By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में नेट परीक्षा पास करवाने के नाम पर बड़ी ठगी का पर्दाफाश, इतने लाख रुपए में हो रही थी डील
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में नेट परीक्षा पास करवाने के नाम पर बड़ी ठगी का पर्दाफाश, इतने लाख रुपए में हो रही थी डील

Yuva Haryana
Last updated: December 23, 2025 3:44 pm
Yuva Haryana
Published: December 23, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में सीएसआईआर-यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) का पेपर पास करवाने के नाम एक बड़ी ठगी का पर्दाफाश हुआ है। यह मामला सोनीपत जिले का है।

गोहाना के गांव चिड़ाना के पास एक कबड्डी एकेडमी में नेट के पेपर लीक का दावा कर 37 विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ावाया जा रहा था।

रोहतक सीएम फ्लाइंग और गोहाना पुलिस ने छापेमारी कर इस गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन आरोपी फरार है। इस मामले में पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपी रोहतक के रहने वाले है। इनमें से एक दिल्ली सरकार और एक सेना का कर्मचारी बताया जा रहा है। वहीं मास्टरमाइंड अभी भी फरार चल रहा है।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

बड़ी बात ये है कि नेट परीक्षा पास कराने के लिए एक अभ्यर्थी से तीन से पांच लाख रुपए तक की सौदेबाजी चल रही थी। पुलिस ने दावा किया है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला पेपर लीक का नहीं, बल्कि नकली प्रश्नपत्रों के सहारे ठगी का प्रयास किया गया है।

पुलिस की जानकारी के अनुसार 17 दिसंबर को पानीपत के इसराना क्षेत्र में एनसी कॉलेज के पास इन 37 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसके बाद उन्हें एक टैंपो ट्रैवलर में बैठाकर गांव चिड़ाना स्थित एक कबड्डी अकादमी में लाया गया। इनमें 28 ल़ड़के और 9 लड़कियां शामिल थी।

पुलिस ने बताया कि इस गिरोह ने अभ्यर्थियों को 18 दिसंबर को होने वाली सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा का प्रश्न पत्र पहले ही उपलब्ध कराने का दावा किया था और उसी के आधार पर उन्हें यहां अभ्यास कराया जा रहा था। यहां फर्जी प्रश्नपत्रों के आधार पर अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए थे।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

इस दौरान रोहतक सीएम फ्लाइंग टीम और गोहाना पुलिस ने यहां मौके पर छापेमारी की। पुलिस ने फर्जी प्रश्नपत्रों के साथ एक लैपटॉप, प्रिंटर और मोबाइल भी बरामद किए। पुलिस ने मौके से रोहतक के गांव करौथा निवासी नीरज और सचिन को गिरफ्तार किया।

करीब पांच दिन बाद यह मामला उजागर हुआ है। फिलहाल मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का भी गठन कर दिया है। अब एसआईटी से इस गिरोह से पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच पड़ताल कर रही है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

You Might Also Like

हरियाणा के लोगों में खून की कमी ! इन जिलों में सबसे ज्यादा एनीमिया की समस्या
शौकिया तौर पर पुलिस सुरक्षा लेने वालों पर एक्शन लेगी हरियाणा पुलिस, DGP ने दिया बड़ा बयान
भजनलाल की बेटी और दामाद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
ASI संदीप लाठर के परिवार से मिले अभय चौटाला, भाजपा पर लगाए बड़े गंभीर आरोप
केंद्रीय मंत्री अमित शाह के सामने उठा SYL का मुद्दा, हरियाणा ने पंजाब से मांगा अपना हक
TAGGED:A major scam in the name of passing the NET exam has been exposed in Haryana; the deal was struck for so many lakh rupeesइतने लाख रुपए में हुई थी डीलहरियाणा में नेट परीक्षा पास करवाने के नाम पर बड़ी ठगी का पर्दाफाश
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

किसका वहम निकालेंगे अभय चौटाला और राज्यपाल से क्यों मुलाकात की ? जानें

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 3, 2025
BJP कार्यालय की ‘सुविधा’ के लिए कटे पेड़, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला और फिर सरकार को लगी फटकार
BJP का ‘मिशन पंजाब’, हरियाणा के CM नायब सैनी ने किया ये बड़ा दावा, पढ़ें
हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, 25 जनवरी तक बरसात के आसार
बहुचर्चित मनीषा मौत मामले में बड़ा अपडेट, केस में जल्द खुलासा होने की उम्मीद
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?