों को पुतिन के दौरे से क्या उम्मीद ? जानें पूरी कहानी

परिजनों ने सरकार से मांग की है कि युद्ध में मारे गए कर्मचंद को शहीद का दर्जा दिया जाए और परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने सरकार से उनकी बेटी को सरकारी नौकरी देने की भी गुहार लगाई है।

फिलहाल, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You Might Also Like

हरियाणा के 50 और युवक अमेरिका से डिपोर्ट, अब बेड़ियों में बंधे लौट रहे वापस भारत
चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक छलांग, क्यों बढ़ रहे दाम ? जानें
हवाई यात्रियों को सौगात, चंडीगढ़ एयरपोर्ट से अब दुबई और इन 12 शहरों के लिए उड़ान शुरू
युवाओं का एक और बड़ा सम्मेलन करके जेजेपी ने दिखाई सियासी ताकत, टारगेट पर रही भाजपा
हरियाणा में कब पक्के होंगे कच्चे कर्मचारी ? Job Security को लेकर सामने आई नई अपडेट, पढ़िए
TAGGED:Haryana youth killed in Ukraine-Russia warKaithalमृतक रूसी सेना में कैसे हुआ भर्ती ? पढ़िए पूरा मामलायुक्रेन-रूस युद्ध में हरियाणा के युवक की मौत
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा की महाग्राम योजना में सामने आई गड़बड़ी, सरकार ने लिया एक्शन और इन पर गिरी गाज

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 8, 2026
हरियाणा में बदमाशों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, एक दिन में पकड़े 32 कुख्यात अपराधी
हरियाणा में डेढ़ करोड़ की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने BJP नेता की दुकान को बनाया निशाना
प्रदूषण पर प्रहार करने की तैयारी में हरियाणा, 3500 करोड़ रूपए से शुरू होगा ये बड़ा प्रोजेक्ट, पढ़िए
हरियाणा में बदमाश बेखौफ, दिनदहाड़े फायरिंग करके 50 लाख की रंगदारी मांगी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?